Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

गोवा में कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को भेजी चिट्ठी

गोवा में कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को भेजी चिट्ठी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को चिट्ठी भेजकर अपना दावा ठोका है। कांग्रेस का दावा है कि पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार के पास बहुमत नहीं रह गया है। उनकी सरकार अल्पमत में है। बता दें कि बीते दिनों गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा (64) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया था। कहा जा रहा है कि ऐसे में भाजपा के पास बस 13 विधायक बचे हैं और उसकी सरकार अल्पमत में चली गई है और उसको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि मौजूदा बीजेपी सरकार को बर्खास्त किया जाए और सबसे बड़े दल कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया जाए। क्या हैं गोवा में सीटों के समीकरण 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 14 विधायक हैं। वहीं 13 विधायकों...
अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने वाले बयान से आप में मची खलबली, कांग्रेस हुई गदगद…

अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने वाले बयान से आप में मची खलबली, कांग्रेस हुई गदगद…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः आम आदमी पार्टी की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना वाले बयान को लेकर आप में अंदरखाने खलबली मच गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अलका ने यह बयान देकर अपनी पार्टी से लेकर दूसरे दलों को भी चौंकन्ना कर दिया है। इतना ही नहीं अलका ने दिल्ली में कांग्रेस और आप में गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल, अलका लांबा ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे कोई संपर्क करेगा तो वह इस प्रस्ताव पर विचार करेंगी। कांग्रेस और आप में गठबंधन की बात कही  उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस और आप में दिल्ली में गठबंधन हो सकता है। अलका ने कहा है कि यह समय भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने का है, अगर कांग्रेस पार्टी उनके संपर्क करती है तो वह प्रस्ताव पर विचार करेंग...
पीएम मोदी के नाम के साथ बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है आज

पीएम मोदी के नाम के साथ बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है आज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पोलीटिकल डेस्कः लोकसभा-2019 के लिए कांग्रेस और सपा-बसपा अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली-दूसरी सूची का ऐलान कर चुके हैं। अब बीजेपी की बारी है। माना जा रहा है कि आज बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है। बता दें कि बीजेपी संसदीय दल की आज बैठक आज है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद पार्टी करीब 100 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं फाइनल  पहले चरण की सीटों के प्रत्याशियों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हो सकता है क्योंकि लगभग तय है कि इस बार भी वह वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। चर्चा है कि बीजेपी अपने बिहार के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां इस वक्त देशभर में चरम पर हैं। विपक्षी दलों के कई उम्मीदवारों की सूचियां सामने आ चुकी हैं लेकिन बीजेपी ...
मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने को दुनिया के कई आतंकवाद पीड़ित देश एकजुट

मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने को दुनिया के कई आतंकवाद पीड़ित देश एकजुट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक के मुद्दे पर दुनियाभर के देश एक होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में चीन के वीटो लगाने की वजह से जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित होने से बच निकला। वहीं दुनिया के कई देशों में चीन के इस कदम को लेकर असहमति के चलते मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए एकजुटता नजर आ रही है। इस मामले में सुरक्षा परिषद के तीनों सदस्य देशों, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने चीन से बात करते हुए मसूद पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश तेज कर दी हैं। अब जल्द ही इस मामले में नया मोड़ आ सकता है। विशेषज्ञों ने कहीं ये बातें   विशेषज्ञों की माने तो यदि इस प्रयास के बावजूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित नहीं किया गया तो ये तीन स्थायी सदस्य इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली शाखा में पेश करने की तैयारी करेंगे। बताते चलें कि चीन ने अजहर क...
‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में मोदी ने शुरु किया ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान

‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में मोदी ने शुरु किया ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पोलिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव शुरू होते ही नारों से वारा न्यारा करने की रस्साकसी भी तेज हो गई है। विपक्ष ने जहां नरेंद्र मोदी के खिलाफ राफेल मुद्दे को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा बुलंद किया है, वहीं अब नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से 'मैं भी चौकीदार' का नारा देकर एक तरह से अपने अभियान की शुरुआत की है। इस वीडियो को जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मोदी ने लांच किया नया नारा  उन्होंने कहा, 'हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वो एक चौकीदार है।' भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है 'मैं भी चौकीदार।'  इसके साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र म...
सीतापुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, बाइपास पर पेड़ से लटकती मिली..

सीतापुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, बाइपास पर पेड़ से लटकती मिली..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मृतक की हत्या करके उसका शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद छानबीन की। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की भी कोशिश की। लेकिन लोग उसे नहीं पहचान सके। हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी  बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा होगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे मारकर लटका दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर कोतवाली के मालखाने से सरकारी पिस्टल चोरी, लखनऊ के मढ़ियावां में थाने के मुंशी से बरामद! मुकदमा...
बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कथिततौर पर पोलियो ड्राप पीने से हुई अधिवक्ता की 10 माह की मासूम बेटी की मौत के मामले को लेकर दूसरे दिन भी हलचल मची रही। बच्ची के शव का तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। ऐसे में अब बच्ची के बिसरा को सुरक्षित करके जांच के लिए भेज दिया गया है। 10 माह की थी मासूम इशिता   बताते चलें कि बांदा शहर के शंभूनगर इलाके में अधिवक्ता अभय शुक्ला उर्फ सूर्य कुमार शुक्ला उर्फ की 10 माह की बेटी इशिता की बुधवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत पोलिया ड्राप पिलाए जाने के बाद बिगड़ी थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चिकिस्ता विभाग की टीम ने खराब पोलियो खुराक पिलाई, इस कारण बच्ची की जान गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में अधिवक्ता की 10 माह की बेटी ...
दोस्त की शादी में शामिल होने बांदा आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, 1 और ने तोड़ा दम

दोस्त की शादी में शामिल होने बांदा आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, 1 और ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे में हुए दो दर्दनाक हादसों में एक युवक समेत वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक की टक्कर से एक वृद्ध ने भी तोड़ा दम  बताते हैं कि बांदा शहर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव निवासी चुन्नू राजपूत (35) बाइक से अपने भतीजे दीपक (19) व पड़ोसी राजबाबू (21) के साथ बाइक से बांदा शहर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बांदा-चिल्ला मार्ग पर स्थित शुकुलकुआं के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल वहां उपचार के दौरान घायल चुन्नू ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि ...
सीतापुर में इलाहाबाद बैंक के उपभोक्ता हुए धोखाधड़ी का शिकार, लाखों की नगदी हुई पार

सीतापुर में इलाहाबाद बैंक के उपभोक्ता हुए धोखाधड़ी का शिकार, लाखों की नगदी हुई पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। इलाहाबाद बैंक के सैकड़ों उपभोक्ता ठगी का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक बैंकमित्र ने गरीब ग्रामीणों के खातों से लगभग 50 लाख रुपए पार कर दिए हैं। मामला संधना क्षेत्र का  जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने बैंक के अन्य कर्मचारियों पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।मामला जिले के संधना थाना क्षेत्र के रालामऊ गांव का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर कोतवाली के मालखाने से सरकारी पिस्टल चोरी, लखनऊ के मढ़ियावां में थाने के मुंशी से बरामद!मुकदमा ...
युवक ने कमरा बंदकर खुद को आग लगाई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

युवक ने कमरा बंदकर खुद को आग लगाई, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में आज एक युवक ने किसी बात से आहत होकर खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड की वजह नहीं हो सकी स्पष्ट    बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव के रहने वाले बलवान के पुत्र शिवपूजन (25) आज खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिजनों का ध्यान उस ओर गया। परिवार के लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में पेपर खराब होने से हताश 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान बताते हैं कि मृतक शादीशुदा था और ...