Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

राममंदिर निर्माण के लिए विहिप कर रही बजरंगदल में 25 हजार नए सदस्यों की भर्ती

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, अयोध्याः राममंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, विहिप ने अपने युवाओं के संगठन बजरंग दल में नए सदस्यों की की भर्तियां तेजी के साथ शुरू करा दी है। कहा कि अब तक बजरंग दल के 10 हजार नए कार्यकर्ताओं की दीक्षा का काम पूरा हो चुका है।

पदाधिकारी बोले, 10 हजार सदस्य हो चुके हैं भर्ती 

पदाधिकारी का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्प और प्रतिज्ञा कराने को 100 स्थानों पर कार्यक्रम तय होंगे। यह कार्यक्रम गीता जयंती 18 दिसंबर तक चलेंगे। बताया जा रहा है कि कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सिर्फ अवध प्रांत में 25 हजार भर्तियां करने का टारगेट तय किया गया है।

ये भी पढ़ेंः अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा

इतना ही नहीं 10 हजार कार्यकर्ता भर्ती भी हो चुके हैं। बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा (अस्त्र-शस्त्र का प्रशिक्षण) भी दिलवाने की तैयारी कर रही है। अवध प्रांत के संगठन मंत्री भोलन्दु ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेगा। बताया है कि त्रिशूल दीक्षाधारी कार्यकर्ता संतों के आदेश पर किसी भी वक्त अयोध्या कूच करेंगे।