Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी

Notorious Sanjeev Jeeva of Western UP shot dead in Lucknow, Mukhtar Ansari

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े वजीरगंज इलाके में मुख्तार अंसारी के करीबी कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारे वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक संजीव जीवा का बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या में नाम आ चुका था।

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर वारदात

हत्या की यह वारदात लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर हुई। मृतक की पहचान पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और इस समय लखनऊ जेल में बंद था।

ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

बताते हैं कि गोली लगने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला कुख्यात अपराधी बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी रहा है। वह कई और संगीन वारदातों में शामिल था। मौके पर पुलिस बल मौजूद है जो जांच में जुटा है। इस दौरान एक बच्ची को भी गोली लगने की खबर है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..