Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने बृजमोहन, राकेश महासचिव, हेमलता संयुक्त सचिव..

Brijmohan became President of Advocates Association in Banda, Rakesh as General Secretary and Hemlata Joint Secretary

समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को संपन्न हुए जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सिंह चुने गए। वहीं महासचिव पद पर राकेश सिंह को चुना गया। देर रात को आए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश दुबे को 85 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें कुल 546 मत हासिल हुए। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

प्रियांगदा और रमेश लेखरा उपाध्यक्ष, हेमलता संयुक्त सचिव प्रशासन बनीं

इसी तरह महासचिव पद पर राकेश सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 69 मतों से हराया। उन्हें 494 मत हासिल हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर हेमलता ने 520 मत पाकर बाजी मारी।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर

उपाध्यक्ष पद पर प्रियांगदा और रमेश लखेरा चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर गंगा चतुर्वेदी ने चुनाव जीता। चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवारों ने संकटमोचन मंदिर में माथा टेका। समर्थकों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव