Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां कालिंजर कस्बे में कजरी मेला का शुभारंभ बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। आज करीब 12 बजे से  झाकियां निकलना शुरू हो गया। पूरे नगर भ्रमण के बाद अथैया दाई मंदिर में 4 बजे कजली उठाकर बेला तालाब के लिए महिलाएं निकलीं। सभी महिलाएं कजली को सिर पर उठाकर आल्हा, ऊदल, सय्यद चाचा, बौना चोर, प्रथ्वी राज, मल्हना का डोला, शंकर जी पर बनीं तमाम आकर्षक झांकियों के साथ-साथ साथ बेला तालाब पहुंचीं। वहां पर मेले का शुभारंभ सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने किया। उनके साथ नरैनी के विधायक राजकरन कबीर भी मौजूद रहे। वहां पर कजली खोटी गई।  इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को कजली देकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर पहुंचे राजकरन कबीर, विधायक नरैनी ने कहा कि इस मेले को शासन से हर संभव मदद की जाएगी। ये भी पढ़ेंः कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए ...
मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शराब और गांजे के लती बन चुके एक युवक को अपनी मां की डांट में कही एक बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगा लिया। अब पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिवार वालों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से नशे की गिरफ्त में आ गया था और खुद का अच्छा-बुरा नहीं सोच पा रहा था। घटना बांदा के तिंदवारी कस्बे की है। गेहूं पिसवाने भेजने पर शराब पीकर लौटा, मां ने डांटा तो स्कूल में जाकर फांसी लगा ली  बताया जाता है कि कस्बे के विकास नगर में रहने वाला शिवचंद्र शुक्ला (25) का 25 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ सोनू को सोमवार की रात उसकी मां ने गेहूं पिसवाने के लिए चक्की भेजा था लेकिन वह समय पर नहीं लौटा। रात में नशा करके घर आया तो पता चला कि उसने गेहूं बेचकर शराब खरीदकर पी ली।  खाना बनाने के परेशान मां ...
फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः अपनी ससुराल में रक्षा बंधन मनाने गए युवक की हादसे में मामा समेत आज दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के  हुसेनगंज थाना क्षेत्र में छिवलहा गैस एजेंसी के सामने हुआ। वहां एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हुसेनगंज क्षेत्र में हादसा, बोलेरो का टायर फटने से बाइक में टकराई  बताते हैं कि तारापुल धर्मपुर सहिली गांव निवासी अनुज सिंह (28) बाइक पर मामा सुधीर सिंह (36) को बैठाकर ससुराल नौगांव से वापस ननिहाल पतारा मवई जा रहा था। सोमवार शाम लगभग 3 बजे बाइक सवार मामा-भांजे छिवलहा रोड स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे। ये भी पढ़ेंः पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या तभी हथगाम कस्बे ...
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के संदना थाना क्षेत्र में सरोजसा गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे मौके से हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। गांव वालों से जानकारी के बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि सरोसा गांव का रहने वाला मुन्ना पुत्र जगन घर के बाहर मौजूद था। इसी बीच उसका किसी बात को लेकर गांव के ही शुख्खा पुत्र खुर्रम से विवाद हो गया। आरोप है कि शुख्खा ने मौके पर ही तमंचे से मुन्ना पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मुन्ना गांव के गलियारे में दौड़ पड़ा। लेकिन आरोपी ने शुख्खा ने उसे दौड़ाकर बड़े ही दुर्दांत तरीके से गोलीकर मारकर हत्या कर दी। गांव वालों का दबी जुबान कहना ह...
मरीज दिखाने की जल्दबाजी में डाक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप

