Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में स्वतंत्र देव सिंह बोले, पीएम मोदी का सपना जल्द होगा पूरा, 2024 तक घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी

In Banda, Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh also inspected and reviewed schemes

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद आम गरीब महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या पर देखते हुए शौचालय पर काम किया। उन्होंने घर-घर को शौचालय देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। पहले महिलाएं बीमार होती थीं, शाम होने का इंतजार करती थीं। अब ऐसा नहीं है। 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने घर-घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया। 2022 तक हर घर में शुद्ध जल पहुंचाएंगे। दरअसल, जलशक्ति मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर बांदा आए पहुंचे। यहां उन्होंने सभी जल परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

कहा, सीएम योगी कर रहे हैं दिन-रात कठिन परिश्रम

स्वतंत्र देव ने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ दिन-रात काम कर रहे हैं। कठित परिश्रम कर रहे हैं। हम मंत्रियों से निरीक्षण करा रहे हैं। ताकि जनहित के इस बड़े काम में कोई देरी न हो। या फिर कोई कमी न रह जाए।

In Banda, Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh also inspected and reviewed schemes

पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। आज इसी काम का निरीक्षण करने मैं यहां आया था। ये बातें जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ से बातचीत में कहीं।

खाटन जलापूर्ति योजना और WTP प्लांट का निरीक्षण

दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह आज तय कार्यक्रम के अनुसार यहां पहुंचे। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियांवित खाटन जलापूर्ति योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। फिर सर्किट हाउस बांदा में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

In Banda, Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh also inspected and reviewed schemes

ओरन नगर पंचायत में ‘द्विवेदी उद्यान में बुंदेली भू-जल पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्किट हाउस में जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण/लघु सिंचाई/भूगर्भ जल विभाग के तहत चलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके बाद बांदा के किटहाई गांव में WTP प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के साथ योजनाओं की गुणवत्ता को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सासंद, विधायक और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष समेत सभी भाजपा पदाधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का बड़ा फैसला, मंत्रालय व जुड़े विभागों में प्लास्टिक पर बैन  

ये भी पढ़ें : बांदा पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बिना रुके-बिना थके रात में ही निरीक्षण शुरू