Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज उनके बेंगलुरू स्थित आवास पर निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत लगभग सभी बड़े नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने जताया दुख  बताया जाता है कि अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वे वरिष्ठ भाजपा नेता थे और केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। ये भी पढ़ेंः चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती बताते हैं कि अनंत कुमार का बासवानागुड़ी में श्रीशंकर कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह भाजपा के कद्दावरों और वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा धक्का लगा है।...
बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के दो मेधावियों ने देशभर में न सिर्फ अपने परिवार और माता-पिता का सिर ऊंचा किया है बल्कि बांदा शहर का भी नाम रोशन किया है। इन दोनों मेधावी छात्र-छात्राओं में बांदा शहर की बेटी नैना नागपाल और बेटा ऋषभ है। इन दोनों ने IES यानी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2018 में शानदार स्थान बनाया है। नैना ने IES में पाई 40वीं रैंक और मेधावी ऋषण ने 48वीं रैंक  बांदा के किराना व्यवसायी राजेश नागपाल की बेटी नैना ने आईईएस परीक्षा में देशभर में 40वीं रैंक हासिल की है जबकि ऋषभ ने इसी परीक्षा में देशभर में 48वीं रैंक पाई है। मेधावी नैना के पिता किराना व्यवसायी हैं और मां रेखा पूर्ण रूप से ग्रहणी हैं। बेटी की शानदार सफलता पर दोनों माता-पिता बेहद खुश हैं और दोनों ने गले लगाकर बेटी को शाबाशी भी दी है। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना बताते हैं...
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सबसे ज्यादा युवा साथ, हमारी बनेगी सरकार

कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सबसे ज्यादा युवा साथ, हमारी बनेगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज रविवार को यहां कानपुर पहुंचे। श्री मौर्य ने यहां चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बने भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान मौर्ये ने आईटी विभाग से जड़े कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कानपुर में बीजेपी के आईटी विभाग का उद्घाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम मौर्य  बताया जाता है कि रविवार को पार्टी के आईटी विभाग के उद्घाटन के साथ ही कानपुर के आसपास के 17 जिले बीजेपी आईटी सेक्टर के साथ जुड़ जाएंगे। आईटी सेक्टर से जुड़े 550 कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या इस दौरान कानपुर पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले सीएसए में बने आईटी विभाग का उद्घाटन किया। ...
प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग लड़की से किया रेप, शरीर पर जगह-जगह काटने और चोटों के निशान

प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग लड़की से किया रेप, शरीर पर जगह-जगह काटने और चोटों के निशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेटियों की आबरू लुटने का घिनौना सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के दरिंदे पुत्र ने नाबालिग दलित बालिका से रेप कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी दरिंदे ने रेप के दौरान हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के शरीर पर जगह-जगह काटा और जख्म कर दिए। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर लौटी और परिवार वालों को फफक कर रोते हुए आपबीती सुनाई। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे। सचेंडी के ग्राम सीढ़ी का प्रधान है आरोपी का पिता   यह वारदात कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटनाक्रम में चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि थाना पुलिस रिपोर्ट लिखने की बजाए आरोपी को बचाती नजर आई। पीड़ित परिवार के लोगों ने भी थानाध्यक्ष सचेंडी पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। लेकिन बाद में मीडिया...
चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती

चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसीः खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को दिल का दौरा पड़ा है। उनको गंभीर हालत में रामराजा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्री चौधरी की हालत उस समय बिगड़ी जब वह मध्यप्रदेश की निवाड़ी विधानसभा में सपा प्रत्याशी दीपक यादव के प्रचार को पहुंचे थे। बताया जाता है कि सुबह उनको सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई थी। अखिलेश यादव ने कराई एयर एंबुलेंस की व्यवस्था  उधर, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत उनका हाल-चाल लेते हुए एयर एंबुलेंस का इंतजाम कराया है। बताते हैं कि एयर एंबुलेंस से उनको मेदांता अस्पताल इलाज के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सपा के कई बड़े नेता श्री चौधरी का तबियत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं...
राममंदिर निर्माण के लिए विहिप कर रही बजरंगदल में 25 हजार नए सदस्यों की भर्ती

