Saturday, October 10सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

कानपुर फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

कानपुर फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर में आज बुधवार को फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को अपनी पिस्टल से गोली मार ली। गोली बाथरूम के अंदर कनपटी पर सटाकर मारी गई जो सिर के आरपार हो गई। घटना इस ग्रुप के रेस्ट हाउस में हुई। चिंताजनक हालत में उनको शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पिस्टल कब्जे में है और छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। घायल डायरेक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गोली सिर के आरपार हो गई है। स्वरूपनगर में घर कैंट में हुई घटना बताया जाता है कि सुनील जोशी कानपुर फर्टिलाइजर डंकन ग्रुप में डायरेक्टर हैं। वहीं शहर के शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में गेस्टो अस्पताल के सामने रहते हैं। बताते हैं क...
बांदा में CM योगी के आदेश बेअसर-प्राइवेट स्कूल खुला, परीक्षा जारी, प्रबंधक बोले..

बांदा में CM योगी के आदेश बेअसर-प्राइवेट स्कूल खुला, परीक्षा जारी, प्रबंधक बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के कड़े फैसलों की देशभर में प्रशंसा हो रही है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि प्रदेश के सभी स्कूल-कालेज 2 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय तक की परीक्षाएं रद्द हो गई हैं। ऐसे में बांदा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल संतु तुलसी स्कूल में इस वक्त बुधवार को परीक्षाएं चल रही हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद खोला स्कूल जानकारों की माने तो सोमवार को भी स्कूल खोलकर परीक्षाएं ली गईं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक का अपना अलग ही तर्क सामने आया। इस स्कूल के प्रबंधन के बारे में कहा जाता है कि पहले भी शासन के आदेशों की अनदेखी करता रहा है। अधिकारियों को अपनी पहुंच बताकर धौंस भी दिखाई जाती है। कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं ली गईं बुंदेलखंड के बांदा मंडल मुख्यालय पर शहर के इंदिरा नगर मे...
कोरोनाः चित्रकूट में भगवान कामतानाथ मंदिर के पट 31 तक बंद

कोरोनाः चित्रकूट में भगवान कामतानाथ मंदिर के पट 31 तक बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः कोरोना वायरस से बचाव के प्रयास धर्मनगरी चित्रकूट में भी शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में इस तीर्थ क्षेत्र में भगवान कामतानाथ मंदिर के प्रथम मुखार बिंदु समेत बाकी मठ-मंदिरों के पट 31 मार्च तक के लिए बंद हो गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले के प्रशासन ने इस संबंध में एक बैठक की है। बैठक में कहा गया है कि श्रद्धालुओं से घर पर रहकर भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन करने की अपील की जाए। मंदाकिनी आरती पर भी रोक लगाई इतना ही नहीं यूपी के चित्रकूट जिला प्रशासन की ओर से राम घाट पर मंदाकिनी आरती, मत्यगजेंद्रनाथ की सामूहिक महाआरती पर रोक लगा दी है। हालांकि, मंदिरों में पुजारी पूजा-अर्चना और आरती करते रहें। बताते हैं कि होटल संचालकों को भी अग्रिम बुकिंग रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते हैं कि आज बुधवार को इस संबंध में मध्यप्रदेश के सतना के मझगवां एसडीएम एसके धुर्वे ...
सुहागरात से पहले मोबाइल पर आया पत्नी का वीडियो और फिर..

सुहागरात से पहले मोबाइल पर आया पत्नी का वीडियो और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक शादीशुदा व्यक्ति की जिंदगी में शादी के बाद उस वक्त तूफान सा आ गया, जब उसके मोबाइल पर नई नवेली पत्नी का वीडियो आया। सुहागरात से ठीक एक दिन पहले आए 31 साल के इस युवक के मोबाइल पर पत्नी के पोर्न वीडियो ने उसके तमाम सपनों को चकनाचूर कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा है। एक्स बाॅयफ्रैंड ने उठाया खतरनाक कदम बताते हैं वीडियो भेजने वाला युवक की पत्नी का एक्स बायफ्रैंड था जिसके उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध रह चुके थे। यह पूरा मामला साइबर सिटी बेंगलुरु का है। बेंगलुरु के चिक्कामगलुरु का है मामला मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बेंगलुरु दरअसल चिक्कामगलुरु के रहने वाले विकास (काल्पनिक नाम) की बीती साल 24 नंवबर 2019 में डिंपल (काल्पनिक नाम) के साथ सगाई हुई थी। सबकुछ ठीक-ठीक चलता रहा। दोनों परिवार के लोग भी इस रिश्ते से खुश थे और होने वाले पति-पत्नी भी। ये भी पढ़ेंः किसिंग के जोश म...
Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज का योगा वीडियो वायरल

Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज का योगा वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना के असर ने हर आम और खास आदमी की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। इससे फिल्मी सितारे भी अछूते नहीं हैं। फिल्मी एक्ट्रेस के जिम बंद हो गए हैं तो सभी खुद को अपने-अपने ढंग से फिट रख रहे हैं। इनमें से एक हैं फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज। Fitness के लिए घर में कर रहीं मशक्कत कोरोना के चलते जैकलीन का जिम बंद हो चुका है, ऐसे में वह घर में खुद को फिट रखने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। उन्होंने घर में योगा करते हुए अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। Vidio को मिल रहे हैं जमकर Likes देखते ही देखते लाखों लोग उनका यह वीडियो देख चुके हैं। यह वीडियो उनके आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुआ है। वीडियो वह पुशअप करती हुईं और योगा करती हुईं दिख रही हैं। फिटनेस के साथ Beauty भी दिख रही इस वीडियो में उनकी फिटनेस के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती को भ...
बड़ी खबरः यूपी में अब 2 अप्रैल तक स्कूल-कालेज बंद, तहसील दिवस-जनता दर्शन पर भी रोक

बड़ी खबरः यूपी में अब 2 अप्रैल तक स्कूल-कालेज बंद, तहसील दिवस-जनता दर्शन पर भी रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट को देखते हुई यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह अलर्ट है। सरकार कोई ऐसी गुंजाइश नहीं रखना चाहती है जिससे इस बीमारी को फैलने का मौका मिले। इसी क्रम में सीएम योगी ने यूपी के स्कूल-कालेजों को 22 मार्च तक बंद कर दिया था। अब सरकार ने नए आदेशों में स्कूल-कालेजों को 2 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने सभी परीक्षाओं को भी 2 अप्रलै तक स्थगित कर दिया है। बताते चलें कि यूपी रेरा ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक सुनवाई स्थगित कर दी है। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले दरअसल, मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में परीक्षाओं को स्थगित करने का भी आदेश हुआ है। यूपी के सभी पर्यटक स्थलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। फैसला लिया गया है कि पर्यटक स्थल...
अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बाॅलीवुड फिल्मों के अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान दुनिया को अलविदा कह गए। बीती 15 मार्च को उनका निधन हो गया। उनके निधन से बालीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। खलनायक की भूमिका अदा करने वाले इम्तियाज खान कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभा चुके थे। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनसे जुड़ी यादें शेयर कीं। साथ ही उनके परिवार को सांत्वना भी दीं। एक्टर जावेद जाफरी ने इम्तियाज के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया। यादों की बारात में यादगार था रोल इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सीनियर एक्टर इम्तियाज बड़े शानदार एक्टर थे। उनके साथ गैंग फिल्म में काम किया था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने भी काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इम्तियाज के साथ अमजद खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक वक्त की बात है। ये भी पढ़ेंः नह...
गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने यूपी में अपने 9 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों समेत युवजन सभा के अध्यक्ष का भी नाम घोषित कर दिया। इस संबंध सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्त्म पटेल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। बताते हैं प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ये घोषणा की है। इस क्रम में चौधरी लौटनराम निषाद सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बांदा से विजय करन, महोबा से प्राण सिंह वहीं नौ जिलों और महानगरों अध्यक्षों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें एक सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की गई है। घोषित हुए पदाधिकारियों में बुंदेलखंड के बांदा से विजय करन को, महोबा से प्राण सिंह को तथा फतेहपुर से विपिन सिंह और वाराणसी से सुजीत यादव को पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जौनपुर से लाल बहादुर, गोरखपुर से नगीना साहनी,...
बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के बेटे का थोड़ा आगे वाहन रोकना उसकी पिटाई की वजह बन गया। मौके पर तैनात सिपाहियों ने उनपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। सिपाहियों ने इतना पीटा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के चेहरे में थप्पड़ के निशान उभरे दिखाई दिए। इसके बाद भाजपाइयों में उबाल आ गया। भाजपा नेता सिविल लाइन चौकी पहुंचे। चौकी से कोतवाली तक हुआ धरना-प्रदर्शन वहां चौकी घेरते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने स्थिति संभाली और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सिविल लाइन चौकी के पास हुआ घटनाक्रम शाम 7 बजे तक यह घटनाक्रम चल ही रहा था कि इसी दौरान कोतवाली में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर सिपाहियों ने लाठियां चटका दीं। बताते हैं कि जिस समय सिपाहियों ने लाठियां चलाईं उस वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद अन्य पदाधिकारियों...
औरैया डबल मर्डर में सपा MLC कमलेश पाठक समेत 7 को जेल, गनर सस्पैंड

औरैया डबल मर्डर में सपा MLC कमलेश पाठक समेत 7 को जेल, गनर सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः औरैया जिले में मंदिर के भूमि विवाद में वकील अंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन की हत्या के मामले में आज सोमवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 7 लोगों को जेल भेज दिया गया। सपा एमएलसी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद सातों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। बताते हैं कि पुलिस सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से एक रिवाल्वर, एक राइफल और चार तमंचे बरामद किए थे। वारदात के बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति है। वहीं मौके पर दोनों पक्षों के घरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। गनर की कार्बाइन भी सील, मामले की जांच शुरू हुई साथ ही एमएलसी पाठक के गनर की कार्बाइन को सील कर दिया गया है। गनर को सस्पैंड किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर...