UP Budget 2022 : योगी सरकार-02 के पहले बजट की खास बातें समझिए बिंदुवार
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार-02 ने आज अपना बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में यूपी के लिए 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा की। बजट की खास बातों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा, फिल्म सिटी की स्थापना, मुफ्त गैस कनेक्शन से लेकर गरीबों को फ्री राशन और किसान को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं की घोषणाएं शामिल हैं।
बजट को लेकर विपक्षियों ने हमला बोला
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को जनता को समर्पित बताया है, तो विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए बजट अपनी अलग राय दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बजट नहीं बंटवारा है। वहीं मायावती ने कहा है कि यह जनता की आंख में धूल झोंकने वाला बजट है।
बजट की खास बातें
सरकार ने 203 ब्लाक स्तरीय केंद्रों को बढ़ावा देकर कुपोषण पु...