राममंदिर निर्माण के लिए विहिप कर रही बजरंगदल में 25 हजार नए सदस्यों की भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः राममंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, विहिप ने अपने युवाओं के संगठन बजरंग दल में नए सदस्यों की की भर्तियां तेजी के साथ शुरू करा दी है। कहा कि अब तक बजरंग दल के 10 हजार नए कार्यकर्ताओं की दीक्षा का काम पूरा हो चुका है। पदाधिकारी बोले, 10 हजार सदस्य हो चुके हैं भर्ती  पदाधिकारी का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प और प्रतिज्ञा कराने को 100 स्थानों पर कार्यक्रम तय होंगे। यह कार्यक्रम गीता जयंती 18 दिसंबर तक चलेंगे। बताया जा रहा है कि कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सिर्फ अवध प्रांत में 25 हजार भर्तियां करने का टारगेट तय किया गया है। ये भी पढ़ेंः अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा इतना ही नहीं 10 हजार कार्यकर्ता भर...
प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल

प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला के मद्देनजर यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम बदला जाएगा। 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा का घोषित कार्यक्रम फिर से परिवर्तित करके जारी किया जाएगा। इस बदलाव को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंत्री डा दिनेश शर्मा द्वारा एक जरूरी बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने दी जानकारी, जल्द ही होगी बैठक  दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने प्रयागराज में अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसके बाद उन्होंने बताया है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि पर ही शुरू होगीं। लेकिन परीक्षा की उन तारीखों को बदला जाएगा जिनपर कुंभ मेले में प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे। ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत परीक्षार्थियों को न हो। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक...
मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुके थे हमले 

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुके थे हमले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगर: जिले में वर्ष 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा की है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे इस युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब वह अपने घर में मौजूद था। घर में गोली मारकर हत्या कर गए बाइक सवार  बताते चलें कि मुजफ्फरनगर में 2013 के दंगों के दौरान गांव कुटबा में बड़े पैमाने पर आगजनी की घटनाएं हुईं थीं। इनमें गांव का काला उर्फ रामदास नाम का युवक भी नामजद आरोपी था। इसके बाद उसे जेल हो गई थी। काफी दिन जेल में रहकर वह लौटा था। उधर, उसकी हत्या की जानकारी होने पर मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान तुरंत ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करके हालात को संभाला। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत.. बताया जाता...
सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या

सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुर: रेलों में नो स्मोकिंग और यात्री सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े स्लोगन चस्पा कर दम भरने वाली रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा में फिसड्डी साबित हो रही है। फिर चाहे हादसों में यात्रियों की मौत हो रही हो या ट्रेनों में हत्या, लूट और डकैती के दौरान यात्रियों पर हमले। अब चलती ट्रेन में महिला यात्री की हत्या का एक बेहद सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यूपी के शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस में एक महिला को दूसरे यात्री को सिगरट पीने से मना करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ट्रेन में पास में बैठे व्यक्ति को सिगरट पीने से मना किया। इस दौरान सिगरट पी रहे व्यक्ति ने महिला से विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि उक्त व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पंजाब से बिहार छठ पूजा मनाने ज...
लखनऊ के विकासनगर में सिलेंडर फटने से मल्टीस्टोरी फ्लैट में आग, कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

लखनऊ के विकासनगर में सिलेंडर फटने से मल्टीस्टोरी फ्लैट में आग, कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार देर रात विकास नगर इलाके के मल्टीस्टोरी फ्लैट में आग लग गई। आठवीं मंजिल पर लगी इस आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने घंटों मशक्कत की। आग पर जबतक काबू पाया जा सका, सबकुछ जलकर राख हो गया। हांलाकि इस दौरान किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। घटना के समय घर में नहीं थे परिवार के लोग  शुक्रवार देर रात ट्रांसगोमती के विकास नगर में स्थित रोहतास अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल के फ्लैट में अचानक तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठती दिखाई दीं। बताते हैं कि संभवतः लीकेज के चलते सिलेंडर फटने से आग लगी है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में चारबाग के होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग में बच्ची व महिला समेत 5 की मौत, 3 गंभीर यह फ्लैट नंबर-802 था जिसमें व्यवसाई अभिषेक राय अपने परिवार के साथ रहते थे। बताते हैं कि घटना के वक्त अभिषेक दूसरे अपार्टमेंट में रहने ...