Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन, सीएम योगी ने शोक जताया

पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन, सीएम योगी ने शोक जताया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीराम अरुण का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को लीं अंतिम सांसें  बताते हैं कि पूर्व डीजीपी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शालीन और मज़बूत इरादे वाले पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी भी रहे हैं। ये भी पढ़ेंः कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान वे मौजूदा समय में एटीएस के आईजी असीम अरुण के पिता थे। उनके निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा परिजन व परिचित बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच रहे हैं। श्री...
कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान

कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः बीती रात कन्नौज में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। एक घर में घुसे बदमाशों ने घर के मालिक और उसकी पत्नी को मारापीटा और लूटपाट शुरू कर दी। बाद में उसकी 18 साल की बेटी को उठा ले गए। बेटी को बचाने आए पति की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। पति को बचाने आई पत्नी पर भी फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार किए। वारदात को सफाई से दिया अंजाम, गांव वालों को सुबह हुई जानकारी  महिला को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और छानबीन में लगी है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में लगी है। उधर, कानपुर ले जाते समय महिला ऊषा ने भी दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका   बताते हैं कि जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरियापुर में बीती रात बदमाशों न...
सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका

सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आने वाले 24 घंटों में सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में मौसम तेजी से करवट बदलेगा। इसके बाद चक्रवाती तूफान की आशंका है। इस भयंकर तूफान की चपेट में उत्तर प्रदेश और बिहार भी आएंगे। इस भयानक तूफान को मौसम विभाग ने तितली नाम दिया है। मौसम विभाग के अपर निदेशक जनरल के अनुसार   बंगाल की खाड़ी में तितली तूफान के पहुंचने की आशंका है। इसका बड़ा असर आंध्र प्रदेश, पंश्चिम बंगाल व ओडिशा समेत उत्तर पूर्वी राज्यों पर पड़ेगा। इसके अलावा बांग्लादेश को भी यह तूफान प्रभावित करेगा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद समुद्र तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान त...
ब्रह्मोस मिसाइल के सीक्रेट पाकिस्तान को पहुंचाने के आरोप में डीआरडीओ इंजीनियर गिरफ्तार

ब्रह्मोस मिसाइल के सीक्रेट पाकिस्तान को पहुंचाने के आरोप में डीआरडीओ इंजीनियर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी एटीएस ने सोमवार को नागपुर से एक डीआरडीओ के इंजीनियर निशांत अग्रवाल को सुरक्षा से जुड़ीं खुफिया जानकारियां लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताते हैं कि यह इंजीनियर देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइल ब्रह्मोस की तकनीकि जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सप्लाई कर रहा था। यूपी और महाराष्ट्र की एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से दबोचा  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की इकाई ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में काम करने वाले इस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को यूपी और महाराष्ट्र एटीएश ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोचा है। ये भी पढ़ेंः स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत बताते हैं कि पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह नागरपुर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की। सूत्रों की माने तो आरोपी पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मा...
विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस, पथराव में दरोगा-सिपाही घायल

विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस, पथराव में दरोगा-सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, आगरा : जिले में आज दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद बवाल हो गया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को देखते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला बेर गांव की है। वहां पुलिस पर हमले होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती  बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच हो रहे आपसी विवाद के दौरान पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद आपसी कहासुनी के बाद शुरू हुआ। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने डायल 100 को बवाल की सूचना दी। जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ये भी पढ़ेंः जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल इसी के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में पथराव में सब इंस्पेक्टर नेम सिंह और सिपाही सतीश घायल हो गए। दोनों...
जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महकमे पर सोशल मीडिया मार जारी है। अभी राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी के हत्यारोपी सिपाहियों के समर्थन में पुलिस कर्मियों की काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की फोटो वायरल होने की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब महोबा के एक सिपाही का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। महोबा में तैनात है सिपाही, वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग मे मचा हडकंप दरअसल, इस वीडियो में सिपाही रो-रो कर कह रहा है कि उसकी पत्नी बहुत बीमार है। उसका इलाज कराना है और अधिकारियों द्वारा उसे छुट्टी नहीं दी जा रही है। सिपाही का आरोप है कि उसने जीपीएफ से पैसे निकालने का आवेदन किया था। फिर भी पैसे नहीं निकाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित ऐसे में उसके पा...
कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर

कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जाजमऊ इंडस्ट्रियल एरिया में टेनरी के टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूर बेहोश हो गए। बताया जाता है कि ये चारों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुए। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके में अशर्फाबाद में स्थित असफाक की जार्ज इंपेक्स टेनरी में हुई है। जाजमऊ इलाके में अशर्फाबाद में स्थित जार्ज इंपेक्स टेनरी की घटना  चारों की हालत बिगड़ती देख उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ये भी पढ़ेंः जब अचानक धू-धूकर जल उठी बस, बाल-बाल बचीं 25 जिंदगियां बताया जाता है कि परिजनों ने सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके किसी तरह जाम खुलवाया। घटना में टेनरी मालिक और...
व्यापारी का अपहरण और प्रधानाचार्य की हत्या, कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन

व्यापारी का अपहरण और प्रधानाचार्य की हत्या, कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते दिनों हुईं दो वारदातों ने जिले के लोगों को हिलाकर रख दिया था। इन वारादातों में एक शहर के टाइल्स व्यापारी का अपहरण और दूसरी अतर्रा में प्रधानाचार्य की हत्या थी। विधान परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पीड़तों के घर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ रहे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिले की कानून व्यवस्था को ध्वस्त करार दिया। साथ ही राज्यपाल से मामले की शिकायत करने की बात कही। विधान परिषद सदस्य सिद्दीकी ने परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा  इस मौके पर सिद्दीकी ने कहा है कि दोनों को लेकर वे पुलिस महानिदेशक सहित राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। दोनों परिवारों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। सिद्दीकी ने नीलू के पिता तेज बली सिंह से पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा सिद्दीक...
थानाध्यक्ष ने कानून मंत्री व डिप्टी सीएम पर की तल्ख टिप्पणी, निलंबित

थानाध्यक्ष ने कानून मंत्री व डिप्टी सीएम पर की तल्ख टिप्पणी, निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अमेठीः सोशलमीडिया पर टिप्पणियां करके अपने ही कानून मंत्री और डिप्टी सीएम पर ऊंगली उठाने वाले थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। यह थानाध्यक्ष अमेठी जिले में तैनात हैं। मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी (अमेठी) अनुराग आर्य ने अब मामले में जांच साइबर सेल को सौंप दी है। अमेठी के जामों  SO ने अपने FB पर की थी टिप्पणी  बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड के बाद सिपाहियों पर कार्रवाई के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। अब अमेठी के जामो थाने के थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने सोशलमीडिया पर विवादित टिप्पणी कर दी है। ये किया था comments थानाध्यक्ष ने प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी टिप्पणी में शामिल कर अनुशासनहीनता कर डाली। एसओ की सार्वजनिक हुई तल्ख टिप्पणी में उसने लिखा...
बाबा रामदेव पर मुसीबत के बादल, अदालत ने किया तलब

बाबा रामदेव पर मुसीबत के बादल, अदालत ने किया तलब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः वर्ष 2014 में लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में  अनुसूचित जाति के लोगों पर टिप्पणी के मामले ने बाबा रामदेव पर मुसीबत के बादल छाने लगे हैं। हिसार की एक अदालत ने 22 अक्टूबर को रामदेव को तलब किया है। ये भी पढ़ेंः बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 2019 में नहीं करूंगा बीजेपी के लिए प्रचार  दरअसल, 2014 में भाजपा के लिए खुलकर प्रचार कर रहे योग गुरु बाबा रामदेव ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए टिप्पणी की थी। बताते हैं कि हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन की अदालत ने योग गुरू रामदेव को नोटिस जारी किया है। ये भी पढ़ेंः बाबा रामदेव से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साथ ही अदालत में पेश होकर पक्ष रखने को कहा है। बताया जाता है कि 26 अप्रैल  2014 के इस मामले को लेकर अधिवक्ता रजत कल्सन ने अदालत में अर्जी दी थी। इसी मामले में अदाल...