Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल ने देखा ताजमहल

UP : Home Minister Amit Shah's wife Sonal Shah visited Taj Mahal

समरनीति न्यूज, आगरा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आगरा पहुंचीं। वहां उन्होंने ताजमहल देखा। शनिवार को आगरा पहुंची श्री मति शाह ने आगरा किले का भी भ्रमण किया। इसके बाद परिवार के साथ वह शिल्पग्राम में हुनर हाट पहुंचीं। वहां कई स्टालों से सामान खरीदा। कला प्रदर्शनी में फोटो खिंचवाईं। उनके साथ परिवार के बाकी लोग भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह की पत्नी काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने आगरा की मशहूर चाट का स्वाद भी लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने छापे में पकड़ीं करोड़ों की एक्सपायर्ड दवाएं