Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सेल्फी ले रही महिला 800 फीट गहरी खाई में गिरी, मुश्किल से मिला शव

In Indore (mp) woman taking a selfie fell into an 800-foot deep ditch, body was barely found

समरनीति न्यूज, डेस्क : सेल्फी लेते समय हादसों में जान जाने वाली खबरें कई सामने आती रही हैं। अब एक नया मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ा सामने आया है। वहां करवाचौथ के बाद एक महिला परिवार के साथ घूमने गई थीं जो सेल्फी लेते हुए वह 800 फुट गहरी खाई में जा गिरीं और बाद में काफी मशक्कत के बाद उनका शव मिल सका।

In Indore (mp) woman taking a selfie fell into an 800-foot deep ditch, body was barely found

परिवार की खुशियां कुछ ही पल में दुखों में बदल गईं। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महू जगह का है। वहां मंडलेश्वर राज्यमार्ग पर करवा चौथ के बाद इंदौर का एक परिवार घूमने निकला था।

ये भी पढ़ें : शाहरुख की बेटी सुहाना खान की सेल्फी ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर

इंदौर के रहने वाले विकास बाहेती अपनी पत्नी नीतू और बेटी के साथ खरगोन के जाम घाट घूमने गए थे। वहां उनकी पत्नी सेल्फी लेने लगीं और बताते हैं कि इसी बीच उनका पैर फिसलने के कारण वह खाई में जा गिरीं।

In Indore (mp) woman taking a selfie fell into an 800-foot deep ditch, body was barely found

इसकी जानकारी पुलिस कोदी गई। सूचना मिलते ही मंदिर मंडलेश्वर थाना इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 4 घंटे की खोजबीन के बाद उनका शव मिला। बाद में शव को लकड़ी में बांधकर ऊपर लाया गया। मंडलेश्वर थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला सेल्फी के दौरान पैर फिसलकर गिरने का है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : आतंकवादी ने सेल्फी लगाकर दी चुनौती तो सुरक्षा बलों ने ठोक डाला