Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

दुनिया को Cut+Copy+Paste देने वाले वैज्ञानिक का निधन

दुनिया को Cut+Copy+Paste देने वाले वैज्ञानिक का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जो कंप्यूटर-मोबाइल को न जानता हो। और जो जानता है वो कट-कॉपी और पेस्ट (Cut+Copy+Paste) की अहमियत समझ सकता है। ऐसे में आपको यह जानकर दुख होगा कि दुनिया को Cut+Copy+Paste देने वाले साइंटिस्ट नहीं रहे। बताते चलें कि कंप्यूटर जगत में कट-कॉपी-पेस्ट (Cut+Copy+Paste) की तकनीक देने वाले साइंटिस्ट का गुरुवार को निधन हो गया। दरअसल, इस महान साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर था। कौन थे साइंटिस्ट लैरी टेस्लर कंप्यूटर की दुनिया में साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। न्यूयॉर्क में जन्मे लैरी ने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद 1973 में एक्सरोक्स पालो आल्टो नाम का एक रिसर्च सेंटर ज्वाइन किया था। ये भी पढ़ेंः Apple का logo कटा हुआ सेब क्यों है ? जानिये रौचक वजह   वहीं उन्होंने कट-कॉपी-पेस्ट (Cut+Copy...
बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह चौंकाने वाला घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में लड़की को रस्सी काटकर फांसी पर लटक रही लड़की को नीचे उतारा। हालांकि, तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरू की घटना की छानबीन बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के रहने वाले भुजबल कुमार की बेटी सोनम (15) ने आज गुरुवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोग भी घर में ही थे। बताते हैं कि काफी देर तक लड़की कमरे से नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी। फिर भी कोई जवाब नहीं...
‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने

‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, व्यक्तित्व, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः ईमानदार छवि, तेज-तर्रार कार्यशैली और शानदार सूझबूझ। कुछ ऐसी खासियत वाले यूपी के वरिष्ठ IPS अधिकारी एवं बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) दीपक कुमार महकमे के साथ-साथ आम जनता में भी अलग पहचान रखते हैं। बुधवार को डीआईजी दीपक कुमार 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय में बतौर अतिथि मौजूद रहे। कई मुद्दों पर हुई खुलकर बातचीत इस दौरान समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से कई मुद्दों पर उनकी खुलकर बातचीत हुई। 2005 बैच के IPS हैं दीपक कुमार उनकी सूझबूझ वाली कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब हाल ही में प्रदेशभर में सीएए के विरोध में हिंसा की आंधी चली, उस वक्त भी बांदा और आसपास के जिलों में हालात शांत रहे। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 'प्लेटिनम' प्रशंसा चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। CAA हिंसा पर भी बुंदेलखंड रखा शांत कहीं को...
आज से काशी महाकाल एक्सप्रेस का अधिकारिक सफर होगा शुरू

आज से काशी महाकाल एक्सप्रेस का अधिकारिक सफर होगा शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कारपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्स‍प्रेस 20 फरवरी से अपना अधिकारिक सफर शुरू करेगी। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से ही यह ट्रेन काफी चर्चा में आ चुकी है। इस चर्चित ट्रेन की आधिकारिक रवानगी 20 फरवरी को होगी। बता दें ईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा इंदौर और वाराणसी के बीच 'काशी महाकाल एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू की जा रही है। शिवरात्रि के मौके पर इस ट्रेन का शुभारंभ काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन ज्योर्तिलिंग को जोड़ेगी यह ट्रेन दरअसल, यह ट्रेन तीन ज्योर्तिलिंग को आपस में यात्रा के जरिए जोड़ने का काम करेगी। इन तीन ज्योर्तिलिंग में इंदौर में श्रीओम्कारेश्वर, उज्जैन में श्री महाकालेश्वर और वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम हैं। इस ट्रेन का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर काफी समय से चल रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रेन में पहली यात्रा करने वाले या...
यूपीः रेप में फंसा एक और बीजेपी विधायक, बेटों-भतीजों पर भी मुकदमा

