Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

SSP शलभ माथुर हटे, 5 IPS का तबादला

SSP शलभ माथुर हटे, 5 IPS का तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने प्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर भी शामिल हैं जिनके तबादले को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं। दरअसल, हाल ही में मथुरा में हुई एक लूट का मामला काफी सुर्खियों में था जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। इसमें पहले भी कुछ पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके थे। अब एसएसपी माथुर का तबादला हुआ है। उनको लखनऊ में विशेष जांच का डीआईजी बनाकर साइड लाइन में डाल दिया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी भी बदले गए वहीं गौरव ग्रोवर को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है जो अबतक बहराइच के पुलिस अधीक्षक के दौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी तरह मुरादाबाद में 24वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट पद पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी को एसएसपी अलीगढ़ नियुक्त कर दिया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी रहे आकाश कुल्हड़ी को भी हटाकर लखनऊ पीएसी मु...
चीन से लौटी मेडिकल छात्रा का कोरोना सर्विलांस टीम ने किया हेल्थ चेकअप

चीन से लौटी मेडिकल छात्रा का कोरोना सर्विलांस टीम ने किया हेल्थ चेकअप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात के पुखराया कस्बे में रहने वाली एक युवती चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में चीन से वापस लौटी है। इसकी जानकारी होने पर सतर्क स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित स्थिति भी देखी। बताते हैं कि यह युवती चीन के हुबई यूनीवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। जिले की कोराना सर्विलांस टीम का कहना है कि छात्रा को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। कानपुर देहात के पुखराया पहुंची टीम बताया जाता है कि पुखरायां कस्बे के रहने वाले हरी शंकर की बेटी इला सचान (22) मेडिकल छात्रा हैं। वह चीन के जियानिंग शहर की हुबई यूनीवर्सिटी आफ साइंस में मेडिकल छात्रा हैं। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद वह बीती 1 फरवरी को वापस घर लौटी थीं। इसी बीच 19 फरवरी को अपने घर पहुंचीं। इसकी जानकारी जब जिले के स्वास्थ्य महकमे को हुई तो डा यत...
लखनऊ पुलिस का खुलासाः दरोगा पिता ने की सृष्टि की हत्या, यह थी वजह..

लखनऊ पुलिस का खुलासाः दरोगा पिता ने की सृष्टि की हत्या, यह थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के विकासनगर में 10वीं की छात्रा सृष्टि की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या और आत्महत्या में उलझे घटनाक्रम में पुलिस ने खुलासा किया है कि सृष्टि की हत्या उसी के पिता ने बैट से पीटकर की थी। पुलिस ने 10वीं की छात्रा सृष्टि के पिता वेद प्रकाश को हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड की वजह बेटी का सोशल मीडिया का शौक होना बना। बताते हैं कि छात्रा सृष्टि को सोशल मीडिया की लत लग गई थी। दरोगा पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो देखी तो नाराज हुए। इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो देख भड़का था पिता बताया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने बेटी के सोशल मीडिया पर फोटो डालने और दोस्ती करने पर नाराजगी जाहिर की। बात बढ़ गई और दरोगा वेद प्रकाश सिंह ने बेटी की पिटाई कर दी। उसे काफी चोटें आईं और बाद में पिता उसे दवाई दिलाने भी ले गए। पुलिस को जांच में पता चल...
बाॅलीवुड Actress अनन्या पांडे फैशन स्टाइल और ड्रैस सेंस को लेकर फिर सुर्खियों में..

बाॅलीवुड Actress अनन्या पांडे फैशन स्टाइल और ड्रैस सेंस को लेकर फिर सुर्खियों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे समय के साथ-साथ फेमस और पाॅपुलर चेहरा बनती जा रही हैं। एक्ट्रेस अनन्या अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। फैशन-ड्रैस सेंस बनाता है दूसरों से अलग वह न सिर्फ अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं, बल्कि बड़ी-बड़ी महफिलों में लोगों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। उनका ड्रैस सेंस और फैशन उनको दूसरों से अलग बनाता है। फिल्मफेयर शो में बेस्ट न्यू कमर अवार्ड दरअसल, फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर चालू करने वाली अनन्या को हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में बेस्ट न्यू कमर का अवाॅर्ड दिया गया। अवाॅर्ड को लेने अनन्या बड़े ही दिलकश अंदाज में और स्टाइलिश ड्रेस में वहां पहुंचीं। अनन्या पांडे ने फिल्म फेयर में जाने को नियॉन कलर का फ्रिल, टुले स्कर्ट पहनकर सबके होश उड़ा दिए। फ्रिल स्कर्ट में बिल्कुल अलग दिखा अंदाज ...
कानपुर में ट्रेन से कटकर नगर निगम कर्मी के बेटे की मौत

