Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Banda Girl jumps into Ken river, boatmen save her life

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज युवती ने पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह आसपास नावों में मौजूद नाविकों ने उसकी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को

जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

नाविकों ने किसी तरह बचाई महिला की जान

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर पट्टी के रहने वाले गजराज की बेटी मधु (18) आज दोपहर केन नदी सड़क पुल पर पहुंची।

ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

वहां कुछ देर रुकने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी के आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने फिलहाल घटना का कारण अज्ञात बताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने लगाई फांसी, कंडोलेंस से मरीज परेशान.. 

बांदा अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने लगाई फांसी, कंडोलेंस से मरीज परेशान..