यूपीः रेप में फंसा एक और बीजेपी विधायक, बेटों-भतीजों पर भी मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं विधायक के साथ-साथ उसके बेटों और भतीजों के खिलाफ भी रेप का आरोप है। आरोप लगाने वाली महिला मुंबई से है जो मूलतः वाराणसी की रहने वाली है। इतना ही नहीं महिला का कहना है के एक होटल में रखकर विधायक और उसके भतीजे और बेटों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया है। विधवा महिला की ओर से यह मुकदमा भदोही थाने में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके बेटों व भतीजों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। दरअसल, बताते हैं कि एक विधवा महिला ने एसपी से मिलकर खुद के साथ रेप की शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसी के बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है। वाराणसी की रहने वाली है पीड़ित विधवा महिला बताया जाता है कि मामले में पुलिस ने विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मरने वाले एक युवक की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि बबेरू कस्बे के गांधी नगर मुहल्ला निवासी कन्हैया (55) पुत्र मुकुंदलाल सोमवार शाम को अपने घर से पैदल सब्जी लेने के लिए बबेरू मंडी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा बबेरू स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी महेश (25) पुत्र इंद्...
मुख्यमंत्री योगी बोले, राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले मांग रहे उपद्रवियों पर कार्रवाई का जवाब

मुख्यमंत्री योगी बोले, राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले मांग रहे उपद्रवियों पर कार्रवाई का जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को विधानमंडल के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित किया। इस मौके पर विपक्ष को तगड़ा जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाई, जिन्होंने अयोध्या की मान्यता को दूषित करने का प्रयास किया। वहीं लोग आज हमसे उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह इशारा 1990 में अयोध्या में सपा द्वारा रामसेवकों पर गोली चलवाने की ओर था जिसमें सैकड़ों हिंदू रामसेवक मारे गए थे। इस मुद्दे पर बोलते हुए आज मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में कहा कि रामराज में सभी दुखों से मुक्ति का उपाय सभी कल्याणकारी सरकारों का दायित्व बनता है। कहा कि हमारी सरकार ने इसी जिम्मेदारी के साथ धर्म को जोड़ा है। न कि किसी उपासना विधि को जोड़ा है। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष को कई मुद्दों पर लिया आड़े हाथों इस मौके ...
भीषण हादसे में बोर्ड की छात्राओं समेत 7 घायल, 1 की मौत, 2 रेफर

भीषण हादसे में बोर्ड की छात्राओं समेत 7 घायल, 1 की मौत, 2 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में रोडवेज बस और आटो की टक्कर में आज बुधवार को बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायल छात्राओं को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि घायल हुईं छात्राएं परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हालचाल लिया। सुबह परीक्षा देने जाते वक्त हुआ हादसा बताया जाता है कि बुधवार को चरखारी से महोबा जिला मुख्यालय के लिए एक आटो आ रहा था। रास्ते में करहरा गांव के पास रोडवेज बस से आटो की टक्कर हो गई। इससे आटो सवार चरखारी के बम्होरी बेलदार निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा मोहिनी (17) पुत्री स्वामीदी...
बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव उसी के घर में चारपाई के पास खून से लतपत पड़ा था। शव को देखते ही मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की और मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बदौसा नरेश कुमार प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन की और फारेंसिक टीम के साथ डाॅग स्क्वायड को भी बुलाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक...
बांदा में यमुना पुल पर ट्रक हादसा, लंबे जाम से यातायात बाधित

बांदा में यमुना पुल पर ट्रक हादसा, लंबे जाम से यातायात बाधित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यमुना पुल पर देर रात गिट्टी लादकर फतेहपुर जा रहे ट्रक का अगला टायर पंचर हो गया। चालक पंचर बना रहा था, उसके टायर कसते ही पीछे से आए मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बालू भरे ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गिट्टी लदा ट्रक लेकर चालक और क्लीनर वहां से भाग निकले। पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बांदा और फतेहपुर की सीमा में सैकड़ों वाहन फंस गए। क्रेन के जरिए पुलिस ने बालू भरे ट्रक को हटवाया, तब कहीं जाकर 10 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। घायल चालक और क्लीनर को फतेहपुर पुलिस जिला अस्पताल फतेहपुर उपचार कराने के लिए ले गई। क्रेन के जरिए मौरंग लदे ट्रक को पुल से हटाया गया बांदा और फतेहपुर को जोड़ने वाले बेंदा के यमुना पुल में सोमवार की रात तकरीबन दो बजे फतेहपुर की ओर पुल से होकर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक का अचानक अगला टायर पंचर हो गया। चालक और क...