कानपुर में ट्रेन से कटकर नगर निगम कर्मी के बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार शाम कुछ देर पहले कानपुर में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, बताते हैं कि युवक फोन पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता कानपुर नगर निगम में कर्मचारी बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोबाइल पर बात करते-करते ट्रैक पर पहुंचा बताया जाता है कि गुरुवार रात दादानगर कालोनी के रहने वाले बच्ची का बेटा अभिषेक बीते दिवस एक दोस्त की बारात में गया था। वहां से सुबह लौटा। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे मोबाइल पर किसी से बात करते-करते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। दादानगर कालोनी के पास से निकली रेलवे ट्रैक पर वह मोबाइल पर बात करने में व्यस्त था। इसी बीच...
कानपुर में मेडिकल छात्रा से थप्पड़ मारकर नगदी-मोबाइल लूटा

कानपुर में मेडिकल छात्रा से थप्पड़ मारकर नगदी-मोबाइल लूटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपराधियों का दुस्साहस किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। एक मेडिकल छात्रा से दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े थप्पड़ मारते हुए हजारों की नगदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घबराई छात्रा ने इसकी जानकारी सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएम से कालेज जाते वक्त दिनदहाड़े वारदात बताया जाता है कि मामला कानपुर के मंधना के रामा मेडिकल कालेज का है। वहां छात्रा नीतू पाल उर्फ बेबी एएनएम में दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। बताते हैं कि नीतू मंधना में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रही हैं। आज सुबह वह कालेज की फीस के रुपए निकालने के लिए एटीएम गई थीं। वहां से रुपए निकालकर पैदल ही कालेज जा रही थीं। ये भी पढ़ेंः बरेली में पटना निवासी MBBS इंटर्...
बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले एक व्यवसाई और उनकी पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बाइक से एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनको टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। बताते हैं कि पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे उनके बच्चों ने दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दुखद पहलू यह है कि इस दंपति की बड़ी बेटी की आने वाली 25 अप्रैल को शादी तय है। ऐसे में परिवार में शादी की तैयारियों का वक्त चल रहा था। परिवार के सिर से उठा माता-पिता का साया इस अनहोनी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा बचे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर के सर्वोदयनगर के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता (45) बीती रात अपनी पत्नी राजकुमार (42) और बच्चों के साथ जिले के अतर्रा कस...
लखनऊ में हुए बीटेक छात्र हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ में हुए बीटेक छात्र हत्याकांड में पूर्व बसपा विधायक के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के बेहद पाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में अलखनंदा अपार्टमेंट के गेट पर दिनदहाड़े बी.टेक छात्र हत्याकांड में पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें एक बसपा के पूर्व विधायक का बेटा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बसपा के पूर्व विधायक समर बहादुर का बेटा अमन बहादुर पकड़ा गया है जो हत्या में शामिल था। इसके अलावा 4 अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में आ चुके हैं। हत्याकांड की वजह जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच की टशनबाजी बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुआ था दुस्साहिक हत्याकांड बताते चलें कि गुरुवार को दिनदहाड़े अलखनंदा अपार्टमेंट के गेट पर बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की चाकुओं से गोदकर बड़े ही दुस्साहिक ढंग से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से राजधानी लखनऊ में दहशत सी फैल गई थी। लोग समझ ही नहीं पाए कि हत्यारों ने इतना दुस्साहस कैसे कर डाला। बह...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े बीटेक छात्र समेत दो की हत्या, दहशत फैली

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े बीटेक छात्र समेत दो की हत्या, दहशत फैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कमिश्नरी व्यवस्था लागू करके भले ही महकमा अपराधों पर लगाम कसने का दंभ भर रहा हो, लेकिन हकीकत यही है कि अपराधियों के दुस्साहस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। या यूं कह लीजिए कि अपराधी आज भी पुलिस से बेखौफ हैं। गुरुवार को दिनदहाड़े प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या की दो दुस्साहसिक वारदातों ने आम लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि, बताया जा रहा है कि देर शाम तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। गोमतीनगर विस्तार और चौक में हुईं दुस्साहसिक वारदातें एक वारदात को राजधानी के बेहद पाॅशा इलाके गोमतीनगर विस्तार में हत्यारों ने एक बीटेक छात्र का पीछा कर इनोवा से खींचते हुए चाकुओं से...
यूपीः यहां दबा 3 हजार टन सोने का भंडार, जल्द निकालेगी सरकार

यूपीः यहां दबा 3 हजार टन सोने का भंडार, जल्द निकालेगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी का एक जिला ऐसा है जहां लगभग 3 हजार टन सोने का अयस्क जमीन में दबा मिला है। कहा जा रहा है कि इस अयस्क से लगभग डेढ़ हजार टन तक सोना निकाला जा सकता है। कई साल से इस काम में जुटी भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने 90 टन एंडालुसाइट के साथ ही 9 टन पोटाश और 18.87 टन लौह अयस्क तथा 10 लाख टन सिलेमिनाइट भी जमीन में खोज लिया है।  पूर्वांचल के सोनभद्र जिले में मिला है भंडार बताया जा रहा है कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब द्वारा इन सभी मुख्य खनिजों की नीलामी को लेकर आदेश दे दिए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रक्रिया लगातार जारी है। जल्द ही नीलामी होते ही सोने को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। विश्वस्तर पर पहचान बनाए अब सोनभद्र दरअसल, सोने का यह भंडार पूर्वांचल के सोनभद्र जिले में मिला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोने के भंडार मिलने से सोनभद्र जिला अब...