Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लटकता मिला शव

DLED student hanged himself in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मरका थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि ग्राम इंगुवा वैशनपुरवा के रहने वाले भोला प्रसाद त्रिपाठी का बेटा शिवाकांत (23) खेतों पर गया था। बाद में उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : तिंदवारी-232 पर BJP के रामकेश निषाद की अग्निपरीक्षा, तय होगा राजनीतिक करियर

बताते हैं शव बकरी बांधने की जंजीर से बंधा लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव  

बताते हैं कि मृतक के पिता की छह माह पहले कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। अक्सर पिता की समाधि स्थल के पास लेटा रहता था।