Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Suicide attempt

Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज युवती ने पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह आसपास नावों में मौजूद नाविकों ने उसकी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। नाविकों ने किसी तरह बचाई महिला की जान जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर पट्टी के रहने वाले गजराज की बेटी मधु (18) आज दोपहर केन नदी सड़क पुल पर पहुंची। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार वहां कुछ देर रुकने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी के आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने फिलहाल घटना का कारण अज्ञात बताया ...
लखनऊ में बीजेपी सांसद की बहू ने हाथ की नस काटी, बोलीं-नहीं हो रही कहीं सुनवाई

लखनऊ में बीजेपी सांसद की बहू ने हाथ की नस काटी, बोलीं-नहीं हो रही कहीं सुनवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर और विधायक पत्नी जय देवी की बहू ने खुद के हाथों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से खलबली मच गई और घायल हालत में सांसद के बेटे आयुष की पत्नी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।बताया जाता है कि रविवार देर रात आयुष की पत्नी अंकिता अपनी ससुराल यानी अपने ससुर सांसद कौशल किशोर के घर पहुंची। सिविल अस्पताल में इलाज वहां उन्होंने हाथों की नसें काट लीं। दुबग्गा स्थित सांसद के घर पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन उनको अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताते चलें कि घटना से कुछ घंटे पहले ही अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह रोते हुए अपनी बात कह रही थीं। उनका कहना था कि उनके साथ धोखा हुआ है और कोई उनकी सुन नहीं र...
कानपुर फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

कानपुर फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर में आज बुधवार को फर्टिलाइजर डंकन के डायरेक्टर ने खुद को अपनी पिस्टल से गोली मार ली। गोली बाथरूम के अंदर कनपटी पर सटाकर मारी गई जो सिर के आरपार हो गई। घटना इस ग्रुप के रेस्ट हाउस में हुई। चिंताजनक हालत में उनको शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पिस्टल कब्जे में है और छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। घायल डायरेक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गोली सिर के आरपार हो गई है। स्वरूपनगर में घर कैंट में हुई घटना बताया जाता है कि सुनील जोशी कानपुर फर्टिलाइजर डंकन ग्रुप में डायरेक्टर हैं। वहीं शहर के शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में गेस्टो अस्पताल के सामने रहते हैं। बताते हैं क...