Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Youth arrested with smack worth 21 lakhs in Banda city

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार के निर्देशन में बांदा पुलिस ने 21 लाख की स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक शातिर तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करके उसके साथियों

तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर के क्योटरा चौराहे के पास से पुलिस ने अभियुक्त इंद्रजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 210 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में दी। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि फर्रुखाबाद से लाकर बांदा में स्मैक बेचने का काम करता था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना की है।

ये भी पढ़ें : बांदा अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने लगाई फांसी, कंडोलेंस से मरीज परेशान.. 

बांदा में नशे में धुत्त दबंग ने गोली चलाई-युवक घायल, भीड़ ने पुलिस को सौंपा