यूपी चुनाव 2022 : बसपा की नई सूची में 54 प्रत्याशियों के नाम घोषित, पढ़िए ! पूरी लिस्ट
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 बहुजन समाज पार्टी ने आज 54 और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा ने 54 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही 6वें चरण के सभी उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। बसपा पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। छठवें चरण के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, नाम बदले भी जा रहे हैं।
बताते चलें कि 6वें चरण का चुनाव यूपी के 10 जिलों में 3 मार्च को होना है। बसपा की इस सूची में बसपा ने गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 12 प्रत्याशियों की नई सूची की जारी, चित्रकूट-प्रयागराज और रायबरेली से..
महदेवा से लक्ष्मीचंद्र खरवार को मैदान में उतारा है। कप्तानगंज से जहीर अमहद को टिकट दिया है। हरैया से राज किशोर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं कुशीनगर क...
