Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की गोविंदनगर स्थित रीजेंसी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में रिशेप्सन पर रखा कंप्यूटर भी तोड़ डाला। मृतक के परिजनों और साथियों का आरोप है कि नर्सिंग होम ने मरीज को भर्ती करने से तीन दिन पहले का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दिया। साथ ही कुछ घंटे में ही अस्पताल का बिल 5 से 7 लाख बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम चंद्र शुक्ला (35) परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे, उनके एक दो माह की बेटी है और लगभग तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को लेकर कई घंटे बवाल बना रहा। मौत से 5 घंटे पहले तक 5 लाख था बिल, बाद में 7 लाख उनको डेंगू होने के कारण 10 दिन पहले ही गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में इलाज के लिए भर्...
मायावती ने पार्टी से पूर्व मंत्री-विधायक समेत 7 बड़े नेता निकाले

मायावती ने पार्टी से पूर्व मंत्री-विधायक समेत 7 बड़े नेता निकाले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सात बड़े नेताओं को निकाल दिया है। ये सभी आगरा बड़े नेता थे। निकाले गए पार्टी नेताओं में बसपा के पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। बताते हैं कि इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निकाला गया है। बसपा में इस कार्रवाई से खलबली मची है। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष आनंद की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार निकाले गए सभी नेता पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त थे। कहा गया है कि इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। आगरा के विधायक एवं पूर्व मंत्री और बेटे पर भी कार्रवाई आखिरकार पार्टी हित को देखते हुए हाईकमान ने सभी पर निकाले जाने की कार्रवाई की। बताते चलें कि आगरा के विधायक और बसपा सरकार में उद्यान मंत्री रहे नारायण सिंह सुमन और उनके बेटे पूर्व एमएलसी वीरू सुमन...
बांदा में साधु की हत्या कर शव खेत में फेंका, साधुओं पर आरोप

बांदा में साधु की हत्या कर शव खेत में फेंका, साधुओं पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढ़होली और पाली गांव के बीच में स्थित दुर्गा देवी के मंदिर में रह रहे एक साधु की साथी साधुओं ने ही विवाद के दौरान लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मंदिर में रहने वाले कई साधुओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हत्या की यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल में हुई है। बताते हैं कि मुरवल गांव निवासी किशन सिंह (40) साधु बन गया था। दीपावली के मौके पर वह चित्रकूट के मोनी बाबा आश्रम गया था। वहां कई दिनों तक रुकने के बाद वापस आकर पाली गांव के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में रहने वाले अन्य साधुओ के साथ रहने लगा। आज रविवार सुबह मिला शव रविवार सुबह उसका शव खेतों में पड़ा पाया गया। उसके सिर और आंखों में चोट के निशान हैं। ब...
कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है। एक पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मचारी रविवार सुबह हैवान बन बैठा। उसने लोहे की राड से पहले सोते वक्त पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों को भी अधमरा कर दिया। बाद में खुद भी ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। बताते है कि हत्यारा पूर्व नेवी कर्मी मानसिक रूप से बीमार था। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोते वक्त पत्नी की हत्या, बच्चे भी गंभीर बताते हैं कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में दीनदयाल नगर में रहने वाले मूल रूप से नवीपुर राजपुर निवासी सेवानिवृत्त नेवीकर्मी दीपक यादव (35) ने देर रात घर में सो रही पत्नी रश्मी (30) पर लोहे की राड से कई बार प्रहार किए। इससे वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद ...
सुप्रीम कोर्टः अयोध्या में विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, मस्जिद को दूसरी जगह जमीन

सुप्रीम कोर्टः अयोध्या में विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, मस्जिद को दूसरी जगह जमीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्या मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि 2.7 एकड़ की विवादित जमीन हिंदुओं को दी जाएगी। वहां राम मंदिर ही बनेगा। आदेश दिए हैं कि तीन माह के भीतर मंदिर निर्माण के लिए सरकार एक ट्रस्ट बनाए। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र व राज्य सरकार को यह भी आदेश दिया है कि मुस्लिम पक्ष को भी अयोध्या में ही दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन मस्जिद के लिए दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि केंद्र या राज्य सरकार तीन माह के भीतर एक ट्रस्ट बनाए। उधर, अयोध्या फैसला आने के बाद सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग फैसले से असंतोष जरूर जता रहे हैं लेकिन सर्वसम्मति से आए इस फैसले को स्वीकार भी कर रहे हैं। पांच जजों की पीठ का सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का...
बांदा, जहां ‘फैसले’ पर भारी पीढ़ियों के रिश्ते तो मस्जिद के मुतवल्ली संग बीजेपी-विहिप नेताओं के ढहाके

