Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

यूपी चुनाव 2022 : बंगाल सीएम ममता बनर्जी लखनऊ पहुंची, कल करेंगी प्रेसवार्ता

यूपी चुनाव 2022 : बंगाल सीएम ममता बनर्जी लखनऊ पहुंची, कल करेंगी प्रेसवार्ता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का दंगल इस बार पहले से काफी दिलचस्प और कांटे का हो गया है। आज सोमवार साम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी भी लखनऊ पहुंच गई हैं। वह यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) के पक्ष में प्रचार करने आईं हैं। आज लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर स्वागत किया। बताते हैं कि ममता बनर्जी मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस पत्रकार वार्ता करेंगी। इसके बाद वह वाराणसी भी जाने वाली हैं। वह वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला  ...
यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी ने आज सोमवार को 24 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही सपा ने प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी के साथ-साथ मिर्जापुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा ने कई कद्दावरों को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी की सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शिकार ...
यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी कार, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी कार, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार को देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। इससे कार में सवार 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताते हैं कि शाम करीब साढ़े 7 बजे एक बलेनो कार लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही थी। कार गोसाईंगंज क्षेत्र के अरवल खीरी करवत एयर स्ट्रिप के नजदीक अनियंत्रित होकर अस्थाई डिवाइडर से टकरा गई। फिर कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी और आग का गोला बन गई। हादसा देखने वालों के डर से रौंगटे खड़े हो गए। लोगों का कहना है कि पूरा घटनाक्रम काफी भयावह था। लखनऊ के आदित्य कोठारी के नाम है कार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। तीनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय व गोसाईंगंज क...
बड़ी खबर : यूपी में MLC चुनाव की तारीख बढ़ी, अब 9 अप्रैल को मतदान

बड़ी खबर : यूपी में MLC चुनाव की तारीख बढ़ी, अब 9 अप्रैल को मतदान

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी चुनाव 2022 के बीच एक बड़ी खबर आई है। यूपी में होने वाले विधान परिषद (MLC) के चुनाव की तारीख टल गई है। अब यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन होगा। 9 अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को परिणाम आएंगे। 15 मार्च को नामांकन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च होगी। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में सभी राजनैतिक दल व्यस्त थे। इस वजह से विधान परिषद के चुनावों की घोषणा ने सभी की दिक्कतें बढ़ा दी थीं। इसी चलते फिलहाल इसकी तारीखों को बढ़ा दिया गया है। पहले 3 मार्च को होना था मतदान ऐसे में एमएलसी चुनाव ने सभी का तनाव बढ़ा दिया था। कुछ राजनीतिक दलों ने राज्य चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी हैं। आयोग के इस फैसले से निश्चित रूप से राजनीतिक दलों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें : Breaking : ...
बांदा के पाॅश इलाके में बैंककर्मी का शव नाले में मिलने से सनसनी, बाइक में फंसे थे दोनों पैर

बांदा के पाॅश इलाके में बैंककर्मी का शव नाले में मिलने से सनसनी, बाइक में फंसे थे दोनों पैर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाश इलाके इंदिरानगर के पास एक बैंक कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैंक कर्मी का शव नाले में पड़ा मिला। उनके दोनों पैर बाइक में फंसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल मिलने पर परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगाल की तैयारी कर रही है। इंदिरा नगर के पास नाले में मिला शव बताया जाता है कि शहर के जवाहर नगर मुहल्ले में रहने वाले अजय यादव (30) पुत्र जयराम सिविल लाइन स्थित आर्यावर्त बैंक में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी थे। आज उनका शव सुबह लोगों ने इंदिरा नगर के पास स्थित नाले में औंधे मुंह पड़ा देखा। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बेटी को बसंतपंचमी पर ससुराल स...
Breaking : बांदा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लड़की की दबकर मौत

Breaking : बांदा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लड़की की दबकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 15 साल की लड़की की दबकर मौत हो गई। किसी तरह ग्रामीणों ने ट्राली को सीधा करके शव को बाहर निकाला। हादसा बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के कुचौली गांव के रहने वाले अर्जुन शुक्ला की बेटी 15 साल की बिट्टी अपने खेत पर चाचा जुग्गीलाल के साथ खेत गई थी। चाचा के साथ लौटते समय हादसा वहां से चाचा के साले प्रमोद निवासी अछरील के साथ ट्राली पर बैठकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कमासिन थाना क्षेत्र में बागै नदी की चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। बिट्टी ट्राली के नीचे दब गई। जब तक ग्रामीणों ने ट्राली को सीधा किया। लड़की की मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई देवनारायण ने घटना की जानकारी दी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। ये ...
UP : कल से खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल-कालेज, कोरोना प्रोटोकाॅल जरूरी

UP : कल से खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल-कालेज, कोरोना प्रोटोकाॅल जरूरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में कल से स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर आदेश जारी हुए हैं। कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के आदेश हो गए हैं। 7 फरवरी से इन स्कूलों को कोरोना गाइडलाइंस के तहत खोला जाएगा। बताते चलें कि 4 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। यूपी में 4 जनवरी से बंद हैं स्कूल-कालेज इसके बाद अब 7 फरवरी से 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोला जा रहा है। इस बात के खास निर्देश हैं कि स्कूलों को कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर ही खोला जाए। स्कूल परिसर को साफ रखनने के साथ बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। साथ ही स्कूलम में मास्क जरूर पहनना होगा। स्टाफ व शिक्षकों को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। ये हैं स्कूलों के लिए कोरोना गाइडलाइन ...
Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारत रत्न मशहूर गायिका लता मंगेश्कर का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर 92 साल की थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गडकरी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। लता दीदी के निधन से पूरे फिल्मी जगत के साथ देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। गायिका अनुराध पौडवाल ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। बताते चलें कि लता दीदी बीती 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनको सर्दी और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। ये भी पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस.....
कानपुर में गंगा बैराज के पास नाबालिग से गैंगरेप, 9 के खिलाफ मुकदमा

कानपुर में गंगा बैराज के पास नाबालिग से गैंगरेप, 9 के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : गंगा बैराज के पास एक नाबालिग लड़की से नवाबगंज थाना में कुछ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताते हैं कि नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने आरोपी ई-रिक्शा से गंगा बैराज के पास खेतों में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने मामले में 4 दिन बाद 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। नवाबगंज थाना पुलिस ने लिखा मुकदमा बताया जाता है कि नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले एक कर्मचारी की 17 साल की बेटी लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह बीती 30 जनवरी की रात एक घर से चौका बर्तन करके पैदल घर लौट रही थी। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा-बुंदेलखंड में BJP के रणबांकुरे को पार्टी फंड का इंतजार, चालाकी न पड़...
Breaking : बांदा में बेटी को बसंतपंचमी पर ससुराल से लेने जा रहे पिता समेत छात्र व महिला की हादसों में मौत

Breaking : बांदा में बेटी को बसंतपंचमी पर ससुराल से लेने जा रहे पिता समेत छात्र व महिला की हादसों में मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इससे तीन परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के फुल्ला पुरवा निवासी केरिया (40) पत्नी भोला तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पपरेंदा गांव गई थीं। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं। उनके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क पार करते समय महिला को ट्रक ने रौंदा आज शनिवार दोपहर वह घर आने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद भागते समय चालक को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के भतीजे अमर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतका के 4 बेटे और 4 बेटियां है...