Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर से एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को इंजेक्शन देकर अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता ने अस्पताल के ही कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकाकरी होते ही पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस में काम करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इलाज के लिए भर्ती थी अस्पताल में पीड़िता बताया जाता है कि मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले एक निजी अस्पताल में महिला मरीज काफी दिनों से इलाज करा रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल के 3 कर्मचारियों ने शनिवार रात उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसे नशे में कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके स...
कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पालिटिकल डेस्कः कांग्रेस ने शनिवार देर रात को अपनी 8वीं सूची जारी करते हुए 38 उम्मीदवारों पर पत्ते खोल दिए। इस सूची में कांग्रेस ने चार पूर्व मख्यमंत्रियों एवं दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। ये चार मुख्यमंत्री हैं दिग्विजय सिंह, अशोक चौहान, एम. वीरप्पा मोइली और हरीश रावत। सूची से साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से चुनाव लड़ाया जा रहा है। गुलबर्गा से लड़ेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे  वहीं अशोक चौहान को नांदेड़ और राशिद अल्वी को अमरोहा से टिकट दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा मथुरा सीट को लेकर है। कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है जबकि इससे पहले मथुरा से सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस की इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्...
बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बवाल कर रहे व्यक्ति को काबू में करने पहुंची पुलिस की डायल-100 गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिस कर्मियों को पीटा गया। इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों को काबू में किया। पुलिस ने पिता-पुत्र और मां समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं कई अज्ञात लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उधर, भाजपा नेताओं ने मामले में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों को घर में घुस-घुसकर पीटा है। आरोप है कि पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक समेत कई निर्दोषों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। एक शराबी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस  भाजपाइयों ने डीआईजी और एसपी से भी मिलकर मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस की ओर से पीड़ित होमगार्ड, डा...
बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

बांदा में घर से नाराज होकर निकली इंटर की छात्रा ने केन नदी पुल से कूदकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से किसी बात से नाराज होकर निकली छात्रा ने केन नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। यह घटना उस वक्त हुआ जब 16 वर्षीय इस छात्रा को रोकने के लिए उसका भाई भी पीछे-पीछे जा ही रहा था लेकिन भी छात्रा की जान नहीं बच सकी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग पहले तो शव को घर ले गए, लेकिन बाद में छात्रा के पिता ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर की घटना  बताया जाता है कि शहर के स्वराज कालोनी निवासी हीरालाल की बेटी पूनम (16) किसी बात को लेकर घर से निकल गई। उसे रोकने के लिए भाई भी साथ-साथ गया। भागते-भागते वह केन नदी के पुल पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह भाई ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। ...
टिकटों को लेकर बीजेपी में भी दबी जुबान उठ रहे सवाल, कल्याण सिंह ने कही यह बात..

टिकटों को लेकर बीजेपी में भी दबी जुबान उठ रहे सवाल, कल्याण सिंह ने कही यह बात..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की लगातार सूची जारी कर रही है।  कई महत्वपूर्ण नेताओं को लिस्ट सामने आ चुकी है। बिहार और यूपी में कौन-कौन बीजेपी की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे, इसकी तस्वीर भी अब साफ हो गई है। इस लिस्ट पर गौर किया जाये तो बीजेपी ने कई ऐसे नेताओं का टिकट काट दिया है, जिसको लेकर विवाद भी हुआ है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोश इस बार चुनावी मैदान से बीजेपी ने दूर रखा है। अतरौली सीट को लेकर बोले, कल्याण दोनों ही नेताओं का बीजेपी में अहम रोल रहा है। दूसरी ओर कुछ ऐसे नेताओं को बीजेपी ने इस बार टिकट दिया है,जो उनकी पार्टी पर सवाल खड़ा कर सकती है। टिकट के खेल में अब बीजेपी पर उंगली उठने लगी है। अलीगढ़ से बीजेपी नेता और मौजूदा सांसद सतीश गौतम की उम्मीदवारी को लेकर कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। ये भी पढ़ेंः भाजपा की पहली लिस्टः वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राज...
लोहिया जयंती पर अखिलेश ने पीएम मोदी पर हिंदुत्व को लेकर कसा कुछ ऐसा तंज..

