Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

UP : एनएच पर भीषण हादसा, 8 बारातियों की मौत, 3 गंभीर

UP : एनएच पर भीषण हादसा, 8 बारातियों की मौत, 3 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीती देर रात एनएच-28 पर भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में बोलेरो गाड़ी घुस गई। इससे 8 बारातियों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 7 लोग शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक व्यक्ति चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का निवासी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। यह हादसा सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास हुआ। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। कहा है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें। परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। ये भी पढ़ें : कानपुर डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा, बूढ़े बाप ने की थी बेटे और बहू की हत्या  ...
सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव नहीं हो सके शामिल

सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, अखिलेश यादव नहीं हो सके शामिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मौके पर सभी दलों के विधायक दल के नेता विधान भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में सहयोग की अपील की। सदन को शांतिपूर्ण चलवाने में सहयोग की अपील विधान भवन संख्या 15 में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में सीएम योगी संग विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे। वहीं नेता प्रतिपक्ष सपा विधायक दल के नेता अखिलेश यादव के स्थान पर कौशांबी के मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना    इनके अ...
UP : गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल ने देखा ताजमहल

UP : गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल ने देखा ताजमहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, आगरा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आगरा पहुंचीं। वहां उन्होंने ताजमहल देखा। शनिवार को आगरा पहुंची श्री मति शाह ने आगरा किले का भी भ्रमण किया। इसके बाद परिवार के साथ वह शिल्पग्राम में हुनर हाट पहुंचीं। वहां कई स्टालों से सामान खरीदा। कला प्रदर्शनी में फोटो खिंचवाईं। उनके साथ परिवार के बाकी लोग भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह की पत्नी काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने आगरा की मशहूर चाट का स्वाद भी लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छापे में पकड़ीं करोड़ों की एक्सपायर्ड दवाएं...
UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना

UP Weather News : यूपी के इन जिलों में आज बूंदाबांदी, कल झमाझमा बारिश की संभावना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भीषण तपती गर्मी ने इस बार सभी को परेशान कर दिया है। लोग जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं। लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग की माने तो जल्द ही यूपी में मौसम बदलने वाला है। लखनऊ समेत कई जिलों में आज बूंदाबांदी होगी। इससे तापमान नीचे गिरेगा। वहीं कल कई जिलों में झमाझम बरसात होगी। शनिवार रात बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का हालांकि, शनिवार रात हल्की बारिश होने से भी तापमान में गिरावट महसूस की गई है। उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में रविवार को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्‍ता का कहना है कि सोमवार को पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात होने की संभावना है। ये भी पढ़ें : UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी  लखनऊ की बात करें तो शनिवार देर रात...
ओरछा महोत्सव में बांदा की बेटियों ने मचाई धूम, अवार्ड जीते

ओरछा महोत्सव में बांदा की बेटियों ने मचाई धूम, अवार्ड जीते

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की बेटियों ने मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रहे सात दिवसीय राजा राम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी। देश भर से आए अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बांदा की बेटी मिस बुंदेलखंड रहीं नेहा कश्यप को नृत्य प्रस्तुति पर अवार्ड दिया गया। ओरछा महोत्सव में दिखाई अपनी कला बांदा की एक डांस स्टूडियो की बालिकाओं की टीम ने वहां अपनी कला दिखाई। बातते हैं कि अमायरा और भाव्या का लवकुश कांड खास रहा। लोगों ने खूब सराहना की। भरत नाट्यम से पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। ये भी पढ़ें : बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत  दरअसल, इस महोत्सव का आयोजन यूपी सांस्कृतिक बोर्ड अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व हुआ। प्रतिभागी बालिकाओं को मध्यप्रदेश के मंत्री कौशल किशोर और राजा बुंदेला ने प्रमाणपत्र दिया। निर्द...
बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक-बेटे पर दुष्कर्म-अपहरण के मुकदमे मामले में नया मोड़, पुलिस बोली..