बांदा, जहां ‘फैसले’ पर भारी पीढ़ियों के रिश्ते तो मस्जिद के मुतवल्ली संग बीजेपी-विहिप नेताओं के ढहाके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कहा जाता है कि जहां पीढ़ियों के रिश्ते जज्बातों की डोर से बंदे होते हैं, वहां इंसानियत की जड़ें भी बहुत गहराई तक होती हैं। बुंदेलखंड के बांदा जिले में आज यह बात सच साबित होती नजर आई। शनिवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने अयोध्या मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सरकारें अमन-चैन को लेकर चिंतित थीं, पुलिस और सुरक्षा बल सड़कों पर उतरकर स्थिति पर नजर रख रहे थे तो वहीं बांदा में सबकुछ शांत और रोजमर्रा की तरह चल रहा था। बल्कि, शहर के मुख्य बाजार में मन्नी चाय वाले की दुकान के पास रोज से कहीं ज्यादा आपसी सोहार्द नजर आया। आपसी सौहार्द को बड़ा मानते हैं पीढ़ियों से जुड़े लोग जहां विश्व हिंदू परिषद-बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के साथ जामा मस्जिद के मुतवल्ली और दूसरे मुसलिम समाज के नेता साथ-साथ बैठे हंसी-ठिठौली करते नजर आए। आज के फैसले से बेखबर से नजर आने वाले इन लोगों की आपस...
बांदा में अयोध्या फैसले के बाद भड़काऊ टिप्पणी करने वाले 3 पर मुकदमा, 1 गिरफ्तार

बांदा में अयोध्या फैसले के बाद भड़काऊ टिप्पणी करने वाले 3 पर मुकदमा, 1 गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद तीन युवकों ने भड़काऊ टिप्पणियां करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अमन-चैन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इनमें से दो ने फेसबुक पर भड़काऊ टिप्पणियां की हैं तो तीसरे ने व्हाट्सएप पर टिप्पणी की है। बांदा पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। जानकारी होने पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दो की तलाश की जा रही है। एक मामला जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ तो बाकी दो में एक नगर कोतवाली और एक बदौसा थाने में दर्ज हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते हैं कि दो कहीं बाहर हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बुंदेलखंड युवा संगठन के नाम से बनी थी आईडी बताया जाता है कि बांदा के तीन लोगों ने अयोध्या फैसले को लेकर तीन...
अयोध्या पर शनिवार सुबह 10:30 बजे फैसला, स्कूल-कालेज बंद-जम्मू में भी 144 लागू

अयोध्या पर शनिवार सुबह 10:30 बजे फैसला, स्कूल-कालेज बंद-जम्मू में भी 144 लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट शनिवार (9 नवंबर) को सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शुक्रवार को यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और डीजीपी ओपी सिंह के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इसके बाद मामले की सुनवाई करने वाले सभी पांच जजों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्य न्यायाधीश को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है। सुप्रीमकोर्ट और जजों की सुरक्षा बढ़ी साथ ही सुप्रीम कोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं यूपी के सभी स्कूल-कालेजों को 11 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही धारा-144 लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भी धारा-144 लागू कर दी गई है। हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में अलर...
गांधी परिवार से हटी SPG सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

गांधी परिवार से हटी SPG सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आज सुर्खियों में छाई है। बताते हैं कि सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में यह फैसला हुआ है। सूत्रों की मानें तो अब गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ CRPF कमांडो की जेड प्‍लस सुरक्षा ही मिल सकेगी। बता दें कि अबतक SPG सुरक्षा देश में सिर्फ चार लोगों के पास थी। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यह आरएसएस का छिपा एजेंडा है, जबकि राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि परिवार की सुरक्षा के लिए धन्यवाद। पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हटी थी SPG इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल थे। अ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में बर्तन की दुकान में काम करने वाले किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने दुकान में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी रोड स्थित एक दुकान बर्तन भंडार में सुलक थोक (अतर्रा) निवासी रोहित (16) पुत्र रामबहोरी यादव पिछले 6 महीने से काम कर रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह रोहित सुबह दुकान पर पहुंचा और काम पर जुट गया। इस दौरान दुकान के दूसरे माले में रखे बर्तन उठाते वक्त उसे करंट लग गया। परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला 15 मिनट बीत जाने पर वह वापस नहीं लौटा तो दुकानदार ने ऊपर जाकर देखा। वहां रोहित बर्तनों की अलमारी में दौड रहे करंट की चपेट में आकर चिपका पड़ा था। सूचना पर परिजन ...