Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

ओरछा महोत्सव में बांदा की बेटियों ने मचाई धूम, अवार्ड जीते

Banda's daughters rocked Orchha festival in Madhya Pradesh

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की बेटियों ने मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रहे सात दिवसीय राजा राम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी। देश भर से आए अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बांदा की बेटी मिस बुंदेलखंड रहीं नेहा कश्यप को नृत्य प्रस्तुति पर अवार्ड दिया गया।

ओरछा महोत्सव में दिखाई अपनी कला

बांदा की एक डांस स्टूडियो की बालिकाओं की टीम ने वहां अपनी कला दिखाई। बातते हैं कि अमायरा और भाव्या का लवकुश कांड खास रहा। लोगों ने खूब सराहना की। भरत नाट्यम से पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में नूडल्स लदे कंटेनर में करंट से आग, चालक की जलकर मौत 

दरअसल, इस महोत्सव का आयोजन यूपी सांस्कृतिक बोर्ड अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व हुआ। प्रतिभागी बालिकाओं को मध्यप्रदेश के मंत्री कौशल किशोर और राजा बुंदेला ने प्रमाणपत्र दिया। निर्देशक निशा को भी सम्मानित किया। कंचन तिवारी, आकृति गुप्ता, आद्या खरे, शुभांशी गुप्ता ने भी इस महोत्सव में प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ें : बांदा में घर से लाखों की नगदी-जेवर लेकर युवती हुई युवक संग रफूचक्कर