बांदा में निजामी टेंट हाउस के मालिक-बेटे पर दुष्कर्म-अपहरण के मुकदमे मामले में नया मोड़, पुलिस बोली..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के निजामी टेंट हाउस मालिक, उनके बेटे समेत 6 लोगों के खिलाफ महिला के अपहरण, दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट से आदेश होने के 5 दिन बाद मामले में मुकदमा लिखने वाली कोतवाली पुलिस ने मीडिया में मामला आने के बाद काफी तेजी पकड़ी। गायब महिला के 161 के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में उसी दिन कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज करा दिए हैं। हालांकि, अमूमन ऐसा होता नहीं है कि एक ही दिन में 161 और 164 के बयान भी दर्ज हो जाएं। पुलिस ने बताईं ये बातें पुलिस ने बताया कि गायब बताई जा रही महिला का कहना है कि वह अपनी मर्जी से दूसरे युवक के साथ गई थी। उसपर कोई दवाब नहीं है। हालांकि, सऊदी से लौटे महिला के पति का कहना है कि पुलिस बयान लेते समय महिला से न तो उसे मिलवाया। न ही उसके दोनों छोटे बच्चों से आमना-सामना कराया। महिला के पति का आरोप है कि उ...
लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा

लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में छात्रा से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ के डी फार्मा के छात्र ने कानपुर के एक होटल में छात्रा को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। बाद में वहां से भाग निकला। बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची। अब छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। वहीं छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बताते हैं कि छात्रा की आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत होने लगी। मिलने आने पर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दे डाला। झांसा देकर ले गया छात्रा को साथ होटल चकेरी इलाके में रहने वाली एक 16 साल की छात्रा को 21 मई को लखनऊ के रहने वाले उसके दोस्त वीरेंद्र ने जेड स्क्वॉयर में मिलने बुलाया। वहां उसने छात्रा से कह...
कानपुर : दवाओं के मूल्य नियंत्रण पर सरकार और दवा व्यारियों का सेमिनार संपन्न

कानपुर : दवाओं के मूल्य नियंत्रण पर सरकार और दवा व्यारियों का सेमिनार संपन्न

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जीवन रक्षक दवाओं के आम लोगों तक कम से कम मूल्य में पहुंचने और इनके अधिकतम मूल्यों को नियंत्रित करने की दिशा में कई अहम कदम उठा रही है। इसी विषय पर कानपुर में केंद्र सरकार के एनपीपीए और यूपी सरकार के एफएसडीए तथा कानपुर दवा व्यापारियों की संस्था दि फुटकर दवा व्यापार मंडल/दवा व्यापार मंडल (थोक) के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन किया। अतिथियों ने सरकार के प्रयासों पर डाला प्रकाश इस सेमिनार में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महेश त्रिवेदी, मुख्य अतिथि एके. जैन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्रजेश यादव, संदेश मौर्या, पियूष शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर श्रीमति प्रियंका मिश्रा, सदस्य विवेक पांडे और विमल पांडे आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि श्री द्विवेदी ने सरकार द्...
UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी

UP : सेल टैक्स विभाग का 48 घंटे वाला तगड़ा एक्शन, लखनऊ-कानपुर में 141 ट्रकों से करोडों की कर चोरी पकड़ी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर टैक्स चोरी के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति का पालन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव राज्यकर के निर्देशों पर आयुक्त राज्य कर श्री मति मिनिस्ती एस. के मार्ग निर्देशन में प्रदेश में विशेष अभियान चलाया गया। 17, 18 मई और 19 व 20 मई की रात को चले 48 घंटे के अभियान में लखनऊ और कानपुर जोन में कुल 141 गाड़ियों को पकड़ा गया। करीब 100 अफसरों की टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई इस काम में अपर आयुक्त ब्रजेश मिश्रा, अरविंद कुमार, केके उपाध्याय, श्रीमति भारती योगेश आदि शामिल रहे। बताया जाता है कि कानपुर की कुल 14 टीमों ने लगभग 70 वाहनों समेत लखनऊ जोन मिलाकर कुल 141 टैक्स चोरी के वाहन पकड़े गए। इनमें ज्यादातर दिल्ली रोड, मध्यप्रदेश और बिहार को जाने वाले वाहन शामिल रहे। ट्रकों में मसाला, सुपाड़ी, तंबाकू, सरिया, स्क्रैप, आयरन स्टील और परचून...
बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत

बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नूडल्स लेकर जा रहे एक कंटेनर में 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से आग लग गई। इससे कंटेनर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की जानकारी पर सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के पास फायर स्टेशन के नजदीक हुई। मृतक चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह के रहने वाले बड़े लाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में बालू खदान पर युवक की मौत, गंभीर आरोप  ...