Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीबा गांव की है। हत्यारोपी व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था। दो माह पहले हुई थी बेटी की मौत जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव के राम मिलन ने अपनी पत्नी पूनम (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि दंपती की लगभग दो महीने पहले एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत भी हो गई थी। इसे लेकर परिवार में अशांति का माहौल था। पारिवारिक कलह भी बनी रहती थी। ब...
बिजनौर पहुंचे आयोग के अध्यक्ष, जिला जेल का निरीक्षण

बिजनौर पहुंचे आयोग के अध्यक्ष, जिला जेल का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, बिजनौर : उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा बिजनौर पहुंचे। वहां उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से बातचीत की। उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। साथ ही बच्चों के लिए बनाए गए क्रैच का निरीक्षण भी किया। महिला बंदियों ने गाया स्वागत गीत महिला बंदियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने महिला बंदियों से कहा कि सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने महिला बंदियों को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा   साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चॉकलेट-बिस्कुट और टॉफियां बांटी। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र...
राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी का आरोप था। इस मामले में गुजरात के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से एक मानहानि का मुकदमा किया गया था। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। जा सकती है राहुल की संसद सदस्यता सजा सुनाए जाने के दौरान आज कोर्ट में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। कोर्ट ने राहुल को दोषी ठहराते हुए पूछा कि क्या आपको कुछ कहना है। राहुल ने कहा कि मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है और आगे भी उठाऊंगा। राहुल ने कहा कि उनके बयान से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। न ही मैंने जानबूझकर किसी के खिलाफ बोला है। सजा के बाद राहुल गा...
विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  बालू खनन पर रार खुलकर सामने आने लगी है। चित्रकूट जिले में बांदा सीमा पर बागे नदी के गड्ढे में डूबकर हुई एक युवक की मौत के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर सपा विधायक और बीजेपी के ब्लाक प्रमुख समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट के सपा विधायक और कमासिन के ब्लाक प्रमुख अब बांदा के कमासिन थाने में खदान संचालक राजस्थान के रतनगढ़ चौथमिल निवासी बनवारी लाल शर्मा की तहरीर पर चित्रकूट के चित्रकूट के सदर सपा विधायक अनिल प्रधान और बांदा जिले के बीजेपी के कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार समेत 12 लोगों पर मुकदमा हुआ है। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार  अन्य नामजद लोगों में चित्रकूट सरधुवा क...
इंसानियत शर्मशार ! बेजुबान को हवस का शिकार बनाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इंसानियत शर्मशार ! बेजुबान को हवस का शिकार बनाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : इंसान इस कदर नीचे गिर चुका है कि उसकी अब कोई सीमा नहीं रही है। कुछ लोग बिल्कुल जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। ऐसे ही मामले में एक व्यक्ति ने कुत्ते से दुष्कर्म कर डाला। इस व्यक्ति ने कुत्ते के साथ काफी विभत्स ढंग से रेप किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह असमान्य घटना बिहार के फुलवारीशरीफ की है। सीसीटीवी के सहारे आरोपी की तलाश में पुलिस वहां एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते के साथ कथिततौर पर दुष्कर्म किया। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि पूरा मामला 8 मार्च हाली का है। पुलिस जांच में जुटी है। फुलवारीशरीफ की फैजल कॉलोनी के मुस्लिम बहुल पोठिया बाजार की यह घटना कही जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : थाने के पीछे गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का चौंकाने ...
बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत भी जिलाधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बांदा जिले के बांट-माप विभाग के एक अधिकारी का है। हालांकि, समरनीति न्यूज ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। DM से रिश्वत मांगने की शिकायत जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में चिल्ला थाने के अतरहट गांव से संबंधित है। वहां के रहने वाले सुनील कुमार की बांदा-कानपुर हाइवे पर पंचर बनाने की गुमटी है। इसमें वह गुटखा और नमकीन बेचने का भी छोटा-मोटा काम कर लेते हैं। गरीब के लिए एक पंथ दो काज वाला काम हो जाता है, लेकिन जिले में लगभग निष्क्रीय रहने वाले बांट-माप विभाग को इस गरीब ...
फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ससुराल में एक 27 साल की विवाहिता रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर विवाहिता ने खुद फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शराब का लती था पति, इसीलिए होती थी कलह जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी रजनी (27) का शव शाम को फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. बताते हैं कि रजनी की शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनके एक बच्चा भी है। पति शराबी है। इसलिए दोनों के बी...
अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ

अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेसवार्ता करते हुए यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला। साथ ही उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि, 'पर्यटन मंत्री का कुछ पता नहीं, कब किसके साथ पर्यटन कर लें। मैनपुरी चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ दिया। सपा को जिताने में सहयोग किया।' लखनऊ में पत्रकारवार्ता में यूपी सरकार पर बड़ा हमला दरअसल, बुधवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा मुखिया अखिलेश यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। साथ ही यह भी कहा कि ये बात कहनी नहीं चाहिए थी, लेकिन किसी ने गुस्सा दिला दिया, इसलिए बोल गए। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. सपा मुखिया ने कहा कि बीते दिनों ...
पावन पर्व : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, इसबार 9 दिन की नवरात्रि है बेहद खास

पावन पर्व : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, इसबार 9 दिन की नवरात्रि है बेहद खास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2023 आज से शक्ति आराधना और पूजा पाठ का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हुई है जो अब 30 मार्च तक रहेगी। साथ ही 30 मार्च को श्रीराम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद पवित्र पर्व के रूप में माना और मनाया जाता है। इसलिए खास है इस बार का चैत्र नवरात्रि इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास है। इसकी वजह है कि नवरात्रि पूरे 9 दिन की होगी। ये भी पढ़ें : नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय.. 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक नवरात्रि है और 31 मार्च को दशमी के दिन पारण हो जाएगा। दरअसल, शास्त्र...
पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : आजकल पूरे देश में पटना रेलवे स्टेशन खास चर्चा में है। इसकी खास वजह भी है। दरअसल, पटना रेलवे स्टेशन पर एक एडल्ट वीडियो चल गया। इससे हजारों यात्रियों के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन के इंतजार में बैठे लोगों को अचानक स्टेशऩ की स्क्रीन पर एडल्ट वीडियो दिखा तो खलबली मचना स्वभाविक है। Twitter पर Trend कर गया पटना स्टेशन स्टेशन पर हो-हल्ला मच गया। बात इतनी बढ़ी कि ट्विटर पर #Patna ट्रेंड कर गया। बात विदेशों तक पहुंच गई। सात समंदर पार से भी इसपर रिएक्ट आए हैं। एडल्ट Actress Kendra Lust ने किया ट्वीट एक विदेशी एडल्ट एक्ट्रेस के ट्वीट ने बात को और बड़ा कर दिया। एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट (Kendra Lust) ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। केंड्रा लस्ट ने अपनी फोट के साथ 'इंडिया' लिखते हुए ट्वीट किया। साथ में बिहार रेलवे स्टेशन हैशटैग भी लगाया है। कें...