Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कोविड-19: प्राइवेट लैब से टेस्ट पर थोड़ी राहत, अब लगेंगे 2500

कोविड-19: प्राइवेट लैब से टेस्ट पर थोड़ी राहत, अब लगेंगे 2500

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना जांच को लेकर यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट लैब में इनकी कीमत तय कर दी है। अबतक लैब में इस जांच के 4500 रुपए लिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार ने इसकी कीमत 2,500 रुपए फिक्स कर दी है। हालांकि, इसे थोड़ी राहत ही कहा जाएगा, क्यों कि अब भी यह कीमत आम लोगों के लिए जरूरत से ज्यादा है। इसकी वजह है कि दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को देखने से पहले चिकित्सक उनको कोरोना जांच कराकर आने को को कहते हैं। इस जांच के लिए उनको प्राइवेट लैब जाना होता है और वहां उनकी अच्छी खासी जेब खाली हो जाती थी। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश अब कुछ कम असर होगा। हालांकि, अब भी लोगों को ढाई हजार कीमत चुकानी पड़ेगी। एक आम मध्यमवर्गीय व्यक्ति के लिए यह कीमत भी कम नहीं कही जा सकती है। बहरहाल, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद द्वारा न...
नशे में धुत्त हैवान ने बछिया से दुष्कर्म का प्रयास किया, गिरफ्तार

नशे में धुत्त हैवान ने बछिया से दुष्कर्म का प्रयास किया, गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत्त होकर बछिया के साथ हैवानियत करने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं 3 साल की पीड़ित बछिया की मौत हो गई। इस मामले में बछिया के मालिक अमित शुक्ला ने गांव के राजेश पासी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा बनी है। मामला गजनेर कोतवाली के सूरजपुर गांव का है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखी, आरोपी गिरफ्तार बताया जाता है कि गजनेर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव के रहने वाले अमित शुक्ला की 3 साल की बछिया घर के बाहर बंधी थी। पास में रहने वाले राजेश पासी ने नशे में धुत्त होकर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। बछिया के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया तो आरोपी वहां से भाग गया। बताते हैं कि बछिया की कुछ देर बाद मौत हो ग...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने वर्चुअल रैलियों के लिए कमर कसी, तैयारियों की समीक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने वर्चुअल रैलियों के लिए कमर कसी, तैयारियों की समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आने वाली 21 जून से शुरू होने वाली वर्चुअल रैलियों को सफल बनाने को संगठन ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हर बूथ पर कम से कम 20 लोगों को इकट्ठा करने का टारगेट तय किया है। दरअसल, यू-ट्यूब, ट्विटर और फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों से इन रैलियों को सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए नेटवर्किंग का काम तेज कर दिया गया है। बता दें कि बीजेपी की पहली रैली 21 जून को पश्चिमांचल क्षेत्र की होगी। इसमें बृज और पश्चिमी यूपी क्षेत्र को रखा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे रैली को संबोधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा खुद इस रैली को संबोधित करेंगे। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री सुनील बंसल ने इस रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, डिजिटल संवाद में कार्यकर्ता दक्ष इस मौके पर प...
बांदा DIG दीपक कुमार के बाद सात और पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

बांदा DIG दीपक कुमार के बाद सात और पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक के चालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच हो रही है। इससे पहले खुद डीआईजी दीपक कुमार और उनके परिवार की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। अब बारी-बारी से कैंप कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की जांच हो रही है। जांच के इसी क्रम में आज गुरुवार शाम को डीआईजी कार्यालय में कार्यरत 7 पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की हो रही जांच इनमें 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और 1 फाॅलोअर शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बताते चलें कि बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में डीआईजी कैंप में तैनात चालक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद पूरे कैंप कार्यालय में खलबली मच गई थी। य...
Good News: DIG दीपक कुमार व परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Good News: DIG दीपक कुमार व परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज चित्रकूटधाम मंडल से गुरुवार सुबह डीआईजी दीपक कुमार के ड्राइवर के कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर आते ही पूरे महकमे के साथ-साथ आम लोगों में भी खलबली मच गई थी। बताते हैं कि जिला अस्पाल में हुई ट्रूनेट मशीन के चेकअप में चालक के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही डीआईजी बंगले के सामने वाले रास्ते को ब्लाक कर दिया गया। बैरिकेडिंग लगाकर उधर जाने वाले रास्तों को रोक दिया गया। हालांकि, दोपहर होते-होते एक अच्छी खबर सामने आई, जिसके बाद विभाग के साथ ही बुंदेलखंड के लोगों ने राहत भरी सांस ली। सीएमएस डाक्टर मिश्रा ने बताया.. बांदा के सीएमएस एसएन मिश्रा ने बताया कि डीआईजी दीपक कुमार और उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिंता की कोई बात नहीं है। सीएमएस डाक्टर मिश्रा ने बताया है कि बुधवार शाम को ट्रूनेट मशीन से डीआईजी सर, उनके परिवार और चालक की जांच हुई थी। इसमें चा...
बांदा की सबसे बड़ी खबरः डीआईजी का ड्राईवर कोरोना पाॅजिटिव, DIG क्वारंटाइन, 1 महिला भी संक्रमित

