बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शिकार
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बुंदेलखंड के बांदा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी माहौल गरमा चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। फिलहाल जो चुनावी पिक्चर सामने आ रही है। उसमें चारों ही विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। प्रमुख दलों के बीच कांटे की लड़ाई फंसी है। मतदाता किसको जीत दिलाएंगे। कहना मुश्किल है। आने वाले दिनों में क्या माहौल बनता है। यह देखना है। बहरहाल, चुनावी चौपालों पर चर्चाओं का बाजार काफी गरम है। आने वाले दिनों में क्या हालात बनते हैं देखना बाकी है।
दलों के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस देगी गहरी चोट
फिलहाल, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रहे हैं। हां, कुछ प्रत्याशी जरूर अति विश्वास का शिकार हो गए हैं। वे स्वघोषित विजयी हैं। खुद को विजयी मान बैठे हैं। यही अति विश्वास इनके लिए नुकस...



