Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : भाजपा का घोषणापत्र जारी, पढ़िए ! ये हैं खास बातें..

Lucknow BJP manifesto released, read it These are special things

आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जन कल्याण संकल्प पत्र के नाम से घोषणापत्र जारी किया गया। स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने इसे जारी किया। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर काफी चर्चा रही। भाजपा नेताओं ने इसका स्वागत किया।

घोषणापत्र के साथ ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लांच

घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लांच किया है। बताते चलें कि वेस्ट यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर

इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, डा. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे।

बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें :

  • – यूपी में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारण।
  • – उज्ज्वला योजना के तहत होली-दिवाली पर 2 एलपीजी सिलेंडर फ्री।
  • – 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री रोडवेज बस यात्रा।
  • – यूपी के सभी नागरिकों को 339 सरकारी सुविधाएं निश्चित अवधि में दी जाएंगी।
  • – कानपुर, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़ और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर खोले जाएंगे।
  • – अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली।
  • – गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान दिया जाएगा।
  • – कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 रुपए की गई।
  • – सीमांत और छोटे किसानों को दोगनी किसान सम्मान निधि दी जाएगी।
  • – मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
  • – मेधावी छात्रों को लैपटाप दिए जाएंगे।
  • – यूपीएससी समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दो गुनी की जाएगी।
  • – लता मंगेशकर की स्मृति में परफॉर्मिंग आर्ट्स अकैडमी खोली जाएगी।
  • – काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन शुरू की जाएगी।
  • – वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपए की गई।
  • – प्राथमिक स्कूलों में टेबल बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
  • – हर मंडल में कम से कम एक विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
  • – हर परिवार को कम से कम एक रोजगार दिया जाएगा।
  • – बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनवाया जाएगा।
  • – एंबुलेंस और एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा।
  • – लव जिहाद रोकने के लिए 10 साल की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा।
  • – माँ अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर गरीबों को सस्ता खाना दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : चारों सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई, कुछ प्रत्याशी अति विश्वास का शिकार