Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : बंगाल सीएम ममता बनर्जी लखनऊ पहुंची, कल करेंगी प्रेसवार्ता

UP Election 2022 : Bengal CM Mamta Banerjee reaches Lucknow, will hold press conference tomorrow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का दंगल इस बार पहले से काफी दिलचस्प और कांटे का हो गया है। आज सोमवार साम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी भी लखनऊ पहुंच गई हैं। वह यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) के पक्ष में प्रचार करने आईं हैं।

UP Election 2022 : Bengal CM Mamta Banerjee reaches Lucknow, will hold press conference tomorrow

आज लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर स्वागत किया। बताते हैं कि ममता बनर्जी मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस पत्रकार वार्ता करेंगी। इसके बाद वह वाराणसी भी जाने वाली हैं। वह वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला