Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Kanpur Fertilizer Duncan director sunil joshi shot himself condition critical

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर में आज बुधवार को फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को अपनी पिस्टल से गोली मार ली। गोली बाथरूम के अंदर कनपटी पर सटाकर मारी गई जो सिर के आरपार हो गई। घटना इस ग्रुप के रेस्ट हाउस में हुई। चिंताजनक हालत में उनको शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पिस्टल कब्जे में है और छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। घायल डायरेक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गोली सिर के आरपार हो गई है।

स्वरूपनगर में घर कैंट में हुई घटना

बताया जाता है कि सुनील जोशी कानपुर फर्टिलाइजर डंकन ग्रुप में डायरेक्टर हैं। वहीं शहर के शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में गेस्टो अस्पताल के सामने रहते हैं। बताते हैं कि आज सुबह कानपुर कैंट स्थित नवशील अपार्टमेंट के पास स्थित ग्रुप के रेस्ट हाउस पहुंचे थे। वहां कंपनी के कुछ अधिकारी भी थे। बताते हैं कि वह वहां निरीक्षण के लिए जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ खबर का असर, संत तुलसी स्कूल पर छापा, बीएसए बोले, करेंगे सख्त कार्रवाई

आज 9 बजे पहुंचे और वेटर से पानी मांगा। इसके बाद बाथरूम चले गए। बाथरूम में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद कर्मचारी वहां पहुंचे और दरवाजा खोला। वहां खून से लतपत सुनील नीचे पड़े थे। पास में उनकी पिस्टल भी पड़ी थी। स्टाफ उनको लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। मौके पर पहुंचे छावनी सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी का कहना है कि फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पिस्टल सुनील की लाइसेंसी पिस्टल थी। परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुद को गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ KGMU में महिला डाक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को जेल