Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

रजनीकांत बोले, भगवा में रंगने की कोशिश जारी, लेकिन फसूंगा नहीं

रजनीकांत बोले, भगवा में रंगने की कोशिश जारी, लेकिन फसूंगा नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही वह पूरी तरह से सुर्खियों में छा गए हैं। रजनीकांत ने कहा कि उनको कोई आमंत्रण तो नहीं है, लेकिन 'भगवा' रंग में रंगने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी कहा कि 'मैं फसूंगा नहीं।' अभिनेता रजनीकांत ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का भी जिक्र किया। कहा कि उनको और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को ही 'भगवा' रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है। कहा, कोई आमंत्र नहीं मिला बताते चलें कि हाल ही में वरिष्ठ भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन से उनकी मुलाकात हुई थी। इस संबंध में सवाल पूछने पर रजनीकांत ने कहा कि उनको बीजेपी में शामिल होने जैसा कोई आमंत्रण नहीं मिला है। प्रसिद्ध अभिनेता ने कहा है कि कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, फिर हंसते हुए कहा कि 'मुझे बीजेपी के रंग में रंगने की कोशिशें जारी हैं। ये भी पढ...
अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः श्री राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने यूपी मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी व डीजीपी ओपी सिंह को आज तलब किया था। दोनों अधिकारी आज सुबह ही दिल्ली पहुंच थे। वहां सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश श्री गोगोई ने अपने चैंबर में दोनों उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई है। किसी भी वक्त आ सकता है फैसला बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि को लेकर किसी भी वक्त फैसला आ सकता है। ऐसे में पूरे देश में अलर्ट है। खासतौर पर यूपी में सुरक्षा इंतजामों का खास ख्याल रखा जा रहा है। यूपी में सभी जिलों और मंडलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें करते हुए आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशलमीडिया की भी मानिटरिंग की जा ...
मायावती वापस लेंगी मुलायम से गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा

मायावती वापस लेंगी मुलायम से गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दर्ज गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेंगी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि बसपा के उच्च पदस्थ सूत्रों द्वारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव की साझा चुनावी रैलियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती से यह मुकदमा वापस लेने का अनुरोध किया था। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि इस कांड में सिर्फ मुलायम सिंह से मुकदमा वापस होगा या सभी आरोपियों से। नए कदम से सियासत में खलबली वहीं दूसरी ओर इस तरह की खबर सामने आने के बाद अचानक मुकदमा वापसी की चर्चा ने सियासी हल्के में खलबली मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीति के पंडित इसके अलग-अलग मायने तलाश रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन टूटने ...
यूपी सरकार ने 7 पीपीएस अफसरों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

यूपी सरकार ने 7 पीपीएस अफसरों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट दे दिया है। सरकार ने यह फैसला स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि योगी सरकार शुरू से ही प्रदेश के सभी विभागों के अफसरों की स्क्रीनिंग करा रही है। इस स्क्रीनिंग में अधिकारियों की कार्यक्षमता में शिथिलता और भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार की इस कार्रवाई को दूसरे अधिकारियों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कड़ा फैसला इसी स्क्रीनिंग की रिपोर्ट के आधार पर 7 अधिकारियों को सरकार ने अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है। सरकार की इस सख्त फैसले को सरकार की अन्य विभागों के अधिकारियों को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। ये ...
बांदा में पूर्व विधायक के भतीजे के खिलाफ लूट-मारपीट का मुकदमा

बांदा में पूर्व विधायक के भतीजे के खिलाफ लूट-मारपीट का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भतीजे तथा भाजपा नेता दलपत सिंह के पुत्र आलोक सिंह के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि आरोपी ने रात को सड़क पर खड़े अपने ट्रकों को हटाने के लिए कहने वाले दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों ने चेन लूट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराया है। उधर, घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आलोक सिंह समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। हालांकि, आरोपी पक्ष का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के कारण मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। गिट्टी के ट्रकों की निकासी को लेकर विवाद बुधवार रात को भूरागढ़ इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो युवक गिट्टी से भरे अपने ट्र...
कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाजिदपुर गांव में गुरुवार सुबह भैंस बांधने के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब किसान सब्जियां बेचने के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि वाजिदपुर निवासी हरी बाबू और प्रदीप राठौर के बीच घर के सामने भैंस बांधने को झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बताते हैं कि पुलिस को भी इसकी शिकायत जा चुकी है। दो दिन पहले भी दोनों में विवाद हो चुका है। सुबह तड़के 3 बजे हुई घटना आरोप है कि आज गुरुवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हरीबाबू सब्जी बेचने बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के प्रदीप और उसके भाइयों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। लाठियों के ताबड़तोड़ प्रहार से मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी ...
बांदा में अहमदाबाद से लौटते वक्त छतरपुर के शख्स की मौत

