Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : शाहजहांपुर में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस

UP : शाहजहांपुर में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस के एक दरोगा ने थाना परिसर में बने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब आज सुबह काफी देर तक दरोगा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस कर्मियों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दरोगा फंदे पर लटके हुए थे। शामली के रहने वाले थे मृतक दरोगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के परौर थाने में तैनात दरोगा वरुण चौहान ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर महकमे में https://samarneetinews.com/lucknow-meeting-of-dharmendra-and-cm-yogi-chief-minister-yogi-looked-very-happy/ खलबली मच गई। मृतक दरोगा शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव चौदहहाड़ी के रहने वाले थे। उनके पिता पुष्पेंद्र चौहान पुलिस विभाग में थे। बाद में उनकी मृत्यु हो...
अयोध्या में सीएम योगी बोले, पहले हिंदू बोलने में होता था संकोच, अब धर्म के प्रति आया सम्मान भाव

अयोध्या में सीएम योगी बोले, पहले हिंदू बोलने में होता था संकोच, अब धर्म के प्रति आया सम्मान भाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान सीएम योगी ने बड़ा भक्तमाल में विराजमान भगवान सीता वल्लभ को सोने का मुकुट और छत्र धारण कराया। फिर वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम बोले, 500 साल के संघर्ष के बाद 22 नवंबर को विराजमान होंगे रामलला सीएम योगी ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद मंदिर आंदोलन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या कैसी होनी चाहिए, अब इसकी शुरुआत हो रही है। कहा कि 500 साल तक चले लंबे संघर्ष के बाद रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे वक्त में अयोध्या के लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सीएम ने कहा कि दीपोत्सव में 52 देश के राजदूत शामिल होने आए थे। इस तरह दीपोत्सव का प्रचार 52 देश...
बांदा में अवैध शराब बिक्री, शहर से लेकर गांवों तक 24 घंटे ओवर रेट पर बिकती दारू..!

बांदा में अवैध शराब बिक्री, शहर से लेकर गांवों तक 24 घंटे ओवर रेट पर बिकती दारू..!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात तक शराब की अवैध रूप से बिक्री जारी है। शराब कारोबारी देर रात तक ठेकों के पिछले दरवाजे खोलकर ओवररेट शराब की बिक्री हो रही है। सूत्रों की माने तो बांदा शहर में कालूकुआं चौराहे, कचहरी क्रासिंग और अलीगंज इलाके में इसी तरह शराब की नियम विरुद्ध बिक्री हो रही है। शहर से सटे मवई, महोखर से लेकर तिंदवारी-नरैनी में अवैध बिक्री वहीं बांदा से सटे मवई, महोखर और आसपास के इलाकों में भी शराब की धड़ल्ले से बिक्री जारी है। सूत्रों के हवाले से इन शराब ठेकों पर मिलावटी शराब और ओवररेट बिक्री की https://samarneetinews.com/police-caught-illegal-liquor-sale-excise-department-exposed-appeared-to-come-to-rescue-in-banda/ बातें सामने आ रही हैं। खासकर मवई, महोखर और आसपास के ठेकों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई न होना समझ से परे हैं। इसी तरह नरैनी, बबेरू, गिरवां और पैला...
बांदा में युवक का कंकाल जंगल में पेड़ से लटका मिला, देखकर महिला की निकली चीख, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में युवक का कंकाल जंगल में पेड़ से लटका मिला, देखकर महिला की निकली चीख, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लगभग दो-ढाई महीने से लापता एक युवक के शव का कंकाल जंगल में पेड़ से टंगा मिला। लकड़ी काटने गई एक महिला ने देखा तो चीख पड़ी। बाद में घर पहुंचकर गांव वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, क्षेत्र में चर्चा है कि हो सकता है कि किसी ने हत्या करके शव को लटका दिया हो। दो-ढाई महीने से लापता था युवक जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव के रहने वाले सोनू यादव (23) का नर कंकाल गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला। बताते हैं कि कंकाल बन चुका शव जंगल में https://samarneetinews.com/banda-case-against-two-brothers-in-student-jyoti-suicide-case/ एक पेड़ से लटका था। गांव की एक महिला जंगल में लकड़ी काटने वहां गई तो उसने कंकाल...
बांदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, महोखर के अटल पार्क में कार्यक्रम

बांदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, महोखर के अटल पार्क में कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा महोखर गांव के अटल पार्क से शुरू हुई। यात्रा को उप सचिव/नोडल अधिकारी भारत सरकार ऋतुराज मिश्रा व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाई। ग्राम प्रधान अर्चना सिंह और उनके पति एवं भाजपा नि. जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बांदा के 469 गांव होंगे शामिल जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले के 469 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ https://samarneetinews.com/banda-case-against-two-brothers-in-student-jyoti-suicide-case/ लाभार्थियों को चिह्नित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक देशको विकसित बनाने के लिए गांवों को संतृप्त कर विकसित करना है। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को भी दिखाया गया। इस मौके प...
सीतापुर में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत चार की मौत, अयोध्या..

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत चार की मौत, अयोध्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
  समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को हाइवे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पिता व दो बेटों और एक रिश्तेदार समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास हुआ। वहां कार सवार पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रक से टक्कर होने से हादसे का शिकार हो गए। रुद्रपुर से अयोध्या जा रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार डिवाइडर के कट के समीप कार उल्टी दिशा की ओर जा रही थी। तभी एक ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक पर लदे सीमेंट के पाइप https://samarneetinews.com/encounter-in-up-nafees-biryani-wanted-in-umeshpal-murdercase-arrested-after-shot-prayagraj/ नीचे कार पर आ गिरे। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे।एसपी चक्रेश म...
बांदा : छात्रा ज्योति सुसाइड केस में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा, दोनों फरार

बांदा : छात्रा ज्योति सुसाइड केस में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा, दोनों फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के ज्योति सुसाइड केस में पुलिस ने दो पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा हुआ है। अब पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह है पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव निवासी बीए फाइनल ईयर की छात्रा ज्योति (22) ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगा ली थी। उनके पिता शिव पूजन वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर दी थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी की शादी https://samarneetinews.com/bikes-collide-in-banda-senior-advocates-brother-in-law-referred-to-kanpur-wifes-condition-critical/ चित्रकूट के कर्वी निवासी लवकुश नाम के युवक से तय हुई थी। तिलक समेत अन्य सभी र...
UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड

UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास मामले में आरोपी अधिकारी सस्पेंड हो गया है। शासन ने कार्रवाई करते हुए बस्ती के आरोपी नायाब तहसीलदार को घनश्याम शुक्ला को निलंबित कर दिया है। आरोपित नायब तहसीलदार निलंबन अवधि में कानपुर मंडलायुक्त कार्यालय से संबंद्ध रहेगा। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने यह कदम उठाया है। यह है पूरा घटनाक्रम महिला अधिकारी ने 11 नवंबर की दीवाली की रात खुद से दुष्कर्म के प्रयास और नाकाम रहने पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। इस संबंध में महिला अधिकारी ने 17 नवंबर को https://samarneetinews.com/in-up-former-dgp-sulkhan-singh-make-him-own-political-party/ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में नायाब तहसील घनश्याम शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। मामले में राजस्व परिषद अनुभाग 3 की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने निलंबन का आदेश जारी किया गया ...
UP : डिप्टी सीएम मौर्य ने की पूर्व विधायक दलजीत के कार्यों की प्रशंसा, केंद्रीय मंत्री के आश्रम में दिग्गज..

UP : डिप्टी सीएम मौर्य ने की पूर्व विधायक दलजीत के कार्यों की प्रशंसा, केंद्रीय मंत्री के आश्रम में दिग्गज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम मूसानगर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज पहुंचे। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं तिंदवारी (बांदा) के पूर्व विधायक दलजीत सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने संत जनों का आशीर्वाद ग्रहण कर कथा सुनी। डिप्टी सीएम मौर्य को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक से कही यह बात.. डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक दलजीत को शुभकामनाएं देते हुए राजनैतिक क्षेत्र में और सक्रियता बढ़ाने को कहा। साथ ही पूर्व विधायक के समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा भी की। बताते चलें कि पूर्व विधायक लगातार तिंदवारी क्षेत्र में नेत्र शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह जैसे तमाम सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते रहते हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री साध्वी के मूसानगर आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। बुधवार को उसका समापन था। इ...
Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रयागराज में हुए दुर्दांत उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार का ईनामी नफीस बिरयानी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर आज देर रात हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि नफीस प्रयागराज स्थित अपने खुल्दाबाद वाले घर पहुच रहा है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। कई जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उमेश पाल हत्या कांड में था वांछित प्रतापगढ़ और प्रयागराज बॉर्डर के पास भी पुलिस चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस को देखते ही नफीस और उसके साथी ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की जबावी गोलबारी में नफीस के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद https://samarneetinews.com/atiq-ashraf-stf-caught-saddam-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh/ ...