Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा DM और SP ने सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

बांदा DM और SP ने सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गिरवां थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर गिरवां थाना प्रभारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री पटेल ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर को देखा। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी देखी। इस दौरान कुल 13 मामले सामने आए। गिरवा में दोनों उच्चाधिकारी रहे मौजूद जिलाधिकारी ने मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें आएं उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। ये भी पढ़ें : बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया थाने में आने वाले फरियादियों क...
कानपुर : ‘हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति से निद्रा चक्र में सुधार संभव’

कानपुर : ‘हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति से निद्रा चक्र में सुधार संभव’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति ह्रदय आधारित चार योग प्रैक्टिस पर आधारित रहती है। पहली रिलैक्सेशन तकनीक है जिससे हम शरीर का शिथिलीकरण होता है। नियमित ध्यान से खुद को केंद्रित करना सीखते हैं। क्लीनिंग और निर्मलीकरण से परेशान या उत्तेजित होने वाले विचारों से मुक्त रहते हैं। निद्रा चक्र में सुधार आता है। प्रार्थना हमें ईष्ट से जोड़े रखती है। सीएसए ग्राउंड में सहज ध्यान योग केंद्र का 22वां वार्षिक समारोह इन चारों की प्रैक्टिस करना जरूरी है। ये बातें सीएसए ग्राउंड में सहज मार्ग (हार्टफुलनेश) योग व ध्यान पद्धति संस्थान के सदस्यों ने कहीं। सीएसए में सहज ध्यान योग केंद्र का 22वां वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान विमलेश अवस्थी, प्रशिक्षक विश्वनाथ निगम, डा. वीएन त्रिपाठी, डा. केके त्रिपाठी, एएन मुखर्जी (दादा), एनके चतुर्वेदी, एके पांडया, शालिनी श्रीवास्तव, बीएम मेहरोत्रा, अम...
लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान..

लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही राज्‍यसभा के उम्‍मीदवारों की सूची भी आज सामने आ सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज होना लगभग तय है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है। या फिर कोई दलित भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इन नेताओं के नामों को लेकर चर्चा दरअसल, 29 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे पहले ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम चल रहे हैं उनमें पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा अगली कतार में है।...
गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के गाजियाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ में आज दो बदमाश ढेर हो गए। वहीं दो पुलिस कर्मी भी एनकाउंटर में घायल हो गए हैं। बताते हैं कि घायल पुलिस कर्मियों में एक स्वाट टीम प्रभारी और एक आरक्षी शामिल हैं। इतना ही नहीं इस मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोली लगने की खबर आ रही है। एक 50 हजार, तो दूसरा था 1 लाख का ईनामी मारे गए बदमाशों में एक लाख का ईनामी बिल्लू दुजाना और दूसरा 50 हजार का ईनामी राकेश है। बताते हैं कि पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम में और राकेश को मधुबन में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। एक ही दिन में दो-दो कुख्यात बदमाशों को मार गिराने को पुलिस के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। बताते हैं कि दोनों बदमाशों का काफी आतंक था। ये भी पढ़ें : UP : बिकरू कांड साजिश में शामिल एसओ और दरोगा बर्खास्त, मिलीभगत क...
Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक सड़क हादसे में टवेरा गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि बबेरु-कमासिन मार्ग पर परईया दाई के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल अस्पताल में भर्ती वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब औगासी रोड, बबेरू के रहने वाले शिव कुमार (50) बाइक से बिसंडा की ओरन चौकी के अमलोहरा के रहने वाले मुलायम पुत्र महेश के साथ बाइक से जा रहे थे। ये भी पढ़ें : ..जब अचानक गांव पहुंचे SP बांदा, तो हैरान रह गए लोग इसी बीच परईया दाई के पास सा...
पीएम मोदी होंगे बांदा-बुंदेलखंड के लोगों से रूबरू, तैयारी में प्रशासन

