अपडेट-दर्दनाक : बांदा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो खड़ी वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराई। उनके परिजनों को सूचना दी।
शादी में शामिल होकर लौट रहे थे बोलेरो सवार
बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग नहर पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जा घुसी। इससे बोलेरो सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में टेक्निकल अधिकारी की मौत
तीन लोगों की हालत गंभीर बता...