मरीज दिखाने की जल्दबाजी में डाक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों से मरीजों के तीमारदारों ने मारपीट कर दी। बताते हैं मारपीट करने वाला शख्स अपने पिता को दिखाने बिसवां अस्पताल पहुंचा था। लंबी लाइन को लेकर युवक की डाक्टरों से कुछ कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने डाक्टरों से अभद्रता कर दी। सीतापुर के बिसबां स्वास्थ्य केंद्र पर जल्दी मरीज दिखाने को लेकर तीमारदार ने की मारपीट  मारपीट से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह युवक को डाक्टरों से अलग किया। इसके बाद युवक वहां से चला गया। आक्रोशित डाक्टरों ने कामकाज बंद कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि काम करते समय युवक ने उनके साथ गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की। साथ ही गालियां देते हुए अभद्रता भी की। लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव में युवक को सरेराह पीटकर उठा ले जाने वाले गुंडे, पुलिस ने ऐसा दिया तगड़ा सबक कि.. डाक्टरों ने न...
बेसिक शिक्षा अधिकारी का बाबू रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी का बाबू रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर से एंटीकरप्शन टीम ने एक शिक्षा विभाग के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बाबू को पकड़कर टीम के लोग कोतवाली ले गए हैं। वहां इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात वकार अहमद एक व्यक्ति से रिश्वत मांग रहा था। उसकी शिकायत पर आज एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला से सहायक शिक्षिका बनाने के नाम पर मांगें 1 लाख 25 हजार, लेते वक्त गिरफ्तार    सीतापुर बीएसए कार्यालय में किस तरह पोस्टिंग के नाम पर घूस ली जाती रही है दलाली की जाती रही है। इसका खुलासा आज आज उस वक्त हुआ जब एक युवती ने एंटी करप्शन टीम के जरिए के जरिए एक बाबू को ₹20000 रंगे हाथ देते गिरफ्तार करा गिरफ्तार करा देते गिरफ्तार करा दिया। गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए बाबू ने दलाली में एक और बाबू को नाम ...
अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, 2 लाख 85 हजार श्रद्धालु पहुंचे

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, 2 लाख 85 हजार श्रद्धालु पहुंचे

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है यह यात्रा श्रीनगर से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में दशनामी अखाड़ा से साधुओं की यात्रा के साथ शुरू हुई थी। अच्छी बात यह है कि इस बार तगड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते इस साल कोई आतंकी हमला नहीं हुआ। इस बार सुरक्षा के लिए 70 हजार से ज्यादा सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे। साथ ही स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भरपूर सहयोग दिया। 60 दिन चली यात्रा और लगभग 2 लाख 85 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लगभघ 60 दिन तक चली अमरनाथ यात्रा रविवार को रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के दिन पूरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस वर्ष 2.85 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने इस पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा है कि श्रद्धालुओं ने देश और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में शांति व स...
आज इस शहर से सपाई नौजवान दिल्ली के लिए दौड़ाएंगे साइकिलें..

आज इस शहर से सपाई नौजवान दिल्ली के लिए दौड़ाएंगे साइकिलें..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा 2019 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी अभियान तेज कर दिए हैं। इस के तहत सपा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ’ विषय पर एक  साइकिल यात्रा की आज से शुराआत की जा रही है। 27 अगस्त को शुरू होने वाली साइकिल यात्रा 23 सितंबर को जंतर-मंतर पर होगी खत्म  सपा नौजवानों की यह साइकिल यात्रा 27 अगस्त यानी आज सोमवार को गाजीपुर से शुरू हुई। इसके साथ ही 23 सितंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचकर खत्म होगी। बताया जाता है कि यह साइकिल यात्रा रास्ते में पड़ने वाले कस्बों व गांवों में रुककर वहां के लोगों से मिलेगा। ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट साथ ही उनको पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सपा सरकार द्वारा शुरु बड़ी-बड़ी योजनाओं ...
क्या 16 को ही हुआ था अटल जी का निधन, शिवसेना ने उठाए सवाल

क्या 16 को ही हुआ था अटल जी का निधन, शिवसेना ने उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा की सहयोगी लेकिन बार-बार उसपर तीखे हमले करने वाली शिवसेना एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। शिवसेना के बड़े नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन की तारीख पर सवाल उठाया है। केंद्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने उठाए सवाल  राउत ने कहा है कि क्या अटल जी का निधन 16 अगस्त को  ही हुआ था जिस दिन इसकी घोषणा की गई। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक और राज्यसभा में सांसद संजय राउत ने अटल जी के निधन की तारीख पर पर सवाल उठाए हैं। हांलाकि इसके लिए उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही इन सवालों का कोई कारण ही बताया है। बताते चलें कि अटल जी के निधन की घोषणा एम्स के डाक्टरों द्वारा 16 अगस्त को की गई थी और इसका समय भी बताया गया था। ये भी पढ़ेंः श्रद्धांजलिः अटलमय हुआ सोशलमीडिय...
हादसाः घर की दीवार गिरने से सो रहे एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

हादसाः घर की दीवार गिरने से सो रहे एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक घर की कच्ची दीवार गिरने से एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि ग्राम अंगौसी में एक देवकुमार के घर की कच्ची दिवार ढह गई। ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप इससे वहां सौ रहे घर के दोनों बेटे बड़ा 24 साल का विश्वास और छोटा 8 साल का आनंद मलवे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल वहां चिकित्सकों को मासूम आनंद को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घट...