पीएम मोदी होंगे बांदा-बुंदेलखंड के लोगों से रूबरू, तैयारी में प्रशासन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को बुंदेलखंड के लोगों से बात करेंगे। यह बातचीत वर्चुअल होगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आज बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसे लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों की एक बैठक भी की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। किसी तरह की कोई कमी न रखें। ये भी पढ़ें : भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रामलला के दर्शन कर किया पूजन प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत सरकार शिमला से 31 मई, 2022 को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुवल संवाद करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। दरअसल, पीएम मोदी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से ...
..जब अचानक गांव पहुंचे SP बांदा, तो हैरान रह गए लोग

..जब अचानक गांव पहुंचे SP बांदा, तो हैरान रह गए लोग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा आज देर शाम देहात कोतवाली पहुंचे। वहां क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास तो कराया ही, साथ ही पुलिस के बारे में भी बातचीत की। गांवों में पैदल गश्त भी की। पुलिस एक उच्चाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण हैरान नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने गांव के लोगों से बातचीत करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया। मेस और परिवहन शाखा का भी किया निरीक्षण इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में मेस और वहां चल रहे लघु निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा परिवहन शाखा का निरीक्षण भी किया। साथ ही पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी दी। इस दौरान सीओ सिटी राकेश सिंह भी मौजूद रहे। ये भी ...
बांदा डीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 अवैध टैक्सी संचालकों पर मुकदमा, गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोका

बांदा डीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 अवैध टैक्सी संचालकों पर मुकदमा, गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के ताबड़तोड़ एक्शन से सरकारी महकमों में खलबली मची रही। पहले डीएम ने जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। विभागवार समीक्षा की। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करके टेक्सी स्टैंड संचालकों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी श्री पटेल ने अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड चला रहे 30 संचालकों के खिलाफ 13 मुकदमा दर्ज कराए। साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि अगर दोबारा कहीं ऐसी हरकत हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मच गई। वाहन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईओएस और बीएसए दफ्तर का निरीक्षण भी इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और 1 दिन का वे...
पीलीभीत पुलिस ने तोड़ी माफियाओं की कमर, अब गैंगस्टर फिरदोष की संपत्ति भी कुर्क

पीलीभीत पुलिस ने तोड़ी माफियाओं की कमर, अब गैंगस्टर फिरदोष की संपत्ति भी कुर्क

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : पीलीभीत पुलिस की माफियाओं और गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाईयां जारी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में जिले की बरखेड़ा थाना पुलिस ने आज एक और गैंगस्टर फिरदौस पुत्र बाबू निवासी खमरिया का मकान कुर्क किया। मकान की कीमत 23 लाख से ज्यादा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी पीलीभीत के एएसपी श्री त्रिपाठी ने बताया कि फिरदौस काफी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। उसके मकान को असामाजिक क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के अंतर्गत कुर्क किया गया है। बताते चलें कि अबतक पीलीभीत कुल 11 शातिर गैंगस्टर की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। हाल ही में कुख्यात गोवंश हत्यारे अपराधी एजाज की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की थी। यही वजह है कि पीलीभीत में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईयों से माफियाओं में खलबली मची हु...
यूपी : विधानसभा अध्यक्ष ने जब्त कराए विधायकों के मोबाइल फोन

यूपी : विधानसभा अध्यक्ष ने जब्त कराए विधायकों के मोबाइल फोन

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही के दौरान विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करा दिए। इसकी वजह कार्यवाही के दौरान विधायकों द्वारा सेल्फी लेने तथा अन्य तरह से बाधा पहुंचाना बताया जा रहा है। दरअसल, विधान मंडल की कार्यवाही के दौरान ऐसे व्यवधान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बेहद गंभीरता रुख अपनाया है। सेल्फी के चक्कर में अध्यक्ष के आसन तक पहुंचे कुछ विधायक शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को निर्देश दिए कि विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएं। इससे विधायकों में खलबली मच गई। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 23 मई से चालू है। आज शुक्रवार को कुछ समाजवादी पार्टी के विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए। वहां सेल्फी लेने लगे। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस ...