Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Update : बांदा में बड़ी वारदात : हर्ष फायरिंग में महिला की मौत-लड़की घायल, IG मौके पर

Update : बांदा में बड़ी वारदात : हर्ष फायरिंग में महिला की मौत-लड़की घायल, IG मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में सोमवार देर शाम हुई एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। गिरवां थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक 15 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। तिलक समारोह में देर शाम हुई हर्ष फायरिंग लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी के. सत्यानारायण भी मौके पर पहुंचे। आईजी ने ग्रामीणों से बात करते हुए पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा और एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान भी मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आफिस में DIG दीपक कुमार अतिथि बने बताया जाता है कि गिरवां के बनसखा गांव के रहने वाले लालमन रैदान के घर पर तिलक समारोह था। तिलक में शामिल होने आए लोगों ने हर्ष फायरिंग...
संजय दत्त की अस्पताल से वायरल फोटो से बढ़ी फैंस की चिंता, चौंक जाएंगे आप भी..

संजय दत्त की अस्पताल से वायरल फोटो से बढ़ी फैंस की चिंता, चौंक जाएंगे आप भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की अस्पताल से वायरल हुई एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर ने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। दरअसल, इन दिनों संजय दत्त कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे हैं। फेफड़ों के कैंसर से लड़ रहे हैं संजय दत्त लंग कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहे संजय दत्त हाल ही में अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ दुबई से लौटकर वापस आए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी अस्पताल की ली हुई फोटो वायरल हुई है। संजय की इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और चिंता में हैं। इस फोटो में संजय दत्त काफी कमजोर और दुबले नजर आ रहे हैं। उनका वेट काफी कम दिखाई दे रहा है। फोटो से साफ है कि उनकी हेल्थ पहले से कई गुना ज्यादा गिर चुकी है। ये भी पढ़ें : अभिनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ बताते हैं कि संजय की यह फोटो अस्पताल के किसी स्टाफ ने ली है श...
बांदा में पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजी, 50 हजार ले उड़े बदमाश

बांदा में पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजी, 50 हजार ले उड़े बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में नए अंदाज में टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की पेंट पर चटनी गिराकर कुछ टप्पेबाज उसका रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। जबतक पीड़ित ने पेंट साफ की रुपए गायब हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना कालूकुआं पुलिस चौकी के पास हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बैंक से 50 हजार निकालकर जा रहा था पीड़ित बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के रहने वाले श्यामसुंदर तिवारी सोमवार दोपहर कालूकुआं स्थित आर्यावर्त बैंक से 50 हजार रुपए लेकर तिंदवारी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पानी पीने लगे। ये भी पढ़ें : बांदा में मुनीम को चादर ओढ़ाकर हजारों ले उड़े टप्पेबाज  इसी बीच टप्पेबाजों ने नजरें बचाकर उनकी पेंट पर समोसे की चटनी गि...
बांदा : जिलाधिकारी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

बांदा : जिलाधिकारी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कैंप का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।  शिविर का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री सिंह ने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई समस्या नहीं होती है। 16 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं में अपना नाम पंजीकृत कराया। इनमें से 16 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। डा. राहुल श्रीवास्तव चिकित्साधिकारी ने रक्तदान करने के फायदे, रक्तदान की आयु एवं रक्तदान के द्वारा कैसे किसी ...
IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किया

IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विक्रांतखंड में रहने वाली दिव्यांशी ठाकुर ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि राजधानी का नाम चमकाया है। दिव्यांशी ने आईआईटी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड में ऑल इंडिया में 6357 रैंक हासिल की है। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं दिव्यांशी शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहीं दिव्यांशी ठाकुर के पिता सुशील कुमार सिंह ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी (स्टेट) के पद पर कार्यरत हैं जो इस वक्त कानपुर में तैनात हैं। वहीं उनकी मां सरिता सिंह गृहणी हैं। दिव्यांशी ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं में 93.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 93.2 प्रतिशत अंक हांसिल किए थे। अपनी सफलता और उसकी तैयारियों को लेकर बात करने पर दिव्यांशी का कहना है लाकडाउन के बीच पढ़ाई को जारी रखा। उन्होंने कहा कि हालांकि इतना आसान नहीं था, लेकिन फिर भी पुरानी पढ़ाई को रिपीट करने...
कानपुर : पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, लपटों से दहशत में लोग

