लखनऊ में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति बोला..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज एक 9 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत हुआ। दरअसल, पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि पत्नी का करेक्टर ठीक नहीं था। इसलिए उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। उधर, पुलिस भी हत्यारोपी पति के जुर्म कबूलने और थाने पहुंचने को लेकर हैरान रह गई। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।
पत्नी पर बेवजह का शक करता था पति
मौके पर पहुंचकर पीजीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज रही है। बताते हैं कि मऊ जिले की रहने वाली सरिता (34) और कृष्ण कुमार उर्फ छोटू ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी। छोटू राजमिस्त्री का...