बांदा की सबसे बड़ी खबरः डीआईजी का ड्राईवर कोरोना पाॅजिटिव, DIG क्वारंटाइन, 1 महिला भी संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांदा के डीआईजी दीपक कुमार के ड्राईवर जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग की टीमों ने डीआईजी आवास के सामने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। आम लोगों की आवाजाही के लिए रूट डाइवर्जन कर दिया गया है। वहीं सीएमओ डा. संतोष मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चालक का सैंपुल अब पुष्टि के लिए झांसी भेजा जा रहा है। उधर, बताते हैं कि डीआईजी दीपक कुमार होम क्वारंटाइन हो गए हैं। डीआईजी आवास के सामने बैरिकेडिंग, रूट डाईवर्जन किया बताया जाता है कि जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट मशीन के जरिए बांदा के डीआईजी के सरकारी चालक का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इससे डीआईजी आव...
बांदा में DIG पुलिस जवानों की सेहत को लेकर गंभीर, सभी का हेल्थ चैकअप कराया

बांदा में DIG पुलिस जवानों की सेहत को लेकर गंभीर, सभी का हेल्थ चैकअप कराया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक दिन पहले अपने कार्यालय के एक कांस्टेबिल के हार्टअटैक से निधन से डीआईजी बांदा (चित्रकूटधाम) दीपक कुमार काफी दुखी हैं। अपने जवानों की सेहत और समस्याओं के लिए वह चिंतित भी हैं। आज बुधवार को उनके निर्देश पर डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात दरोगा और सिपाहियों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। काम के बोझ से दबे पुलिस कर्मियों की पीढ़ा किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में समझा जा सकता है कि पुलिस कर्मियों को कितनी समस्याओं से जूझते हुए ड्यूटी करनी पड़ती है। डाक्टरों ने जवानों को दवाएं और सलाह दी बताते चलें कि एक दिन दो दिन पहले डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात एक आरक्षी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। अपने जवानों की समस्या को देखते हुए डीआईजी दीपक कुमार ने आज जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए हेल्थ कैंप लगवाया। चिक...
पत्नी ने बिस्तर पर संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने मार डाला

पत्नी ने बिस्तर पर संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा बिस्तर पर शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने पत्नी के शव को लटकार पुलिस को पूरी तरह से गुमराह कर दिया। बाद में महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। शुरू में हत्यारोपी पति ने पुलिस के सामने सच्चाई नहीं उगली, लेकिन बाद में सबकुछ सच-सच बता दिया। घटनाक्रम आजमगढ़ जिले का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा बनी हुई है। पत्नी के दूसरे मर्द से थे संबंध आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी आरोपी राजू की पत्नी के किसी दूसरे मर्द से संबं...
Bollywood Actress हंसिका मोटवानी का शादी की चर्चा पर जोरदार जवाब..

Bollywood Actress हंसिका मोटवानी का शादी की चर्चा पर जोरदार जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी जगत से लेकर बालीवुड तक अपने अभिनय के दम पर धाक जमाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई रहती हैं। इस बार फिर वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी दो वजहें हैं, एक उनकी खूबसूरत हाट फोटोज और दूसरी वजह है उनकी शादी की चर्चाएं। ऋतिक के साथ चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया था काम फिल्मी जगत में चर्चा है कि लाकडाउन के दौर में हंसिका ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली है। वहीं कुछ लोगों यह भी कह रहे हैं कि हंसिका जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब भला, इसका जवाब देने में हंसिका भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तपाक से जवाब दिया और सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हे भगवान, कर दिया न कचरा, कौन है वो जिससे मेरी शादी हुई है। बताते चलें कि हंसिका ने अपने अभिनय की शुरूआत 2003 में छोटे पर्दे से की थी। पहली बार वह टीवी सीरियल शाका लाका बूम ब...
खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

खुलासाः बांदा के रिटायर्ड रोडवेज कर्मी का था केन किनारे मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले केन नदी किनारे लावारिस हालत में बरामद हुए अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भतीजे ने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। बताते हैं कि मृतक रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मंगलवार को सुबह केन नदी किनारे रहने वाले मल्लाहों ने अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। भतीजे ने शव देखने के बाद पहचान की इससे पहले ही परिवार के लोग किसी तरह सूचना मिलने पर पहुंच गए और शव की पहचान कर ली थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी मृतक के भतीजे निखिल पाल ने बताया कि मृतक उसके ताऊ रा...