बांदा में अहमदाबाद से लौटते वक्त छतरपुर के शख्स की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अहमदाबाद से लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने घर मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के देवलपुर गांव निवासी अनिल त्रिवेदी (45) पुत्र साधूराम त्रिवेदी ने यहां जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह बांदा के नरैनी चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे और पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि लगभग पांच महीने पहले वह रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद गए थे। वहां फैक्ट्री में काम करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बांदा में बेहोश मिले थे अनिल बताते हैं कि बीते अक्टूबर माह की 31 तारीख को अनिल त्रिवेदी अहमदाबाद से अपने घर (देवलपुर गांव) जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। उन्होंने अपने मोबाइल से पत्नी नीलम को इसकी जानकारी दी थी। वहां से रवाना होने के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। न ही उनका मोबाइल मिला। ये भी पढ़ेंः बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दो लेखपालों...
हाइवे पर भीषण हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक ढंग से मौत

हाइवे पर भीषण हादसा, तीन दोस्तों की दर्दनाक ढंग से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/हरदोईः बुधवार देर रात तीन दोस्त उन्नाव जिले के गंज मुरादाबाद की तरफ से मल्लावां की ओर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां पहुंचकर दोनों ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मल्लावां कस्बा के बांदा टोला गंगारामपुर निवासी सनी शर्मा अपने दोस्त कटरा गंगारामपुर निवासी अंकित और अजय के साथ बीती देर रात बाइक से गंज मुरादाबाद (उन्नाव) की ओर से घर लौट रहे थे। उन्नाव से लौटते वक्त देर रात हादसा कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहा के पास सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इससे युवक सनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक अंकि...
कानपुर में देखते ही देखते महिला से चेन लूट ले गए बदमाश

कानपुर में देखते ही देखते महिला से चेन लूट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर में बच्चों के लिए स्कूल की कापी-किताब लेने निकलीं एक महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। यह घटना शहर के व्यस्तम इलाके में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताते चलें कि शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं जारी हैं। बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास के केशव पुरम में रहने वाले राजेश सिंह की पत्नी मंजूलता चौहान आज बुधवार को अपने घर से शारदा नगर स्थित विरेंद्र स्वरूप स्कूल में कापी-किताबें लेने गई थीं। सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही पुलिस वहां से लौटते वक्त उनके साथ चेन स्नैचिंग हो गई। बताते हैं कि बाइक सवार दो बदमाश आए और इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, दोनों बदमाश उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपटकर ले भागे। घटना से घबराईं महिला ने इसकी जानकारी फोन से तुरंत ही अप...
चिन्मयानंद मामलाः बीजेपी नेता के लैपटाप में अश्लील वीडियो, एसआईटी का खुलासा

चिन्मयानंद मामलाः बीजेपी नेता के लैपटाप में अश्लील वीडियो, एसआईटी का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के प्रमुख आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि बीजेपी नेता डीपीएस राठौर के लैपटाप और मोबाइल से चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो मिले हैं। इसमें अजीत सिंह भी शामिल है। ये दोनों भी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगे जाने के आरोपी हैं। एसआईटी को डीपीएस के लैपटाप और मोबाइल से चिन्मयानंद के कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। रंगदारी में बने दोनों आरोपी ये दोनों भी एसआईटी की जांच में रंगदारी मांगे जाने के आरोपी पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर स्वामी चिन्मयानंद को धारा 376 सी 354 डी, 342, 506 के तहत अपराधी पाया गया है। वहीं चिन्मयानंद से रंगदारी के मामले में पीड़ित छात्रा के साथ उसके साथी संजय, सचिन विक्रम सिंह के साथ-साथ बीजेपी नेता डीपीएस और...