Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नशे में धुत्त दबंग ने गोली चलाई-युवक घायल, भीड़ ने पुलिस को सौंपा

Drunken bully opened fire in Banda-youth injured, mob handed over to police

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नशे में धुत्त दबंग ने पहले फल बेचने वाली महिला से विवाद किया। फिर गोली चला दी। गोली वहां खड़े एक दूसरे व्यक्ति के पैर में जा लगी। इसके बाद भीड़ ने उसे

पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं उसके एक दूसरी साथी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

सेब खरीदकर पैसों को लेकर करने लगे विवाद

जानकारी के अनुसार मंडी समिति के पास के महिला फल के ठेला लगाती है। दो युवक कार से शराब के नशे में वहां फल लेने पहुंचे। इसके बाद बिना पैसे दिए चले गए। फिर कुछ देर बाद वापस आए और महिला से पैसे को लेकर विवाद करने लगे।

ये भी पढ़ें : बांदा में अनहोनी : मासूम बच्ची समेत दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती 

इतना ही नहीं उनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली वहां खड़े ओम प्रकाश राजपूत को लगी। घटना से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया और चौकी पर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। उसका साथी वहां से भाग निकला। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि आरोपी विकास सिंह बांदा के महोखर गांव का रहने वाला है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..