Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान..

BJP released list of 30 candidates for MLC elections

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही राज्‍यसभा के उम्‍मीदवारों की सूची भी आज सामने आ सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज होना लगभग तय है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है। या फिर कोई दलित भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

इन नेताओं के नामों को लेकर चर्चा

दरअसल, 29 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे पहले ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम चल रहे हैं उनमें पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा अगली कतार में है। इसी तरह वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा के नाम भी हैं।

ये भी पढ़ें : UP Budget 2022 : योगी सरकार-02 के पहले बजट की खास बातें समझिए बिंदुवार