लोहिया जयंती पर अखिलेश ने पीएम मोदी पर हिंदुत्व को लेकर कसा कुछ ऐसा तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति  न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनको नमन किया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। साथ ही पीएम मोदी पर तंज कसने का मौका भी नहीं गंवाया। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समझ में नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किस विचारधारा पर चलना चाहते हैं। लोहिया पार्क पहुंचे अखिलेश  एक तरफ गांधी जी, भगत सिंह, सरदार पटेल, बाबा साहेब और डॉ. लोहिया को अपनाने की कोशिश तो दूसरी तरफ उनका सम्मान, जिनका इन सबने खुला विरोध किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा कि आपने डॉ. लोहिया की 'हिंदू बनाम हिंदू की पहली पंक्ति तो पढ़ी होगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लोहिया पार्क जाकर उनको नमन किया। इस मौके प...
चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

चाचा का भतीजे पर चुनावी हमला, पूछा- करोड़ों में टिकट बेच रही सपा, कहां गए समाजवादी सिद्धांत..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनावी सरगर्मी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संरक्षक शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद को दरकिनार कर लोकसभा चुनाव में दस से 25 करोड़ रुपया लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट बेचा गया है। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांत को भूल चुकी है। सपा में अब समाजवाद के सिद्धांत को बेचा जा रहा है। भतीजे पर हमलावर चाचा    बाहर से आए नेताओं से दस, 15, 20 व 25 करोड़ रुपया देकर लोकसभा का टिकट दिया जा रहा है। समाजवाद की राह पर चलने वाला पार्टी का कार्यकर्ता कैसे इतनी बड़ी धनराशि पर टिकट प्राप्त करेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से तो उन लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो कि समाजवादी के बारे में कुछ भी जानते तक नहीं। शिवपाल इतने पर भी नहीं रूके। आगे ...
सुसाइड करना चाहता है इस बड़े डायरेक्टर का यह एक्टर बेटा, ट्वीट कर बताई दिल की बात..

सुसाइड करना चाहता है इस बड़े डायरेक्टर का यह एक्टर बेटा, ट्वीट कर बताई दिल की बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः उदय चोपड़ा के ट्वीट कर बताया कि उनके मन में आ रहे आत्महत्या करने का ख्याल फिल्म अभिनेता उदय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल आ रहे थे फिर बाद में उन्होंने ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। उन्होंने ट्वीट पर लिखा- 'मैंने कुछ घंटों के लिए अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था मैंने महसूस किया कि मैं मौत के करीब हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि सुसाइड करने का यह अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थायी रूप से कर सकता हूं। निराशा की वजह भी की जाहिर  सिने जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है। वह आखिरी बार धूम 3 फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्...
तो अब ‘हाथ’ के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे भाजपा के ‘शत्रु’ शत्रुघ्न सिन्हा! 

तो अब ‘हाथ’ के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे भाजपा के ‘शत्रु’ शत्रुघ्न सिन्हा! 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बिहार में एनडीए ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम न होने से किसी को कोई हैरानी नहीं हुई। दरअसल वह काफी समय से मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में है। सार्वजनिक मंच से वह कई बार सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा था कि बीजेपी उनसे किनारा करेगी और ऐसा हुआ भी। जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा  फिलहाल उनका कांग्रेस में अब जाना तय माना जा हा है। ऐसी चर्चा है कि वह कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राजनीतिक गलियारों में काफी दिनों से ऐसी चर्चा थी कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ...
लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

लखनऊ में सनसनी, कृष्णानगर में बैग के भीतर टुकड़ों में मिली महिला की लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के कृष्णानगर इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया। बाद में बैग में भरकर लोहिया ला विश्वविद्यालय के सामने पार्किंग के बाहर बेंच पर रख दिया गया। लावारिस बैग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, जांच में खुलासा  कई घंटे तक जब बैग को लेकर कोई नहीं आया तो आसपास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बैग के पास से दुर्गंध आ रही थी और जब पुलिस ने उसे खोला तो लोगों के होश उड़ गए। लगभग 35 से 40 साल उम्र की महिला का शव उसमें रखा मिला। महिला का सिर, हाथ अलग थे। बताया जाता है कि पुलिस को मौके से एक फटा हुआ पत्र भी मिला है। उसके सहारे पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांचकर रही है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशो...