Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

सड़क हादसे में प्रधान समेत दो की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Bike rider dies due to car collision in Banda, uproar in family

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब नदी के पुल पर ट्रैक्टर ने ग्राम प्रधान की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान ग्राम प्रधान समेत दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र का है।

बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

बताया जाता है कि भीतरगांव ब्लाक की रसूलपुर जाजमऊ ग्राम पंचायत के प्रधान ब्रजेंद्र सिंह मजरा रजेपुर के निवासी थे। प्रधान ब्रजेंद्र सिंह मजरा राजेपुर के रहने वाले थे। बताते हैं कि रविवार को गांव में एक वृद्धा का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया

अंतिम संस्कार में शामिल होकर प्रधान अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पड़ोसी रामदुलारे भदौरिया भी बाइक पर सवार थे। गाघाट शुक्लागंज से लौटते समय सचौली स्थित पांडु नदी के पुल पर एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। साढ़ थाने के एसओ मंसूर अहमद का कहना है कि ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें : अनोखी घटना : चिट्ठी के साथ चोरी की मूर्तियां लौटा गए चोर, लिखा-रात को नींद नहीं आती, डरा रहे बुरे सपने