लखनऊ : यूपी विधानसभा ई-विधान प्रणाली का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही आज शुक्रवार से पूरी तरह से पेपर लेस हो गई। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कार्य का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। यूपी विधान भवन पहुंचे श्री बिड़ला ने ई-विधान प्रणाली का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।
सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री व सदस्य भी सदन में मौजूद रहे। इसके साथ ही यूपी विधान सभा पूरी तरह से अब पेपर लेस हो गई है। यह अपने आप में बड़ी बात है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहीं ये खास बातें
ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान मंडल का प्रमुख कार्य कानून बनाना है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों संग की ब...