कानपुर : पेंट फैक्ट्री में आग से हड़कंप, लपटों से दहशत में लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में मंधना पचोर रोड पर पेंट की एक फेक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटे सैकड़ों फुट ऊपर तक उठीं। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग से फेक्ट्री में रखे पेंट के ड्रम तेज धमाकों के साथ फटे। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू करने में जुट गईं। बताया जाता है कि आग लगने के बाद हुए धमाके इतने भीषण थे कि आसपास की दूसरी फेक्ट्रियों में काम करने वाले लेबर बाहर निकलकर भागने लगे। इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। हालांकि, फेक्ट्री में कुछ लेबर के फंसे होने की आशंका दिखाई दी, जिनको बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और.....
Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साइकिल चला रही नाबालिग लड़की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। साइकिल समेत वह डूब गई और उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। बाद में मां ने शोर मचाया तो लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है।  आज सुबह मिला डूबी लड़की का शव  मामले में आज सोमवार सुबह अतर्रा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवनेंद्र सिंह ने बताया है कि आज सुबह मौके से करीब 700 मीटर लड़की की साईकिल और डेडबाडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि जसपुरा से रातभर और आज सुबह से ही गोताखोर लड़की को तलाशने में लगे थे। सुबह करीब 8 बजे उसका शव मिल गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।   जिले के अतर्रा क्षेत्र में घटनाक्रम  बताया जाता है कि क्षेत्र के गोखिया गांव के रहने वाले छोटे खां...
बांदा पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, हेड कांस्टेबल समेत दो जवान घायल

बांदा पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, हेड कांस्टेबल समेत दो जवान घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्ना मवेशियों के बचाने के प्रयास में पुलिस का पीआरवी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे हेड कांस्टेबिल समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पुलिस पीआरबी तुर्रा गांव से बदौसा थाना वापस लौट रही थी। अन्ना जानवर सामने आने से हुआ हादसा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदौसा कस्बे से थोड़ा पहले डिग्री कॉलेज के पास अचानक अन्ना मवेशियों का झुंड सामने आ गया। अन्ना मवेशियों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पीआरवी वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी चला रहे कांस्टेबल ब्रजकिशोर (45) पुत्र मइयादीन और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (43) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बदौसा थाना पुलिस में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर बताकर उ...
बांदा में कोरोना के 28 और केस मिले, कुल संख्या 2098

बांदा में कोरोना के 28 और केस मिले, कुल संख्या 2098

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमण के 28 नए केस सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पाजिटिव मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2098 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 542 बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या यह जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुई है। उधर, सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया है कि जहां-जहां पाजिटिव केस मिल रहे हैं, वहां पर सेनेटाइजेशन का सिलसिला जारी है। ये भी पढ़ें : बांदा : चोरी की बिजली से मौज ले रहे थे प्रधान और सचिव, FIR  ...
बांदा : कोरोना योद्धा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य का सम्मान

बांदा : कोरोना योद्धा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संकट काल में लाकडाउन-1 की घोषणा के साथ ही लोगों की मदद को सड़कों पर उतरे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सचमुच उस अवधि में लोगों के लिए बड़े और नेक कार्य किए। उस वक्त जब लोगों का घरों से निकलना मुश्किल था तो सदर विधायक ने अपने कैंप कार्यालय में एक फोन काल पर लंच पैकेट से लेकर राशन किट तक घर-घर भिजवाईं। बहरहाल, आज भी लोग उनके इन कार्यों को भूले नहीं हैं। इसी क्रम में अखंड भारत विप्र एकता मंच की ओर से शहर के एक मैरिज हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। उनका सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्विवेदी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर होना चाहिए। प्रत्येक विप्र बंधु गायत्री मंत्र का एक माला प्रतिदिन अवश्य करें। पूर्व सांसद भैरों ...