Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की कह रही है कि वह अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती है, जिसे वह प्यार करती है। इतना ही नहीं इस लड़की ने वीडियो में अपना, अपने पिता से लेकर पूरे खानदान का नाम गिना दिए हैं। पता भी बताया है। अपने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की प्रेमी से लेकर उसके बाप तक का नाम बताते हुए पुलिस से शादी कराने की अपील करती सुनी जा रही है। लड़की ने अपनी पूरी पहचान भी बताई इस लड़की ने परिवार पर इमोशनल ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं। वीडियो में लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी के घरवाले तो शादी को तैयार हैं, लेकिन उसके खुद के घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : 19 ...
चैत्र नवरात्र : बांदा के माहेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

चैत्र नवरात्र : बांदा के माहेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। यह दिन मां कुष्मांडा का प्रतीक है। देवी कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन-पूजन से न सिर्फ रोग-शोक का हरण होता है, बल्कि यश-बल और धन में भी वृद्धि होती है। माता के जयकारों से गूंज रहा माहौल   चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। भक्त बढ़-चढ़कर हवन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। पूरा माहौल जय माता दी के जयघोष से गूंज रहा है।     माहेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति पूरे माहौल को भक्तिमय बना रही है। प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। अन्य मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से सभी भक्त पूजन कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। https://samarneetinews.com/banda-honoring-of-child-talents-road-safety-honor-ceremony-at-collectorate/ ये भी पढ़ें : बांदा की शिक्षिका ज्य...
बांदा की शिक्षिका ज्योति को लेखन में राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार

बांदा की शिक्षिका ज्योति को लेखन में राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा ने राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्होंने पूरे प्रदेश में बांदा का नाम रोशन किया। दरअसल, यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश राज्य हिन्दी संस्थान द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय स्थानीय भाषा की बाल कहानी लेखन रहा। ज्योति ने बघेली भाषा में लिखी कहानी शिक्षिका ज्योति पुत्री केदार विश्वकर्मा द्वारा बांदा की बघेली भाषा में कहानी लिखी। इस कहानी को बच्चों के स्तरानुकूल में पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला। शिक्षिका ज्योति इस समय बांदा के बड़ोखरखुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में तैनात हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं विभाग भी गौरांवित महसूस कर रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रतिभाओं को अवार्ड, परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह ये भी ...
वाराणसी में PM Modi के भोजपुरी अंदाज ने सबका मनमोहा, बोले- ‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा’

वाराणसी में PM Modi के भोजपुरी अंदाज ने सबका मनमोहा, बोले- ‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वहां करीब पांच घंटे तक रुके। इस दौरान पीएम मोदी दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। फिर एक जनसभा को भी संबोधित किया। आज अपने संबोधन को पीएम मोदी ने बेहद अलग अंदाज में पेश किया। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा।' पीएम मोदी के इस संबोधन से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कहा, केंद्र और यूपी में गरीबों की चिंता करने वालीं सरकारें पीएम मोदी बोले कि आज केंद्र और यूपी में जो सरकार हैं, वो गरीबों की चिंता करने वाली और सेवा करने वाली सरकार हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि आप लोग भले ही मुझे प्रधानमंत्री कहें, लेकिन मोदी खुद को आपका सेवक ही मानता है। बोले, काशी के विकास की चर्चा देश और पूरी दुनिया में हो रही प्र...
19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अक्सर किसी युवक, बुजुर्ग द्वारा महिलाओं या लड़कियों से दुष्कर्म के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की लड़की को एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है। आरोप था कि एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप सही साबित होने पर लड़की को सजा हुई है। मामले में पीड़ित लड़के की मां की ओर से मुकदमा लिखाया गया था। लड़के की मां ने की थी पुलिस से शिकायत लड़के की मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका बेटा घर से दूध लेने गया था। रास्ते में लड़की उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि लड़की इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके की रहने वाली है। ये भी पढ़ें : बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे ...
Breaking : भीषण हादसा, कार सवार एक दोस्त की मौत, दो घायल

Breaking : भीषण हादसा, कार सवार एक दोस्त की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। कार सवार तीन दोस्तों में एक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला युवक बिहार का रहने वाला था। यह सड़क हादसा बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में आज देर शाम हुआ है। जानकारी के अनुसार बबेरू के रहने वाले संतोष (30) और देवरिया जिले के भिंडामिश्र निवासी सुरेश (29) एक आरओ प्लांट में काम करते हैं। बिहार का रहने वाला था मृतक युवक बताते हैं कि आज उनसे मिलने के लिए उनके दोस्त बिहार के मिर्जापुर के रहने वाले रीतेश सिंह (30) आए थे। वह भी फतेहपुर स्थित एक प्लांट में काम करते थे। आज देर शाम तीनों एक कार से होला लेने सतन्याव गांव गए थे। ये भी पढ़ें : शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप   वहां से लौटते समय बांदा-अतर्रा मार्ग पर प...
शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

शादी को सिर्फ एक साल, मनीषा की मौत ने उठाए कई सवाल, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को लगभग सिर्फ एक साल ही पूरे हुए हैं। ऐसे में 20 साल की मनीषा का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई यह घटना कई तरह के सवाल उठा रही है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में लटकता मिला शव, मां ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार बिसंडा के नगलापुरवा के रहने वाले रोहित की पत्नी मनीषा (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास मुन्नी ने शोर मचाया तो बाकी लोग भी वहां पहुंचे। मृतका के ससुर रामबहोरी का कहना है कि बहू ने सुसाइड की है। पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने ...
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Rahul Gandhi parliament membership cancelled  सूरत कोर्ट के मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी विधायक या सांसद को दो या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। राहुल की संसद सदस्यता के खत्म होने को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद थे। https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-gujarat-courts-decision-in-defamation-case/ ये भी पढ़ें : राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला   ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ ...
Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां क्योटरा नया डेरा की रहने वालीं किस्सू पत्नी मोतीलाल सोनकर से आज बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना उस समय हुई जब किस्सू अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने जा रहीं थीं। रास्ते में रणछोड़दास इंटर कालेज के सामने बैठकर वह पर्स निकालकर रुपए गिनने लगीं। तभी दो नकाबपोश वहां पहुंचे। फिर पर्स छीनकर भाग खड़े हुए। महिला किस्सू ने बताया कि उनके पर्स में दो हजार रुपए नगद, 100 ग्राम चांदी की चूड़ी तथा सोने के टाप्स पड़े थे। महिला के पुत्र सुभाष सोनकर ने खप्टिहाकलां चौकी में सूचना दी है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी  ये भी पढ़ें : बांदा में विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा...
आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यवस्थाओं को लेकर ली जानकारी इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी पहुंचे। डिप्टी सीएम के साथ दोनों पार्टी नेताओं ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे। ये भी पढ़ें : Weather in UP : मौसम विभाग ने अचानक जारी किया अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले.. प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरर...