जालौन : कानपुर-झांसी हाईवे पर ट्रक और मिनी ट्रक में टक्कर, 2 की मौत-9 घायल
समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि कानपुर-झांसी हाईवे पर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में मिनी ट्रक जा घुसा। इससे वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ये भी पढ़ें : UP : स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां
बताया जाता है कि जालौन के उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर बड़ागांव के पास एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से आकर मिनी ट्रक घुस गया।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इससे मिनी ट्रक चालक शकील निवासी सिद्धार्थनगर व सैरेनिशा पत्नी वाहिद निवासी नई बस्ती, सिद्धार्थनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ...

