Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, यूपी में सिर्फ कमल ही कमल, विपक्ष पूरा फ्लाप

Brajesh Pathak said in Banda, only lotus everywhere in UP, there will be historic victory in 24

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : यूपी में हर जगह भाजपा ही भाजपा है। हर तरफ कमल ही कमल है। विपक्ष पूरी तरह से फ्लाप है। सपा से लोग ऊबे हुए हैं, दंगे से लोग ऊब चुके थे। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज बांदा में कहीं। वह यहां आयोजित संयुक्त मोर्चा एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताईं।

विपक्ष पर बोला, जमकर हमला

कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में  भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

Brajesh Pathak said in Banda, only lotus everywhere in UP, there will be historic victory in 24

डिप्टी सीएम ने सम्मेलन में केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि मोदी सरकार के पहले गरीब परिवार इलाज के लिए भटकते थे। आज ऐसा नहीं है। सरकार ने गरीबों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त कर दिया है। गरीबों को घर दिया है। कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के भीतर सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बन गया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद, सभी विधायक और संगठन के अन्य पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहले झांसी में मां पीतांबरा के दरबार में टेका मत्था