Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशियों की सूची आज रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी है। इसके साथ ही तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, डा. राधामोहन अग्रवाल समेत 6 लोग राज्यसभा जाएंगे। ये भी पढ़ें : ..आखिर चुनाव से पहले भाजपा को क्यों याद आए डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई  दरअसल, राज्यसभा में उत्तर प्रदेश कोटे की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से विधायकों के वोटों के गणित से भाजपा 8 सीटों पर स्पष्टतौर पर जीत रही है। वहीं सपा 3 सीटों पर जीत रही है। इनके नामों पर भी लगी है मुहर भाजपा ने बीते दिनों कोर कमेटी की बैठक में 20 से ज्यादा नामों का पैनल किया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। आज रविवार को सूची जारी हो गई। इस सूची में डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डा. राधामोहन दास अग्रवाल के अलावा सुरेंद्र सिंह नागर, बाब...
बांदा डीएम ने श्रेष्ठ सहभागिता के लिए छात्राओं-शिक्षकों व किन्नरों को किया सम्मानित

बांदा डीएम ने श्रेष्ठ सहभागिता के लिए छात्राओं-शिक्षकों व किन्नरों को किया सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप मिशन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सत्र में कई कार्यक्रम हुए। इनमें श्रेष्ठ सहभागिता करने वाली छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों के साथ-साथ किन्नरों को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने की। संयोजक डा. सबीहा रहमानी, डा. जय कुमार चौरसिया, डा. जयंती सिंह डा. विनय पटेल भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्राचार्य श्रीमति गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। फिर मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ें : Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा इ...
BJP Working Committee : सीएम योगी बोले, 2024 में 75 सीटों का लक्ष्य, अब न सड़कों पर नमाज-न शोर-शराबा

BJP Working Committee : सीएम योगी बोले, 2024 में 75 सीटों का लक्ष्य, अब न सड़कों पर नमाज-न शोर-शराबा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की आज प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इस एक दिवसीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। कहा, दंगा मुक्त हो चुका प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर अपने संबोधन में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर देनी हैं। उन्होंने 2024 में प्रदेश में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान.. सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश दंगा मुक्त है। सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ...
बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला

बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव उसी के घर में पड़ा मिला। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि लड़की के परिवार के लोग घटना के समय खेत पर गए थे। घर में छोटी बहन और मृतका थे। बाद में छोटी बहन भी पानी लेने घर से बाहर चली गई। इसी बीच घर पर यह घटना हो गई। बताते हैं कि लड़की का शव खून से लथपथ था। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या क्यों की गई। इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। ये भी पढ़ें : दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया   ...
Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा

Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अधिवक्ता के साथ बदसलूकी, मारपीट मामले में बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव और दो इंजीनियरों समेत चार के खिलाफ मुकदमा हुआ है। मामले में चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित अधिवक्ता रविभूषण वर्मा की तहरीर पर यह मुकदमा हुआ है। यह है पूरा मामला वादी का कहना था कि बीती 26 मार्च को दोपहर वह अपने अन्य साथी अधिवक्ताओं संग प्राधिकरण कार्यालय सुनवाई में पहुंचे। वहां चार-पांच दलाल पहले से मौजूद थे। उनका आरोप है कि प्राधिकरण सचिव ने जन सूचना देने से मना करते हुए उनके साथ अभद्रता की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश  साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध पर सचिव ने दलालों को बुलाकर मारपीट कराई। मामले में और भी आरोप लगाए गए थे। कोर्ट के आदेश पर 10 दिन बाद शहर कोतवाली में अ...
बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश

बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दिनों एक वकील और उसके परिवार को पीटकर संगीन धाराओं में जेल भेजने का मामल में मुकदमे के आदेश हुए हैं। विशेष न्यायाधीश नुपुर ने मामले में अधिवक्ता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। इस मामल में 4 महिला सिपाही भी शामिल हैं। बता दें कि बीते दिनों मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल भी की थी। यह है पूरा मामला बताते चले हैं कि बीती 13 मई को सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में नोटिस तामील कराने गए पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों ने मारपीट की थी। कहा गया था कि पुलिस कर्मी बिना वर्दी गए थे। इसलिए ग्रामीण समझ नहीं पाए। ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ता से बर्बरता और गिरफ्तारी पर भड़के वकील, कोर्ट के आदेश पर मेडिकल, FIR को तहरीर  पुलिस ने अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनकी पत...
बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर देहात के रहने वाले एक युवक ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक मेडिकल रिप्रिजेंटेटिव (MR) था। इस समय एक कंपनी के लिए बांदा में रहकर काम कर रहा था। घटना कटरा मोहल्ले की है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में मृतक के परिजनों की ओर से बांदा में रहने वाली एक युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। कानपुर देहात का रहने वाला था युवक बताया जाता है कि हिमालया कंपनी में एमआर प्रखर मिश्रा (26) पुत्र रामनाथ मिश्र (भोगनीपुर, कानपुर देहात) बांदा के कटरा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था। आज सुबह इसी कमरे में उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोगों का ध्यान उधर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने...
दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया

दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कटरा मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले कानपुर देहात के एमआर ने गोली मारकर जान दे दी। घटना इस तरह हुई कि हर कोई चौंक गया। दरअसल, कानपुर देहात के भोगनीपुर के रहने वाले रमानाथ मिश्रा का बेटा प्रखर मिश्रा (26) एक दवा कंपनी में एमआर था। वह बांदा के कटरा मोहल्ले में रस्तोगी गली में किराए पर रह रहा था। फेसबुक पर लिखा था सुसाइड का पोस्ट बीती रात उसने फेसबुक पर पोस्ट डाली कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पोस्ट देखने के बाद उसके दोस्तों व परिचितों ने यूपी-112 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। दो सुसाइड नोट, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार प्रखर को बाहर आने के लिए पुकारा। लेकिन प्रखर ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही गोली चलने की आवाज आई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और भीत...
पीलीभीत में पुलिस ने एक और गैंगस्टर पर चलाया कानून का डंडा, संपत्ति कुर्क

पीलीभीत में पुलिस ने एक और गैंगस्टर पर चलाया कानून का डंडा, संपत्ति कुर्क

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : पीलीभीत में पुलिस ने फिर एक गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त बलविंदर उर्फ विंदर पुत्र पिछौर उर्फ पेशावर सिंह की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। बलविंदर सिंह पीलीभीत के जमलापुर तिलसंडा गांव का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक (पीलीभीत) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर तथा थाना अध्यक्ष बिलसंडा समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। अफसरों की मौजूदगी में अपराधी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अपराधी की 16 लाख से ज्यादा से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी कुछ और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। बताते चलें कि पीलीभीत पुलिस बीते कई दिनों से कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ...
बिजनौर की जेल में गूंजा सुंदरकांड, बंदियों ने लगाए जयकारे

बिजनौर की जेल में गूंजा सुंदरकांड, बंदियों ने लगाए जयकारे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : आज शनिवार को जिला कारागार बिजनौर में हमेशा की तरह बंदियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। ऐसा हर शनिवार को बिजनौर जेल में होता है। दरअसल, यह जेल प्रशासन की एक पहल है जिसके जरिए बंदियों को बुराई के रास्ते से हटाकर मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते करीब ढाई साल से हर शनिवार को इसी तरह बंदी सुंदरकांड का पाठ करते आ रहे हैं। इस काम में जेल प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। ये भी पढ़ें : गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल  ...