UP : दो बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, लापरवाही पर निदेशालय सख्त
समरनीति न्यूज, बांदा : बेसिक शिक्षा निदेशक ने बांदा और चित्रकूट के बीएसए से एक मामले में दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कड़ी नाराजगी जताई है। दरअसल, प्रकरण निजी विद्यालयों को मान्यता देने के मामले में लापरवाही बरतने का है। बताते हैं कि बांदा से 11 निजी स्कूल संचालकों ने और चित्रकूट से एक विद्यालय की मान्यता के लिए पोर्टल पर आवेदन हुए थे। 31 मार्च तक इन विद्यालयों की मान्यता के लिए दोनों जिलों के बीएसए को प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
निजि स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया से जुड़ा मामला
दोनों बीएसए द्वारा आवेदन निस्तारित न किए जाने पर अंतिम तिथि के बाद आवेदन निरस्त हो गए। इसपर शिक्षा निदेशालय ने कड़ी आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़ें : बांदा : जिम्मेदारों की लापरवाही का दंश झेल रहे बच्चे, रिकार्ड तोड़ती गर्मी में स्कूल से लौटने को मजबूर
बताते चलें कि बेसिक शिक्ष...
