Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर

समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को 'समरनीति न्यूज' कार्यालय (बांदा) पहुंचे। संपादक मनोज सिंह शुमाली से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की निकाय चुनाव और उसके बाद आगे की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही बांदा की तस्वीर बदलेगी। यहां का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज कोई भी पार्टी बीजेपी के सामने खड़ी दिखाई नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की खास महत्ता निकाय चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता। निकाय चुनाव के बाद लोकसभा 2024 का चुनाव है। कैबिनेट मंत्री ने निकाय चुनाव के बाद की रणनीति पर भी व्यापक रूप से चर्चा की।...
STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक

STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना आज दोपहर यूपी एसटीएफ के हाथों मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ ने दुजाना को उस समय मार गिराया, जब वह सफेद स्कार्पियो से जा रहा था। उसने एसटीएफ पर करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में एसटीएफ ने 6 राउंड गोलियां चलाईं और दुजाना ढेर हो गया। इसके साथ ही एक बड़े आतंक का अंत हो गया। सफेद स्कार्पियों से जा रहा था गैंगस्टर दुजाना एनकाउंटर के बाद एसटीएफ ने बताया कि अनिल दुजाना अकेला था और अपने गुर्गों से मिलने जा रहा था। एसटीएफ को इसकी जानकारी मिली तो उसे घेर लिया। इसपर अनिल दुजाना ने एसटीएफ पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। यह एनकाउंटर मेरठ के इंटीरियर में भोले की झाल नहर के पास हुआ। बताते हैं कि एसटीएफ ने उसे सफेद स्कार्पियों से जाते देखा तो रोकने की कोशिश की। ये भी पढ़ें : म...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज संपन्न हो गया। यूपी के कुल 37 जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों के लिए वोट डाले गए। इस चरण में 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव हुए। इस चरण में लगभग 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। रिजल्ट ईवीएम और बैलेट बाक्स में बंद हो गया। डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने भी किया मतदान इस दौरान वीआईपी मतदाताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने परिवार के साथ मेथॉडिस्ट ...
Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहे खतरनाक गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया। यूपी एसटीएफ ने उसे मेरठ में एक एनकाउंटर में मार गिराया। गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव के रहने वाले अनिल दुजाना को कुछ देर पहले यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया है। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि पश्चिमी यूपी में अनिल दुजाना का काफी टेरर था। हालांकि, उसके अपराध का जाल पूरे प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ था। ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..  ये भी पढ़ें : मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी...
UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर-78 पुराना गोरखपुर स्थित शहर के प्रथामिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या के बूथ पर मतदान किया। दरअसल, नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए वोट डालने पहुंचे। सीएम योगी ने किया पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का पालन सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर सीएम योगी ने पहुंचकर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर लौटे और फिर जलपान किया। सीएम योगी ने कहा कि मतदान अधिकारी ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी मुख्यमंत्री योगी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया लोकतांत्र...
मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी

मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने वकील के जरिए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में एक अर्जी दी है। इसमें उसने दुष्प्रचार रोकने की अपील की है। मुख्तार ने कहा है कि उसके नाम के आगे माफिया, डाॅन, गुर्गा या बाहुबली लिखकर मीडिया से दुष्प्रचार कराया जा रहा है। कहा, कुछ पुलिस अधिकारी और राजनीतिज्ञ कर रहे बदनाम ऐसा उसे बदनाम करने के लिए कुछ पुलिस और राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा किया जा रहा है। मुख्तार की ओर से लिखा गया है कि देश के निर्माण में उसकी व उसके परिवार की खास भूमिका रही है। मुख्तार की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि पुलिस के कुछ पूर्व और वर्तमान अधिकारी उसे बदनाम करने के लिए ऐसा करा रहे हैं। मुख्तार ने कहा है कि मीडिया ट्रायल के जरिए पुलिस अधिकारी और कुछ राजनीतिक लोग उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक वाहन पर सवार था। उसके सिर पर पेड़ की डाल से गंभीर चोट लग गई। मेडिकल कालेज में उसकी भी मौत हो गई। जसपुरा क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के गौरी अमारा गांव के प्रेमजीत (18) मंगलवार शाम बिलगांव से बाइक लेकर ननिहाल जा रहे थे। उनकी ननिहाल अरबई गांव में थी। बताते हैं कि रास्ते में कुलकुम्हारी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। प्रेमजीत घायल हो गए। गंभीर हालत में प्रेमजीत को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई। नरैनी क्षेत्र में हुई दूसरी घटना उधर, एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क...
बांदा निकाय चुनाव : क्या अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी बचा पाएंगे जमानत..?

बांदा निकाय चुनाव : क्या अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी बचा पाएंगे जमानत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह बना हुआ है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने दावों के साथ मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी चुनावी मैदान में है। लगातार शर्मनाक हार के कड़वे स्वाद चख रही कांग्रेस इस समय पूरे उत्साह और जोश में है। जिले में एक के बाद एक पार्टी जिस तरह से चुनाव हार रही है, उसे लेकर लोगों में चर्चा है कि क्या पार्टी प्रत्याशी अबकी बार अपनी जमानत बचा पाएंगे..? बताते चलें कि बांदा नगर पालिका से कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को मैदान में उतारा है। महिला नेता आदि शक्ति इससे पहले तिंदवारी से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में हुई थी कांग्रेस प्रत्याशी की शर्मनाक हार दरअसल, मतदाताओं के बीच चर्चा है कि बीते कई चुनावों के परिणाम कांग्रेस के लिए बेहद शर्...
बांदा में युवती से पहले गैंगरेप, फिर पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर भागे

बांदा में युवती से पहले गैंगरेप, फिर पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में सो रही युवती को साथ ले जाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को बड़ी चालाकी से छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने बाद में पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि तीन लोगों ने युवती से गैंगरेप किया है। मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। मटौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर के आंगन में सो रही थी। तभी 12 अप्रैल की रात आहट पर जागी तो उसने घर की दीवार से झांककर बाहर देखा। युवती का कहना है कि इतने पर तीन लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। फिर धमकाते हुए साथ ले गए। युवती ने कहा, बाइक से ले गए, तमंचा ताना युवती का कहना है कि तीनों उसे बाइक से जंगल में ले गए। वहां तीनों ने तमंचा तानकर धमकाते हुए बा...
बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है। सब अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ प्रत्याशी धन-बल के दम पर अपनी जीत के सपने संजोए हैं तो कुछ जातीय समीकरणों के आधार पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। सभी के साथ कुछ प्लस प्वाइंट हैं तो कुछ निगेटिव प्वाइंट भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर मतदाताओं के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, इन चर्चाओं के बीच से ही मतदाता के मन की बातें निकलकर सामने आती हैं। इन्हीं बातों पर मतदाता अपने प्रत्याशियों को परखता है। धन-बल वालों से दूरी बनाने के मूड में मतदाता अबकी बार मतदाताओं के बीच चर्चाएं भी बड़ी जबरदस्त हैं। एक पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं का कहना है कि इन्हें जीता दिया तो पालिका दूसरे लोगों के हाथ में आ ...