Thursday, October 15सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर

यूपी में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत 4 की मौत-कार डिवाइडर से टकराने से हादसा

यूपी में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत 4 की मौत-कार डिवाइडर से टकराने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अमरोहा जिले के सरकड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अमरोहा के बछराऊं थाना क्षेत्र के सरकड़ा के रहने वाले मेहरचंद और उनके दो बेटों परमिंदर, रतन सिंह तथा गजरौला के फोंदापुर के देवेंद्र के रूप में हुई है। अमरोहा के रहने वाले बताए जा रहे चारों मृतक जानकारी के अनुसार बिजनौर के कोतवाली रोड पर गुनियापुर के पास आज एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। टकरा गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। कार कोतवाली से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। हादसे इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी...
UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

UP : मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले 5 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में मुस्लिम महिलाओं पर जबरन रंग डालने वाले दो युवकों समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। दरअसल, इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि बाइक सवार एक युवक और दो महिलाओं पर कुछ युवक जबरन रंग डाल रहे हैं। साथ ही पानी से भिगो रहे हैं। वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन वीडियो वायरल होने पर इसकी काफी आलोचना हो रही थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो बिजनौर के धामपुर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित खारी कुआं का था। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद दो युवक और तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : BJP की 5वीं सूची जारी, मेरठ से अरुण गोविल-मंडी से कंगना रनौत    सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया...
लोकसभा चुनाव : BSP ने अमरोहा-बिजनौर, नगीना समेत इन 16 जगहों से उतारे प्रत्याशी, पढ़िए पूरी सूची..

लोकसभा चुनाव : BSP ने अमरोहा-बिजनौर, नगीना समेत इन 16 जगहों से उतारे प्रत्याशी, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 204 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। यह बसपा की पहली सूची है। इसमें कई अहम सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सहारनपुर सीट से माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस के इमरान मसूद से टक्कर लेंगे। वहीं अमरोहा सीट से मुदाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। बताते चलें कि अमरोहा के सांसद रहे दानिश अली ने बसपा छोड़कर हाल में ही कांग्रेस का हाथ थामा है। दानिक को कांग्रेस ने अमरोहा से प्रत्याशी भी घोषित किया है। यहां पढ़िए प्रत्याशियों की पूरी सूची  ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..  ...
UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..

UP : महिला का सिर कटा शव.., दाहिने हाथ पर लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला बिजनौर में नांगलसोती के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र का है। रविवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी सुराग जुटाने का प्रयास किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कटा सिर तलाश रही पुलिस जानकारी के अनुसार नांगलसोती के गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में आज सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिला। जानकारी होने पर एसपी श्री जादौन, सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी जुटाई। ये भी पढ़ें : UPNews : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस   पुलिस ने आसपास इलाके ...
Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Bijnor : नगीना में राम भक्तों ने किया प्रसाद वितरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर के नगीना कस्बे में राम भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पहले भगवान की आरती करते हुए भोग लगाया। फिर आम लोगों को प्रसाद वितरण शुरू किया। प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम नगीना कस्बे में रोडवेज बस अड्डे के सामने हुआ। इस मौके पर एमएम कालेज के शिक्षक ब्रजमोहन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश, सुशील कुमार, डा. नीता, रेखा, सुनीता, सारिका, सर्वेश, गौरव शर्मा, विपुल मोहन, पारस कटारिया, दिव्यांश शर्मा, कुमार मंथन आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अमरोहा : स्टेट हाइवे पर युवकों का जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस..  ...
बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

बिजनौर : द्वार पर खड़ी बारात, दुल्हन ने वरवाला फेंक थामा प्रेमी का हाथ, फिर बड़ों ने दिखाई समझदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। बरात की चढ़त होने के बाद दूल्हा दुल्हन संग फेरे लेने पहुंचा। दुल्हन ने शादी से साफ इंकार करते हुए जेबर उतार फेंके। इसके बाद शादी के मंडप में ही वरमाला भी फेंक दी। बताते हैं कि दुल्हन अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज का दावा कर दिया। इसके बाद प्रेमी युगल गांव से भी चला गया। उधर, दूल्हे ने बाद में अपनी चचेरी साली के साथ फेरे लिए। इसके बाद बारात विदा हुई। दुल्हन की चचेरी बहन संग हुए सात फेरे दरअसल, सोमवार शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र में बारात पहुंची थी। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा और चढ़त की। जैसे ही बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंची, तो उसने शादी से इंकार https://samarneetinews.com/accident-in-bijnor-4-including-mother-and...
Bijnor : शेर के हमले से हाथी के बच्चे की मौत, विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Bijnor : शेर के हमले से हाथी के बच्चे की मौत, विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर के बढ़ापुर रेंज के गश्ती वनकर्मियों को ढकरिया बीट में शेर के हमले में हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हाथी का डेढ़ माह का यह बच्चा वन कर्मियों को घायल हालत में मिला। उसे रेंज कार्यालय लाकर इलाज कराया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। DFO ने कही यह बात डीएफओ आशुतोष पांडेय का कहना है कि बढ़ापुर के वनकर्मियों को शनिवार रात करीब 9 बजे ढ़करिया बीट में हाथी का बच्चा घायल हालत में मिला। उसकी उम्र लगभग डेढ़ माह के आसपास है। बताते हैं कि उसके सिर में https://samarneetinews.com/up-news-loved-daughters-mother-in-law-then-both-chose-this-new-path/ गंभीर चोटें आई मिलीं थीं। वनकर्मियों की सूचना पर हाथी के घायल बच्चे को इलाज के लिए बढ़ापुर वन रेंज कार्यालय परिसर ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। https://samarneetinews.com/dead-body-started-...
भूकंप : लखनऊ-कानपुर-मेरठ-सीतापुर और बिजनौर समेत कई जिलों में तगड़े झटके, 6.2 तीव्रता

भूकंप : लखनऊ-कानपुर-मेरठ-सीतापुर और बिजनौर समेत कई जिलों में तगड़े झटके, 6.2 तीव्रता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : दिल्ली-एनसीआर, यूपी के मेरठ, लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। आज दोपहर करीब 2.51 बजे आए भूकंप के झटकों के बाद लोग डर के मारे अपने आफिसों और घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। नेपाल में जमीन के 5 किमी अंदर था भूकंप का केंद्र इसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर 5 किमी अंदर था। इसके साथ ही लखनऊ, पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, सीतापुर, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बागपत, फरीदाबादा, बुलंदशहर, श्रावस्ती में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भी पढ़ें : देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज.. बताते हैं कि इससे पहले इससे पहले दोपहर 2:25 बजे भी भूकंप के झटके आए। इस भूकंप का केंद्र भी नेप...
Update-बिजनौर : मुख्य डाकघर में चली गोली, सिपाही से कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने खोया आपा, पुलिस पहुंची

Update-बिजनौर : मुख्य डाकघर में चली गोली, सिपाही से कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने खोया आपा, पुलिस पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में आज शनिवार दोपहर मुख्य डाकघर में हंगामा हो गया। वहां परिवार के साथ आधार कार्ड बनवाने पहुंचे सिपाही और डाकघर के सिक्योरिटी गार्ड में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि सिक्योरिटी गार्ड ने आपा खो दिया और अपनी बंदूक से सिपाही पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों को थाने ले गई पुलिस, पूछताछ जारी उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सिपाही और गार्ड दोनों को थाने लेकर पहुंची है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव कंभोर का युवक पुलिस में सिपाही है। वह इस समय पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात है। बताते हैं कि आज अपने बच्चे और पत्नी के साथ आधार कार्ड लेने शहर के मुख्य डाकघर पहुंचा था। वहां किसी बात पर सिक्योरिटी गार्ड से उ...
पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बांदा, कानपुर, सीतापुर, बिजनौर, ललितपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं। सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवे...