Banda Breaking : बांदा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया
समरनीति न्यूज, बांदा : शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद परिवार के लोग पड़ोसियों की मदद से घायल को अस्पताल ले गए। बाद में कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बबेरू के मोहल्ला मरका तिराहे के रहने वाले पुष्पराज (45) किसान थे। बीती रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज से लोग चौंक गए। बाद में उनको घटना के बारे में जानकारी हुई।
डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया, रास्ते में थमी सांसें
देर रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचे। वहां ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी कविता से विवाद हो गया। नीचे आकर उन्होंने अपनी कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार ली। गोली ...

