Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में सदर विधायक को साहू राठौर चेतना महासभा ने दिया समर्थन

बांदा में सदर विधायक को साहू राठौर चेतना महासभा ने दिया समर्थन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : साहू राठौर चेतना महासभा के जिलाध्यक्ष और युवा जिलाध्यक्ष की ओर से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को समर्थन देने की बात कही गई है। दरअसल, संगठन की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित समाज के कार्यक्रम में सदर विधायक श्री द्विवेदी को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। वहां उनका सम्मान किया गया। साथ ही उनको समर्थन देन की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू और युवा जिलाध्यक्ष विजय साहू की ओर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में टेक्निकल अधिकारी की मौत  ...
बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने बृजमोहन, राकेश महासचिव, हेमलता संयुक्त सचिव..

बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने बृजमोहन, राकेश महासचिव, हेमलता संयुक्त सचिव..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को संपन्न हुए जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सिंह चुने गए। वहीं महासचिव पद पर राकेश सिंह को चुना गया। देर रात को आए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश दुबे को 85 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 546 मत हासिल हुए। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। प्रियांगदा और रमेश लेखरा उपाध्यक्ष, हेमलता संयुक्त सचिव प्रशासन बनीं इसी तरह महासचिव पद पर राकेश सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 69 मतों से हराया। उन्हें 494 मत हासिल हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर हेमलता ने 520 मत पाकर बाजी मारी। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर उपाध्यक्ष पद पर प्रियांगदा और रमेश लखेरा चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर ग...
अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा पत्र किया जारी, पढ़िए ! सभी खास बातें

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा पत्र किया जारी, पढ़िए ! सभी खास बातें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटा और सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की भी घोषणा की गई है। अखिलेश ने भाजपा पर हमला भी बोला उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा बेईमानी करेगी और हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा। सपा के घोषणा पत्र में छात्र-छात्राओं से लेकर किसान और युवाओं के लिए योजनाएं लाए जाने की बात कही गई है। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव ये हैं सपा के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें : - सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण। - जनता को 300 यूनिट ...
बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव

बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : कुछ समय पहले बांदा में जिला पंचायत चुनाव हारे अजय पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने बांदा जिले की बबेरू-233 विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। अजय पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के लोग अचंभित हैं। क्षेत्र की जनता भी चौंक गई है। इसकी वजह है कि हाल ही में जिला पंचायत चुनाव में अजय पटेल की करारी हार हुई थी। क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा जनाधार नहीं कहा जा सकता। इसके बावजूद पार्टी ने क्या सोचकर उन्हें मैदान में उतारा है, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही। 2012 में विधानसभा हारे, हाल ही में पंचायत चुनाव भी हारे, अजय की अब बड़ी परीक्षा हालांकि, 2017 में बीजेपी ने मोदी लहर में इस सीट पर जीत हासिल की थी। चंद्रपाल कुशवाह यहां से विधायक थे, लेकिन इसबार फिलहाल बांदा की बबेरू-233 विधानसभा में कोई जोर-शोर नहीं दिखाई दे रहा है। कोई माहौल नजर नहीं आ रहा है। सुस्ती चर्चा का विष...
बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शिकार

बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शिकार

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बुंदेलखंड के बांदा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी माहौल गरमा चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। फिलहाल जो चुनावी पिक्चर सामने आ रही है। उसमें चारों ही विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। प्रमुख दलों के बीच कांटे की लड़ाई फंसी है। मतदाता किसको जीत दिलाएंगे। कहना मुश्किल है। आने वाले दिनों में क्या माहौल बनता है। यह देखना है। बहरहाल, चुनावी चौपालों पर चर्चाओं का बाजार काफी गरम है। आने वाले दिनों में क्या हालात बनते हैं देखना बाकी है। दलों के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस देगी गहरी चोट फिलहाल, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रहे हैं। हां, कुछ प्रत्याशी जरूर अति विश्वास का शिकार हो गए हैं। वे स्वघोषित विजयी हैं। खुद को विजयी मान बैठे हैं। यही अति विश्वास इनके लिए नुकस...
लखनऊ : भाजपा का घोषणापत्र जारी, पढ़िए ! ये हैं खास बातें..

लखनऊ : भाजपा का घोषणापत्र जारी, पढ़िए ! ये हैं खास बातें..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जन कल्याण संकल्प पत्र के नाम से घोषणापत्र जारी किया गया। स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने इसे जारी किया। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर काफी चर्चा रही। भाजपा नेताओं ने इसका स्वागत किया। घोषणापत्र के साथ 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लांच घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लांच किया है। बताते चलें कि वेस्ट यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा ...
बांदा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लटकता मिला शव

बांदा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लटकता मिला शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मरका थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि ग्राम इंगुवा वैशनपुरवा के रहने वाले भोला प्रसाद त्रिपाठी का बेटा शिवाकांत (23) खेतों पर गया था। बाद में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर बताते हैं शव बकरी बांधने की जंजीर से बंधा लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव   बताते हैं कि मृतक के पिता की छह माह पहले कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। अक्सर पिता की समाधि स्थल के पास लेटा रहता था।...
बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर

बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Election 2022 : पूर्व पीएम वीपी सिंह वाली बांदा की तिंदवारी विधानसभा-232 सीट पूरे बुंदेलखंड में इस समय चर्चा का विषय बनी है। इसकी बड़ी वजह है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रामकेश निषाद पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष बांदा हैं। संगठन में रहते हुए उन्होंने अच्छा काम किया। इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर अब सीधेतौर पर जनता से उनका सामना है। बांदा की तिंदवारी विधानसभा 232 सीट पर उनको कड़ी चुनौती मिल रही है। तिंदवारी में सपा और बसपा दोनों पार्टियों के साथ-साथ कांग्रेस की महिला प्रत्याशी भी उनके लिए चुनौती से कम नहीं हैं। कई मोर्चों पर हैं खुद का आस्तित्व बचाने की चुनौतियां दरअसल, यह चुनाव रामकेश निषाद के राजनीतिक करियर की अग्निपरीक्षा होगी। उनका जिला अध्यक्ष पद जा चुका है। अगर चुनाव में हार हुई तो दोबारा मौका मिलना संभव नहीं होगा। राजनीतिक करियर पर ब्रेक लग सकता है। इस...
बांदा में भीषण हादसा, ट्रक-कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत, 7 घायल

बांदा में भीषण हादसा, ट्रक-कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत, 7 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर हाइवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक की चपेट में आकर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार-ट्रक की टक्कर, बाइक भी चपेट में आई मामले में सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया है कि तिंदवारी के छापर गांव के पास आज दोपहर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शि...
यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने 28 और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, 11 महिला प्रत्याशी

यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने 28 और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, 11 महिला प्रत्याशी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 11 महिला प्रत्याशी भी हैं। बताते चलें कि कांग्रेस इस बार सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है। इससे पहले भी लगातार कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा भी पूरा कर रही है। ये हैं कांग्रेस की नई सूची ये भी पढ़ें : यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी कार, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बंगाल सीएम ममता बनर्जी लखनऊ पहुंची, कल करेंगी प्रेसवार्ता...