Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Update- Breaking News: विकास दुबे के घर से मिली AK-47, इंसास राइफल-कारतूस, 50 हजार का ईनामी शशिकांत गिरफ्तार,

Police found AK-47 from the house of crook Vikas Dubey and one criminal arrested, ADG Law and Order Press in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार सुबह कुछ देर पहले आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारे और मुठभेड़ में ढेर हो चुके 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर कानपुर से आई है। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता की है। उन्होंने जानकारी दी है कि विकास दुबे के घर से पुलिस ने AK47 राइफल (सरकारी), 30 कारतूस और एक इंसास राइफल, 20 कारतूस, बरामद किए हैं। प्रेसवार्ता में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

50 हजार का ईनामी भी गिरफ्तार

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया है कि विकास दुबे के साथी बदमाश शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस को पुलिस कर्मियों के मारे जाने वाली घटना के बाद से ही तलाश थी। उसपर 50 हजार का ईनाम घोषित था।

Police found AK-47 from the house of crook Vikas Dubey and one criminal arrested, ADG Law and Order Press in Kanpur

हालांकि, अभी 11 और नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। एडीजी ने बताया है कि दुबे का साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे दरअसल, बिकरु गांव के रहने वाले प्रेम पांडे का बेटा है।

ये भी पढ़ेंः Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

बताया कि पुलिस ने छानबीन के दौरान विकास के घर से एके-47 राइफल बरामद की है। साथ में कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाकी बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताते हैं कि पकड़े गए बदमाश शशिकांत पर 50 हजार का ईनाम है, वह घटना के वक्त पुलिस पर गोलियां चलाने वालों में शामिल था। पुलिस और एसटीएफ उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसे बीती रात करीब ढाई बजे चौबेपुर के मेला तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पुलिस पूछताछ में उसने अपनी और अन्य साथियों की घटना में संलिप्तता की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को कई अहम जानकारियां भी दीं।

ये भी पढ़ेंः Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़